Lok Sabha Election 2024 Live: कांग्रेस ने त्रिपुरा के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, बीजेपी मना रही पार – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 Live : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आप कह रहे हैं कि आपने 45 साल छिंदवाड़ा की सेवा की है. आप 45 साल से वहां की प्रतिभा के साथ अन्याय कर रहे हो. वहां के लोगों को मौका नहीं दे रहे हो, ये छिंदवाड़ा का दुर्भाग्य था.
सीएम ने कहा कि लोगों को काम करने का मौका न देकर, लोकतंत्र को अपमानित करने का काम कहीं हुआ है तो छिंदवाड़ा में हुआ है, क्योंकि वहां की प्रतिभा को मौका नहीं मिलता था.  वहीं, कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना के बीजेपी में शामिल होने पर सीएम ने कहा कि हम एक बार फिर मंच पर मिलेंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपक का आना क्या दिवाली, क्या होली और क्या शिवरात्रि सबका मजा आ रहा है, दीपक जहां जलता है, अंधेरा वहां से जाता है.
इस बीच यूपी के गौतम बौद्ध नगर से नामांकन दाखिल करने वाले कुल 35 उम्मीदवारों में से शुक्रवार को नामांकन की जांच के बाद केवल 15 ही लड़ाई में बचे हैं. स्थानीय चुनाव कार्यालय ने बताया कि मैदान में उतरने वालों में भाजपा के महेश शर्मा, बसपा के राजेंद्र सिंह सोलंकी और समाजवादी पार्टी के महेंद्र सिंह नागर शामिल हैं.
गाजियाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया. इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. यहां सड़क के दोनों किनारे पर खड़े लोगों फूल बरसाकर पीएम मोदी का स्वागत किया.  
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi’s roadshow underway in Ghaziabad, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is also present.

#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/LsCmjmajAp

कांग्रेस के घोषणापत्र पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “उनका घोषणापत्र पूरी तरह से तुष्टिकरण पर आधारित है… वे समाज को विभाजित करना चाहते हैं और सत्ता में आना चाहते हैं. हम उनकी तुष्टिकरण की राजनीति की निंदा करते हैं. कांग्रेस के घोषणापत्र को देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने पाकिस्तान चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है.”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “राजस्थान के लिए कांग्रेस ने विकास के कई काम किए. हमने इंदिरा गांधी नहर, चंबल घाटी परियोजना, मेवाड़ यूनिवर्सिटी, मेजा बांध, IIT जोधपुर, IIM उदयपुर, बीसलपुर बांध, महाराणा प्रताप एयरपोर्ट बनाए. मोदी जी ने क्या किया? उन्होंने बगैर काम किए सिर्फ क्रेडिट लिया.”
सोनिया गांधी ने जयपुर में पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं.
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद मेरी मां सोनिया गांधी आपके राज्य (राजस्थान) आई हैं. कल, हमने अपना घोषणापत्र जारी किया. यह घोषणापत्र सिर्फ उन घोषणाओं की सूची नहीं है जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे, बल्कि यह उस देश की आवाज है जो न्याय चाहता है.
राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का कहना है कि गठबंधन में कभी-कभी दोस्ताना लड़ाई सूट करती है, जैसा कि पंजाब और कुछ अन्य सीटों पर हो रहा है. यह स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करता है. आखिर में बीजेपी के बजाय भारत गठबंधन ही जीतेगा.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तमिलनाडु के उत्तरी चेन्नई स्थित ओथावदाई स्ट्रीट पर के बीजेपी उम्मीदवार आरसी पॉल कनगराज के लिए प्रचार किया.
सहारनपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह मां शक्ति का स्थान है. हम एक ऐसा देश हैं जो शक्ति की पूजा को कभी नजरअंदाज नहीं करते हैं, लेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि INDI गठबंधन के लोग उनकी लड़ाई को चुनौती दे रहे हैं.” 
 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में गोवा, मध्यप्रदेश और दादर की 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.

source

Previous post MP Lok Sabha Chunav Live: इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ने भरा नामांकन, कमलनाथ बोले- मैंने रोजगार की व्यवस्था की – अमर उजाला
Next post LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 06 अप्रैल 2024: पश्चिम बंगाल में NIA टीम पर हमला; कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की – Times Now Navbharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *