"चूरू ने बताया दिया है 4 जून 400 पार…" : राजस्थान की रैली में बोले पीएम मोदी – NDTV India

Spread the love

राजस्थान के चूरू में पीएम मोदी.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के चूरू (PM Narendra Modi In Churu) में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान समेत पूरे देश के लोग लगातार तीसरी बार केंद्र में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प ले चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने  भारी संख्या में आशीर्वाद देने पहुंचे लोगों का अभिनंदन किया. पीएम मोदी ने कहा कि, “चूरू ने बताया दिया है 4 जून 400 पार…” होने जा रहा है.
चूरू के लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि हमारी समाज रचना ऐसी रही है कि घर,गाड़ी,खेत समेत सबकुछ पुरुष के नाम पर होता है. लेकिन मोदी ने तय कर लिया सरकार की तरफ से दिया गया घर महिलाओं के नाम पर होगा. उन्होंने कहा कि जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा. पीएम मोदी की तरफ से पिछले 10 साल में देश के लिए किए गए कामों से विकसित भारत की नींव तैयार हुई है.
 

#WATCH राजस्थान: PM नरेंद्र मोदी ने चूरू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी समाज रचना ऐसी रही है कि घर होगा तो पुरुष के नाम पर, गाड़ी होगी तो पुरुष के नाम पर, खेत होगा तो पुरुष के नाम पर….सब कुछ पुरुष के नाम पर। मोदी ने तय कर लिया कि सरकार जो घर देगी वो महिलाओं के नाम… pic.twitter.com/TBqxFbrfNr

कांग्रेस की पिछली सरकार पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल पहले देश की हालत खस्ता थी.  कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट की वजह से अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी और करोड़ों गरीबों के सिर पर छत तक नहीं थी. 
पीएम मदी ने कहा कि उनकी सरकार ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की है. पहले मुस्लिम परिवार का हर पिता सोचता था कि बेटी की शादी तो कर दी लेकिन अगर 2-3 बच्चे होने के बाद अगर तीन तलाक करके भेज दिया गया तो वह बेटी को कैसे संभालेगा. लेकिन इस सरकार ने तीन तलाक पर कानून लाकर इस कुप्रथा को ही खत्म कर दिया. 
बीजेपी के कामकाज का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब तक हुआ काम तो सिर्फ ट्रेलर मात्र है. जो मोदी ने किया है वो तो एपेटाइजर है, अभी तो खाने की पूरी थाली आनी बाकी है. अभी तो बहुत कुछ करना है, सपने बहुत हैं और देश को बहुत आगे लेकर जाना है.
 
ये भी पढ़ें-“मोदी का मतलब मास्टर ऑफ डिजिटल इन्फॉर्मेशन”: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
पढ़ें बॉलीवुड,राजनीति,खेल समाचार,देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में (Hindi News)
लाइव खबर देखें:
फॉलो करे:
………………………….. Advertisement …………………………..

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: EVM से चुनाव कराने का बड़ा फायदा; बेकार नहीं जाता एक भी वोट, जबकि बैलेट पेपर में….. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Today Hindi News Live 6 April 2024: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में नदी में नहाने से डूबे 5 बच्चे – Zee News Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *