Ghaziabad: PM मोदी के रोड शो को लेकर आज ही कई मार्ग बंद, कई रास्तों पर वाहन चालकों की पुलिसकर्मियों से हुई न.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम को गाजियाबाद में रोड शो करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनके प्रस्तावित रोड शो के लिए पुलिस ने आज ही अंबेडकर रोड पर आवाजाही के अधिकांश कट बंद कर दिए हैं। इससे शहर के कई मार्गों पर वाहन चालकों को जाम से जूझकर निकलना पड़ रहा है। पूरे रोड पर अस्थाई बेरिडिंग की गई है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार शाम को प्रस्तावित रोड शो के लिए पुलिस ने आज ही अंबेडकर रोड पर आवाजाही के अधिकांश कट बंद कर दिए हैं। इससे शहर के कई मार्गों पर वाहन चालकों को जाम से जूझकर निकलना पड़ रहा है। पूरे रोड पर अस्थाई बेरिडिंग की गई है।

loksabha election banner

वहं, डिवाइडर पर पेंट का काम अभी तेजी से पूरा किया जा रहा है। कई कट पर वाहन चालक पुलिसकर्मियों से निकलने को लेकर नोकझोंक भी हुई। अंबेडकर रोड के व्यापारियों को पुलिस ने तीन दिन यानी आज से रविवार तक प्रतिष्ठानों के बाहर पार्किंग से मना किया है।

इन रास्तों को किया गया बंद

  • वसंत रोड से मालीवाड़ा चौक जाने वाले रास्ते
  • मालीवाड़ा चौक के कई रास्ते बंद
  • मालीवाड़ा चौक से पुराने बस अड्डे की तरफ
  • मालीवाड़ा चौक से चौधरी मोड़ की तरफ
  • अंबेडकर रोड को किया गया बंद
  • कालका गढ़ी चौक बंद

हेल्पलाइन नंबर की ले सकते हैं मदद

एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे छह अप्रैल को रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही घर से निकलें, जिससे कि उनको आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। रूट डायवर्जन के दौरान कोई असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 0120 2986100, 9643322904 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद के कई रास्ते रहेंगे बंद, PM मोदी के रोड शो पर ट्रैफिक डायवर्ट; पढ़ लें पुलिस की एडवाइजरी

source

Previous post कांग्रेस ने गोवा, मध्य प्रदेश और दादरा के लिए 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, MP में उतारे तीन और उम्मीदवार – Aaj Tak
Next post Tejashwi Yadav: 'ई बिहार ह भैया.. अब मेरे टोकने के बाद…', तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को फिर घेरा.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *