UP Weather Today: गर्मी के कहर से सभी परेशान, प्रदेश में सबसे गर्म रहा यह शहर, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी में .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

UP Weather Today Update बरेली में गुरुवार को गर्मी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए। 13 वर्षों में चार अप्रैल को इतना तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया जितना इस बार दर्ज किया गया है। हर वर्ष 15 अप्रैल के बाद ही तापमान ने बढ़ना शुरू किया था। मगर इस बार अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है।
 डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। UP Weather Update यूपी में दिन की शुरुआत ही दहकते सूर्य की तीक्ष्ण धूप से हो रही है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा है, पारा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के हर शहर में दोपहर बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। नतीजा, तीक्ष्ण चिलचिलाती धूप ने सड़कों पर भीड़ कुछ देर के लिए कम कर दे रही है।

loksabha election banner

आगरा में सुबह निकली धूप, दोपहर बाद छाए बादल

आगरा शहर में गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। सूरज के बादलों की ओट में छिपने और धूप चलने से शहरवासियों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी आंशिक बादल छाए रहने का आसार जताया है। गुरुवार सुबह से तेज धूप निकली, लेकिन हवा चलती रही। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।
बादल घिर आए और सूरज उनकी ओट में छिप गया। इससे कैला देवी पदयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। अमूमन सुबह व शाम को पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं ने दोपहर में भी यात्रा जारी रखी। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम तापमान में मामूली और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेेल्सियस तक पहुंचेगा। इससे गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।
इसे भी पढ़ें- पेट्रोलियम कंपनियों ने तय किया सिलेंडर का कोटा, अब एक महीने में दो से अधिक लेने पर करना होगा यह काम
13 सालों का टूटा रिकार्ड, अब तक सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार
बरेली में गुरुवार को गर्मी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए। 13 वर्षों में चार अप्रैल को इतना तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया जितना इस बार दर्ज किया गया है। हर वर्ष 15 अप्रैल के बाद ही तापमान ने बढ़ना शुरू किया था। मगर इस बार अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है।
मौसम विज्ञानियों का कहना हैं कि इस वर्ष गर्मी पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ सकती है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में लू चलने की भी संभावना हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थिति यह थी कि, लोगों को धूप में निकलना भी मुश्किल हो रहा था। सुबह से ही लोगों के पसीने छूटना शुरू हो गए।
इसे भी पढ़ें- नौ अप्रैल से बदल जाएगी सौर सृष्टि की सत्ता, राजा होंगे मंगल और शनि मंत्री
आज का मौसम गोरखपुर में गुरुवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। देवरिया और बस्ती में भी बादलों के छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं लखनऊ में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह व रात में धीमी गति से हवाएं चलने के आसार हैं। गुरुवार को मौसम साफ रहा व दिनभर धूप निकली रही।
प्रदेश में सबसे गर्म रहा प्रयागराज
प्रयागराज जिले में दो दिन की राहत के बाद पारा तेजी से ऊपर की ओर चढ़ना शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा और जिले में यह सीजन का सर्वाधिक तापमान है।दोपहर में हल्के बादल छाए पर तापमान वृद्धि पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। दिन ही नहीं रात भी तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म रही।

मौसम विज्ञानियों ने मानें तो शुक्रवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
वाराणसी में बादलों के टुकड़े आते-जाते दिख सकते हैं। तापमान लगभग स्थिर रह सकता है, धूप का तीखापन बना रहेगा।

source

Previous post MP Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के हुए कमलनाथ के 'राइट हैंड' दीपक सक्सेना, अब किस तरफ होगा रोहाना – ABP न्यूज़
Next post MP Lok Sabha Chunav Live: इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ने भरा नामांकन, कमलनाथ बोले- मैंने रोजगार की व्यवस्था की – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *