Lok Sabha Election 2024: पसंदीदा पार्टी के लिए ऐसी दीवानगी! शादी के कार्ड में छपवाया घोषणा पत्र, आमंत्रण के .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों में अपनी पसंदीदा पार्टी को लेकर दीवानगी अक्सर देखी जाती है। चाहे वो राज्य स्तर के चुनाव हो या लोकसभा चुनाव। आंध्र प्रदेश के एक शख्स ने राजनीतिक पार्टी को लेकर ऐसी दीवानगी दिखाई है कि आप भी हैरान रह जाएंगे। जानिए क्या है पूरी घटना और क्यों हो रही है इसकी चर्चा।
एएनआई, काकीनाडा। किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए उनके समर्थक सबसे ज्यादा मायने रखते हैं और समर्थक भी अपनी पसंदीदा पार्टी और उसके विचारों के लिए पूरी तरह से समर्पित होते हैं। आपने आज तक ऐसे कई समर्थक देखे होंगे, जो अपनी पार्टी के बचाव में दूसरों से लड़ने तक को तैयार हो जाते हैं।

loksabha election banner

लेकिन आंध्र प्रदेश के एक शख्स ने पसंदीदा पार्टी के लिए ऐसी दीवानगी दिखाई है, जो आपने शायद ही कहीं देखी या सुनी जाती हो। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के एक समर्थक ने शादी के कार्ड में पार्टी का घोषणा पत्र छपवाया है।

पवन कल्याण को वोट देने की अपील

यही नहीं, उसने आमंत्रित किए गए लोगों से पवन कल्याण को पीथमपुर से वोट देने की भी अपील की है। यह शख्स आंध्र प्रदेश के काकिनाडा का रहने वाला है। एएनआई की ओर से एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में यह शख्स शादी का कार्ड लोगों को वितरित करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी शेयर भी किया जा रहा है।

भाजपा-टीडीपी के साथ गठबंधन

#WATCH | Kakinada, Andhra Pradesh: The Manifesto of Jana Sena Party was printed on a wedding card of a resident of Andhra Pradesh’s Kakinada. The person is a supporter of party leader Pawan Kalyan and he urges invitees to vote for Pawan Kalyan in Pithapuram. pic.twitter.com/LIAQ7O5qRc— ANI (@ANI) April 6, 2024
गौरतलब है कि तेलुगु सुपरस्टार पवल कल्याण राजनीति में एंट्री ले चुके हैं और उन्होंने अपनी जनसेना पार्टी भी बनाई है। हालिया तेलंगाना विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन में शामिल थी। आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी भाजपा-टीडीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: बड़बोले नेताओं से पार्टियों ने बनाई दूरी! न टिकट मिला, न प्रचार में जगह

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: खत्‍म होगा कांग्रेस का 26 साल का वनवास या कायम रहेगा भाजपा का दबदबा? पढ़िए अनुराग ठाकुर की सीट का सियासी गणित

source

Previous post नामांकन निरस्त हुआ तो खूब रोया ऑटो चालक: सपा-बसपा और कांग्रेस के नेता भाजपा में आए, ब्रजेश पाठक बोले-सभी सी… – Dainik Bhaskar
Next post 'बीजेपी 21वीं सदी में भारत को नेतृत्व प्रदान कर सकती है', पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *