मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: UPI से जल्द पैसे भी जमा होंगे; कांग्रेस ने 25 गारंटी दीं; मोदी बोले- कांग्रेस ने नेता… – Dainik Bhaskar

Spread the love

नमस्कार,
कल की बड़ी खबर कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र से जुड़ी रही। कांग्रेस ने मनरेगा के तहत मजदूरी 400 रुपए प्रति दिन करने, गरीब परिवार की महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए देने का वादा किया है। वहीं दूसरी खबर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI को लेकर है। जल्द ही यूजर्स UPI के जरिए बैंक में पैसे डिपॉजिट कर पाएंगे।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
1. PM नरेंद्र मोदी UP के सहारनपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। पिछले 10 सालों में मोदी का 5वां सहारनपुर का दौरा है। रैली के जरिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के अलावा आसपास की सीटों पर मतदाताओं को साधेंगे।
2. राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस की रैली होगी। मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस इस सभा के जरिए जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, सीकर, टोंक सवाई माधोपुर सीटों को साधने का प्रयास कर रही है।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी किया; 5 न्याय और 25 गारंटी देने का वादा
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 48 पेज का घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने 5 न्याय और 25 गारंटी का ऐलान किया।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या-क्या: पार्टी के घोषणा पत्र में मनरेगा के तहत मजदूरी 400 रुपए प्रति दिन करने, गरीब परिवार की महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए देने, MSP को कानून बनाने और जाति जनगणना कराने का जिक्र है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर फोकस किया है। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम्स का वादा किया गया है।
कांग्रेस की 4 अन्य बड़ी घोषणाएं: 1. वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध। लोकसभा और विधानसभा चुनाव तय समय पर ही करवाएंगे। 2. मतदान EVM के जरिए होंगे, लेकिन VVPAT की पर्ची से मिलान किया जाएगा। 3. 10वीं अनुसूची में संशोधन का वादा। इसके तहत दलबदल करने पर विधानसभा या संसद की सदस्यता खुद समाप्त हो जाएगी। 4. पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सख्ती से कानून के अनुसार काम करेंगी। हर मामले को संसद या राज्य विधानमंडलों की निगरानी में लाया जाएगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. PM मोदी की राजस्थान के चुरू में रैली, कहा- कांग्रेस ने राम-मंदिर पर नेताओं के मुंह पर ताला लगवाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के चुरू में एक रैली को संबोधित किया। PM ने राममंदिर, भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर कांग्रेस व विरोधियों को घेरा। मोदी ने कहा- कांग्रेस ने तो राम मंदिर पर एडवाइजरी जारी की है। अपने लोगों से मुंह पर ताला लगाने को कहा है। उन्हें लगता है कि भगवान राम पर कुछ बोला तो कहीं राम-राम न हो जाए।
मोदी बोले- अभी खाने की पूरी थाली बाकी: PM मोदी ने राजस्थान के लोगों से कहा कि, बीते 10 साल में हमने कई काम किए हैं, लेकिन ये बहुत कम है। अभी तक जो मोदी ने किया है, वो तो सिर्फ बड़ी होटलों में मिलने वाला स्टार्टर (एपेटाइजर) है, अभी तो खाने की पूरी थाली बाकी है।
चुरू में पहले चरण में होगी वोटिंग: राजस्थान में चुरू सहित 12 सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव होंगे। चुरू से भाजपा ने पैरालंपियन देवेंद्र झाझड़िया को उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर हाल ही में पार्टी का दामन थामने वाले राहुल कस्वां को टिकट दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. UPI से बैंक खाते में जल्द ही पैसा जमा कर सकेंगे, कैश डिपॉजिट मशीन में मिलेगी सुविधा
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए यूजर्स को जल्द ही अपने बैंक खाते में कैश डिपॉजिट की सुविधा दी जाएगी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में यह जानकारी दी।
कैश डिपॉजिट मशीन से मिलेगी यह सुविधा: यह सुविधा CDM (कैश डिपॉजिट मशीन) में उपलब्ध कराई जाएगी। अभी CDM से कैश डिपॉजिट करने के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही UPI के जरिए पेमेंट करने के साथ नकद पैसे निकाल सकते हैं।
मार्च 2024 में UPI ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड: मार्च 2024 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड बना है। इस दौरान 1,344 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 19.78 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। पिछले महीने यानी फरवरी 2024 में UPI के जरिए 1,201 करोड़ लेनदेन हुए, जिसके जरिए 18.28 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. UP मदरसा एक्ट रद्द करने के फैसले पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 17 लाख छात्रों पर असर पड़ेगा
सुप्रीम कोर्ट ने ‘यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004’ को असंवैधानिक करार देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। इसके साथ ही केंद्र और यूपी सरकार से जवाब भी मांगा। कोर्ट का कहना है कि हाईकोर्ट के फैसले से 17 लाख छात्रों पर असर पड़ेगा। छात्रों को दूसरे स्कूल में ट्रांसफर करने का निर्देश देना ठीक नहीं है।
22 मार्च को हाईकोर्ट के फैसले में क्या था: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा था- विभिन्न धर्मों के बच्चों के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। धर्म के आधार पर उन्हें अलग-अलग प्रकार की शिक्षा मुहैया नहीं कराई जा सकती। अगर ऐसा किया जाता है, तो यह धर्मनिरपेक्षता का उल्लंघन होगा। इसके साथ ही UP सरकार को एक स्कीम बनाने को कहा, ताकि मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को औपचारिक शिक्षा प्रणाली में शामिल किया जा सके।
क्या है UP मदरसा बोर्ड कानून: यूपी मदरसा बोर्ड एजुकेशन एक्ट 2004 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारित कानून था। जिसे राज्य में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया था। इस कानून के तहत मदरसों को न्यूनतम मानक पूरा करने पर बोर्ड से मान्यता मिल जाती थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. NIA बोली- बेंगलुरु ब्लास्ट के मुख्य और सह-आरोपी पहचाने गए; BJP कार्यकर्ता भी हिरासत में
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में NIA ने दो आरोपियों मुसाविर हुसैन और अब्दुल मतीन की पहचान कर ली है। मुसाविर ही कैफे में विस्फोटक लेकर गया था। दोनों ही शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं और फिलहाल फरार हैं।
3 राज्यों में 18 जगह रेड: NIA ने आरोपियों की तलाश में कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी के 18 ठिकानों पर छापेमारी की है। 29 मार्च से दोनों पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है। आरोपियों के जानने वालों, स्कूल-कॉलेज के समय के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
BJP कार्यकर्ता भी हिरासत में: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया है कि जांच एजेंसी ने ब्लास्ट केस में BJP कार्यकर्ता साई प्रसाद को हिरासत में लिया है। राव का कहना है कि साई का कैफे ब्लास्ट के आरोपियों से कनेक्शन है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. IPL 2024 में हैदराबाद ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया; मार्करम की फिफ्टी, अभिषेक ने 12 बॉल पर 37 रन बनाए
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन का स्कोर बनाया। 166 रन का टारगेट हैदराबाद ने 18.1 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।
हैदराबाद की होमग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में होमग्राउंड पर लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। इससे पहले 27 मार्च को SRH ने मुंबई को हराया था। फिलहाल हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर आ गई है। वहीं, चेन्नई तीसरे नंबर पर बरकरार है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. नेशनल: कंगना ने पूछा- सुभाषचंद्र बोस PM क्यों नहीं थे?: जिन्होंने देश को आजाद घोषित किया, उन्हें गायब क्यों किया, यहां लैंड करने से रोका गया (पढ़ें पूरी खबर)
2. नेशनल: फडणवीस बोले- बारामती में सुप्रिया-सुनेत्र नहीं, मोदी-राहुल की लड़ाई: जनता तय करे उनके सांसद विकास यात्रा में चलेंगे या विकास विहीन रैली में (पढ़ें पूरी खबर)
3. नेशनल: हाईकोर्ट बोला-पत्नी का बार-बार घर छोड़कर जाना मानसिक क्रूरता: ये तलाक का आधार; पति का आरोप था- 7 मौकों पर छोड़कर गई थी (पढ़ें पूरी खबर)
4. नेशनल: संजय सिंह बोले- शराब घोटाला भाजपा ने किया है: AAP के खिलाफ बयान देने वाला मंगुटा अब NDA से चुनाव लड़ रहा (पढ़ें पूरी खबर)
5. नेशनल: केरल CM की अपील-टीवी पर द केरल स्टोरी न दिखाएं: पिनाराई विजयन बोले- दूरदर्शन को BJP-RSS की प्रचार मशीन बनने से बचना चाहिए (पढ़ें पूरी खबर)
6. इंटरनेशनल: भारत मालदीव को जरूरी सामान एक्सपोर्ट करता रहेगा: दूसरे देशों के लिए चावल-चीनी के निर्यात पर रोक, मालदीव में सप्लाई 43 सालों में सबसे ज्यादा (पढ़ें पूरी खबर)
7. इंटरनेशनल: न्यूयॉर्क सिटी में 4.8 तीव्रता का भूकंप: फिलाडेल्फिया और बोस्टन में भी झटके महसूस हुए; मेयर बोले- कोई नुकसान नहीं हुआ (पढ़ें पूरी खबर)
8. इंटरनेशनल: मस्क के स्टारशिप का चौथा टेस्ट अगले महीने: तीसरे टेस्ट में पृथ्वी पर रीएंट्री के समय संपर्क टूट गया था, यह दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट (पढ़ें पूरी खबर)
अब खबर हटके…
अमेरिका के टेक्सास में लाइब्रेरी में किताब वापस न करने पर महिला के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
अमेरिका के टेक्सास में एक महिला के खिलाफ लाइब्रेरी में किताब वापस न करने के लिए अरेस्ट वारंट जारी किया गया। महिला का नाम कायली मार्गन है और वह पांच बच्चों की मां है। कायली ने मार्च 2023 में टेक्सास के नवसोटा पब्लिक लाइब्रेरी से कुछ किताबें इश्यू कराई थीं। लाइब्रेरी का दावा है कि कायली ने किताबें नहीं लौटाईं, जिसके चलते उन पर करीब 48 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। महिला का कहना है कि वह किताबें वापस कर चुकी है। फिलहाल मामला कोर्ट में है।
भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. मोदी का फैसला-4…लोकसभा चुनाव की घोषणा से 12 दिन पहले बालाकोट स्ट्राइक: सर्वे में NDA को 245 सीटें मिल रही थीं, बालाकोट के बाद 108 बढ़ गईं
2. VIP इंटरव्यू- धर्म की रक्षा करूंगी, ओवैसी का किला ढहा दूंगी: हैदराबाद से BJP कैंडिडेट माधवी बोलीं- मुस्लिमों के लिए काम करती हूं, असद भाई मुश्किल में
3. परिवार राज- गृहमंत्री ने बेटी के बदले 5 आतंकी रिहा किए: आतंकियों के जनाजे में रोने लगती थीं महबूबा; मुफ्ती मोहम्मद फैमिली के किस्से
4. कोरोना में 57 दिन मौत से जूझे अनिरुद्ध दवे: रोते हुए बोले- डायपर तक पहनने पड़े; कभी वाइन बेचने का काम भी किया
5. कभी इंट्रोवर्ट थीं रश्मिका मंदाना, घंटों रोती थीं: सामंथा ने रोल ठुकराया तो बनीं ‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली, 7 साल में 13 फिल्में हिट
6. स्पॉटलाइट- चीन की ताकत से अमेरिका भी टेंशन में: समुद्र के रास्ते एशिया में अमेरिका को पछाड़ने की चाल, भारत पर भी खतरा
7. जरूरत की खबर- रूम फ्रेशनर, टॉयलेट क्लीनर में खतरनाक केमिकल्स: बच्चों, बड़ों, पेट्स सबके लिए खतरा, इस्तेमाल करते हुए बरतें सावधानी
8. सिर्फ एक मिनट में- ऑनलाइन शॉपिंग ठगी से बचें: फॉल्टी प्रोडक्ट के रिफंड के नाम पर हो रहा स्कैम, सोशल मीडिया बना जरिया
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post सहारनपुर में पीएम मोदी की रैली: बोले- INDI गठबंधन की लड़ाई शक्ति के खिलाफ – हरिभूमि
Next post खुलासा: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा चूक में था पूर्व सीएम चन्नी का हाथ… भाजपा नेता रवनीत बिट्टू का दावा – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *