UP Electricity: यूपी के इस इलाके में आज से पांच दिन बाधित रहेगी आपूर्ति, बिजली विभाग ने लोगों से जारी की अपी.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

भोलेपुर विद्युत स्टेशन से कमालगंज सब स्टेशन तक की 33 केवीए जर्जर विद्युत लाइन एवं इंटर पोलिंग कार्य शुक्रवार से शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर पांच दिन तक सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक सब स्टेशन पर आपूर्ति बाधित रहेगी। रामप्रवेश ने बताया कि भीषण गर्मी शुरू होने से पहले भोलेपुर से कमालगंज आने वाली 33 केवीए जर्जर लाइन को बदलने का कार्य शुक्रवार से शुरू किया जाएगा।
संवाद सूत्र, कमालगंज। भोलेपुर विद्युत स्टेशन से कमालगंज सब स्टेशन तक की 33 केवीए जर्जर विद्युत लाइन एवं इंटर पोलिंग कार्य शुक्रवार से शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर पांच दिन तक सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक सब स्टेशन पर आपूर्ति बाधित रहेगी।

loksabha election banner

उप खंड अधिकारी रामप्रवेश ने बताया कि भीषण गर्मी शुरू होने से पहले भोलेपुर से कमालगंज आने वाली 33 केवीए जर्जर लाइन को बदलने का कार्य शुक्रवार से शुरू किया जाएगा। जिस कारण नौ अप्रैल तक सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत सब स्टेशन की आपूर्ति बंद रहेगी और सभी फीडर पूरी तरह से बंद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि जर्जर लाइन के कारण आए दिन आपूर्ति बाधित हो जाती है। लाइन बदल जाने के बाद समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्य के दौरान फोन काल करके कर्मचारियों को परेशान न करें।

लोगों के लिए मुसीबत बने शहर में रखे खुले ट्रांसफार्मर

बिजली कर्मियों की लापरवाही से शहर क्षेत्र में अधिकांश ट्रांसफार्मर खुले ही लगे हुए हैं। दुर्घटना से बचने को इनके आसपास के जाल नहीं लगाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कई माह पहले ऐसे सभी ट्रांसफार्मर चिह्नित कर उनके आसपास जाल लगवाने के निर्देश दिए थे। नगरीय क्षेत्र में करीब तीन हजार ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनमें अधिकांश ट्रांसफार्मर जमीन पर और चबूतरा बनाकर रखे गए हैं। इनके आसपास सुरक्षा की दृष्टि से जाल नहीं लगाए गए हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
लोको से मसेनी रोड पर ऐसे कई ट्रांसफार्मर हैं। मसेनी चौराहा भीड़भाड़ वाला क्षेत्र हैंं। यहां सब्जी की ठेलियां लगती हैं और फुटपाथ पर भी दुकानदार सब्जी बेचते हैं। शहर क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी बिना जाल के ट्रांसफार्मर लगे हैं। प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने कई माह पूर्व ऐसे ट्रांसफार्मर से लाेगों की सुरक्षा के लिए जाल लगवाने के आदेश दिए थे। बजट मिलने के बाद भी अवर अभियंताओं ने ट्रांसफार्मर के आसपास जाल नहीं लगवाए।
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि खुले में लगे ट्रांसफार्मर को चिह्नित कराकर उनके आसपास जाल लगवाया जाएगा। लापरवाही करने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

source

Previous post गाजियाबाद में आज पीएम मोदी का रोड शो, कई रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें रूट प्लान – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post Election 2024: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा-सपा और बसपा समेत 22 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *