Lok Sabha Chunav News Live: गारंटी शब्द तो कांग्रेस का है, इसे चुराया गया- मल्लिकार्जुन खरगे – Zee News Hindi

Spread the love

Lok Sabha Chunav Latest News Live: लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार-प्रसार तेज दिया है. इस बीच, आज कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में रोड शो करेंगे.
Trending Photos
Lok Sabha Chunav Latest Updates Live: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज सहारनपुर में विशाल रैली की. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी के साथ मंच शेयर किया. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री की तीन रैलियां होनी है जिसमें से एक मेरठ हो चुकी है और आज दूसरी रैली सहारनपुर में हुई. इसके बाद पीएम गाजियाबाद में रोड शो करेंगे. आज ही राजस्थान के अजमेर में भी उनकी रैली होगी. आपको बता दें कि सहारनपुर लोकसभा वो है जिसे 2019 में बीजेपी ने खो दिया था. इस हार को जीत में बदलने के लिए 2024 में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इस रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां नाराज वोटर्स को मनाएंगे वहीं इस सीट पर जीत सुनिश्चित भी करेंगे. उत्तर प्रदेश में 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है.

बीजेपी का स्थापना दिवस

लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने अपने 45वें स्थापना दिवस की जोरदार तैयारियां की. बीजेपी ने ‘फिर एक बार, मोदी सरकार’ के नारे के साथ देश भर के 10 लाख से ज्यादा बूथों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. पार्टी बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के जरिए जनता से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता रही है. इसके साथ ही बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विपक्षी दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करा कर एक नया रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है.
जयपुर में कांग्रेस की बड़ी रैली
वहीं, राजस्थान के जयपुर में आज कांग्रेस आलाकमान जुटा. जयपुर में आज कांग्रेस की एक बड़ी रैली हुई. इसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे. कांग्रेस का घोषणापत्र जारी हो चुका है. जयुपर में पार्टी का घोषणापत्र भी लोगों के सामने रखा गया.
(लोकसभा चुनाव जुड़ा हर लेटेस्ट अपडेट यहां जानें)
Lok Sabha chunav live: पीएम मोदी 9 अप्रैल को 4 राज्यों में करेंगे जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में चुनावी रैलियां करेंगे. वे सुबह 11 बजे यूपी के पीलीभीत में जन सभा करेंगे. इसके बाद 3 बजे मध्य प्रदेश के बालाघाट में जन सभा होगी. शाम 630 बजे चेन्नई में रोड शो होगा. वे रात में चेन्नई राजभवन में रुकेंगे. अगले दिन 10 अप्रैल को सुबह 1030 बजे वेल्लोर में जन सभा करेंगे. इसके बाद 2 बजे पोलाची में जन सभा करेंगे. शाम 6 बजे महाराष्ट्र के रामटेक में जन सभा करेंगे. 
Lok Sabha chunav live: सीएम योगी राजस्थान में 7 अप्रैल करेंगे चुनाव प्रचार
CM योगी 7 अप्रैल को राजस्थान को विभिन्न  हिस्सों में चुनाव प्रचार करेंगे. वे सुबह 11 बजे भरतपुर लोकसभा जनसभा स्थल हलैना,वैर,जिला भरतपुर पहुंचेंगे. इसके बाद वे दोपहर 12.50 बजे दौसा लोकसभा जनसभा स्थल लालसौट,जिला दौसा जाएंगे. वहां के बाद वे दोपहर 2.30 बजे – सीकर लोकसभा ~जनसभा स्थल- माणा बाबा धाम,लाखनी, रींगस, जिला सीकर में जनसभा करेंगे. 
Lok Sabha chunav live: चुनावी बॉण्ड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला- राहुल गांधी 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि चुनावी बॉण्ड योजना दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है और उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्वाचन आयोग में अपने लोगों को रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में चुनावी बॉण्ड योजना को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया था. हैदराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भारत में हर दिन करीब 30 किसान आत्महत्या कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि मोदी ने अमीरों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है जबकि किसानों के कर्ज का एक रुपया तक माफ नहीं किया गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार के आने के बाद देश में करोड़ों लोग गरीब हो गये हैं.
Lok Sabha chunav live: ‘मशीनरी का इस्तेमाल विरोधियों को निशाना’- नाना पटोले
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर विरोधियों को निशाना बनाने और बदनाम करने का शनिवार को आरोप लगाया. पटोले ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया के डिजिटल चैनल को दिए साक्षात्कार का हवाला दिया और कहा कि इसने ऐसी ‘‘छल-कपट’ की राजनीति को उजागर किया है, जो महाराष्ट्र की राजनीतिक विरासत को धूमिल कर रही है. सोमैया ने साक्षात्कार में कहा था कि 2017 में फडणवीस ने उनसे (अविभाजित) शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को आक्रामक रूप से निशाना बनाने के लिए कहा था. ठाकरे उस समय भाजपा के सहयोगी थे. 
Lok Sabha chunav live: देश के चेहरे को बदलने वाला मैनिफेस्टो- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो कहा, ‘ये क्रांतिकारी और देश के चेहरे को बदलने वाला मैनिफेस्टो है. ये देश की आत्मा का मैनिफेस्टो है. हमने ये मैनिफेस्टो आपको समझकर बनाया है. इसको आप लोग ध्यान से देखिए और पढ़िए तो आपको पता लगेगा कि ये मैनिफेस्टो देश को बदल सकता है. गरीब किसान महिलाओं, युवाओ की जिंदगी बदल सकता है. आप जानते हो कि अगर कांग्रेस वादा करती है तो पूरा भी करती है.’
Lok Sabha chunav live: बसपा उम्मीदवार ने कांग्रेस विधायक पत्नी का घर छोड़ा 
मध्य प्रदेश के बालाघाट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोकसभा उम्मीदवार कंकर मुंजारे ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने उस घर को छोड़ दिया है, जिसमें वह अपनी कांग्रेस विधायक पत्नी अनुभा मुंजारे के साथ रहते थे. मुंजारे के कहा कि उन्होंने यह फैसला लिया क्योंकि चुनाव के दौरान अलग-अलग विचारधारा वाले दो व्यक्तियों को एक छत के नीचे नहीं रहना चाहिए. पूर्व विधायक और सांसद कंकर मुंजारे ने कहा कि वह 19 अप्रैल को मतदान के बाद घर लौटेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैंने शुक्रवार को अपना घर छोड़ दिया और एक बांध के पास एक झोपड़ी में रह रहा हूं. अगर अलग-अलग विचारधारा वाले दो व्यक्ति एक छत के नीचे रहते हैं, तो लोग सोचेंगे कि यह मैच फिक्सिंग है.’
Lok Sabha chunav live: भारत दुश्मनों की मांद में घुस कर ठिकाने लगाना जानता है- सीएम योगी 
सीएम योगी ने शनिवार को कहा कि आज दुनिया देख रही है कि भारत दुश्मनों की मांद में घुस करके उन्हें ठिकाने लगाना जानता है. वे चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बिजनौर सीट से एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार चंदन चौहान के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. सीएम योगी ने कहा, ‘पाकिस्तान में दो वर्षों में 20 आतंकवादी मारे गये हैं. इसका जिक्र दो दिन पहले ब्रिटेन के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ‘द गार्डियन’ में किया गया है. इसका स्त्रोत (आतंकवादियों के मारे जाने का) वही बता सकते हैं, लेकिन एक बात तय है कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहा है.’
Lok Sabha chunav live: स्मृति ईरानी ने लोकतंत्र की रक्षा के वादे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा 
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने लोकतंत्र की रक्षा के वादे के लिए शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और सवाल किया कि प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की राजनीतिक शाखा एसडीपीआई का समर्थन ले रही और संविधान जलाने के लिए प्रसिद्ध द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (DMK) के साथ गठबंधन करने वाली पार्टी ऐसा कैसे कर सकती है. मंत्री ने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरी चेन्नई से भाजपा के उम्मीदवार आरसी पॉल कनगराज के लिए प्रचार करते हुए यह बात कही. उन्होंने सनातन धर्म विरोधी टिप्पणियों को लेकर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के नेताओं की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘आज मैं एक ऐसे राज्य में खड़ी हूं जो अपनी आध्यात्मिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध है…जो हमारी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है और यही कारण है कि जब द्रमुक नेता सनातन धर्म पर हमला करते हैं, जब द्रमुक नेता हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश करते हैं तो राष्ट्र क्रोधित हो जाता है, और आज जब वे भारत और भारतीयता के बारे में बात करते हैं तो वे देश के सामने बेनकाब हो जाते हैं.’
Lok Sabha chunav live: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा मेंबर की फिर ली शपथ
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा फिर से राज्यसभा के मेंबर बन गए हैं. उन्होंने आज राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ के केबिन में पद की शपथ ली. इस मौके पर उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा, ‘आज देश के उच्च सदन, राज्यसभा में सांसद के रूप में पुन: शपथ ग्रहण की. राष्ट्रसेवा का यह अवसर प्रदान करने के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी, भाजपा के सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं कोटिशः भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूँ. मैं विश्वास दिलाता हूं कि प्रधानमंत्री जी ने जिस भरोसे के साथ जनसेवा की जिम्मेदारी दी है. उसे पूरा करते हुए आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण के ध्येय प्राप्ति के लिए सदैव तत्परता से लगा रहूंगा.’
Lok Sabha chunav latest updates live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाज़ियाबाद में करेंगे रोड शो
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम गाजियाबाद में रोड शो करेंगे. यह रोड शो तकरीबन डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रोड शो के जरिए पश्चिमी उत्तरप्रदेश को साधने की कोशिश करेंगे. यह रोड शो मालीवाड़ा चौक से चौधरी मोड़ तक होगा. 
Lok Sabha election live: सपा के बनाए एक्सप्रेस-वे पर ‘सुपर सोनिक की शानदार उड़ान’- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने यूपी में सीएम योगी के विकास कार्यों पर तंज कसा है. अखिलेश ने पोस्ट करके लिखा, ‘ये है सपा के सुपर काम की लेटेस्ट सुपर हिट फ़िल्म।आज ही उड़ते देखिए अपने निकटतम आसमान में : सपा के बनाए एक्सप्रेस-वे पर ‘सुपर सोनिक की शानदार उड़ान’. सपा और भाजपा में यही अंतर है. सपा आपातकाल में देश की रक्षा के लिए हवाई जहाज़ को उतारने के लिए रन-वे जैसी मज़बूत सड़क बनाती है और भाजपा जुमलों के काग़ज़ से बने झूठे हवा-हवाई जहाज़ उड़ाती है.’
Lok Sabha chunav live: मुस्लिम लीग के विचारों को कांग्रेस भारत पर सौंपना चाहती है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘देश में राजस्थान की चर्चा केवल नकारात्मक बातों से होने लगी थी, जब से बीजेपी आई तब से पेपर माफियों पर कार्रवाई हो रही है. कल कांग्रेस पार्टी ने अपना झूठ का पुलिंदा जारी किया है. कांग्रेस को बेनकाब करने वाला ये घोषणा पत्र है, देखिए हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है. मुस्लिम लीग के उस समय के उस विचार को कांग्रेस आज भारत पर थोपना चाहती है. आज की कांग्रेस के पास सिद्धांत बचे हैं और न नीति. कांग्रेस सब कुछ ठेके पर दे चुकी है. क्या ऐसी कांग्रेस देश हित में कोई काम कर सकती है. कांग्रेस का घोषणा पत्र भारत को पीछे धकेलने के लिए लेकर आए है.’
Lok Sabha election live: ये सामान्य चुनाव नहीं, देश के लिए बड़ा अवसर- पीएम मोदी
राजस्थान में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मोदी ये चुनाव एक बड़ा अवसर है. ये कोई सामान्य चुनाव नहीं है. कितने दशकों से हमारे देश में जोड़ तोड़ वाली सरकारें चल रही थी. इन सबमें देश का हित पीछे छूट गया था. कांग्रेस सरकार में युवाओं गांव के किसानों का जिना मुश्किल हो गया था. कांग्रेस परिवार वादी पार्टी और दूसरा भ्रष्टाचारी पार्टी कांग्रेस सरकार में राजस्थान को लेकर कैसी खबरें आती थीं. पेपर लीग की खबरे अपराध की बेलगाम खबरे महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार की खबरें देश में राजस्थान की चर्चा केवल नकारात्मक बातों से होने लगी थी. जब से बीजेपी आई तब से पेपर माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की हो रही है.’
Lok Sabha chunav live: पूरी दुनिया में गूंज रहा- सबका साथ, सबका विकास का मंत्र- CM योगी 
 
Lok Sabha Chunav Live: गारंटी शब्द कांग्रेस से चुराया गया- मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे कह रहे हैं मेरी गारंटी है, यह गारंटी तो हमारे शब्द हैं. हमने हिमाचल में गारंटी दी, जो गारंटी हमने वहां दी उसे हमने लागू किया. तेलंगाना में जो हमारी गारंटी थी उसे हमने लागू किया. आपकी कौनसी गारंटी है? पीएम मोदी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं. आपने इस देश के लिए कुछ भी नहीं किया.
Lok Sabha Chunav Live: कोई देश से बड़ा नहीं हो सकता है- सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने कहा कि कोई देश से बड़ा नहीं हो सकता है. पीएम मोदी अपने आप को देश से महान मानते हैं. आज लोकतंत्र खतरे में है. संविधान को बदलने का साजिश रची जा रही है. ये तानाशाही है और हम सब इसका जवाब देंगे. आज महंगाई बढ़ी हुई है.
Lok Sabha Chunav Live: सेना में जाने की युवाओं की आशा खत्म हो गई- प्रियंका गांधी
जयपुर की रैली में प्रिंयका गांधी ने कहा कि सेना में जाने की युवाओं की आशा खत्म हो गई है. पेपर लीक हो रहे हैं. गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. किसान सड़क पर आंदोलन करता है. पीएम उनकी सुनते नहीं हैं. हर चीज पर जीएसटी लग रही है. मंहगाई-बेरोजगारी बढ़ रही है. श्रमजीवी योजना को राजस्थान में खत्म कर दिया गया. गरीब के लिए कोई आगे का रास्ता नहीं है.
Lok Sabha Chunav Live: अशोक गहलोत ने की घोषणापत्र की तारीफ
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी कई योजनाओं को राष्ट्रीय घोषणापत्र में स्थान मिला है, यह हमारे लिए गर्व की बात है. हमारी स्कीमों के कारण राजस्थान देश के हर राज्य में चर्चा में आया. हमने कई क्रांतिकारी फैसले किए थे. इस बार शानदार घोषणापत्र आया है जिसमें 5 न्याय योजनाएं हैं, गारंटियां हैं. यह जनता का घोषणापत्र है.
Lok Sabha Chunav Live: पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि अब हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन में जुटे हैं. वहीं, दूसरी तरफ हमारे विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं. मैं देश का पहला ऐसा चुनाव देख रहा हूं, जहां विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा है, बल्कि विपक्ष केवल इसलिए चुनाव लड़ रहा है, ताकि भाजपा की सीटें 370 से कम की जा सकें और NDA की सीटें 400 से कम की जा सकें.
Lok Sabha Chunav Live: BJP राष्ट्रनीति पर काम करती है- PM मोदी
बीजेपी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति करती है. बीजेपी के लिए राजनीति नहीं, राष्ट्र प्रथम है. बीजेपी से जब कोई जुड़ता है तो वह एक मिशन के लिए जुड़ता है. कांग्रेस की सरकारें जो कई दशकों तक नहीं कर पाईं वह भाजपा ने 10 साल में करके दिखाया है.
Lok Sabha Election Live: कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट
कांग्रेस ने नार्थ गोवा से रमाकान्त खलप और साउथ गोवा से वीरिएटो फर्नांडीस को टिकट दिया. वहीं, मध्य प्रदेश के ग्वालियर से प्रवीण पाठक, मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार और खंडवा से नरेंद्र पटेल को दिया टिकट दिया. दादर नागर हवेली ने अजीत रामजीभाई को कैंडिडेट बनाया है.
Lok Sabha Chunav Live: नीतीश कुमार ने नहीं किया परिवारवाद
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को सारण से उम्मीदवार बनाए जाने पर जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने परिवार के लोगों को आगे नहीं बढ़ाया. परिवारवाद नहीं किया. मुकेश सहनी के इंडिया गठबंधन में जाने से एनडीए पर फर्क नहीं पड़ेगा.
Lok Sabha Election Live: पप्पू यादव मंच पर फूट-फूटकर रोए
बिहार के पूर्णिया में भाषण के दौरान पप्पू यादव मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे. पप्पू यादव पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. पप्पू यादव का लालू पर आरोप है कि पिछले 14 दिन से उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है. पप्पू यादव ने कहा कि उनकी पार्टी तक खत्म कर दी गई.
Lok Sabha Chunav Live: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें मल्किकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार और अल्का लांबा आदि का नाम शामिल है.
Lok Sabha Chaun Live: मुख्तार अंसारी की हमदर्दी में पोस्टर
समाजवादी पार्टी के नेता ने मुख्तार अंसारी के हमदर्दी में पोस्टर लगवाए. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मुसलमानों से ईद ना मानने की अपील की गई. समाजवादी पार्टी के नेता राम सुधाकर यादव ने होल्डिंग लगवाई. राम सुधाकर यादव ने सपा कार्यालय के बाहर ये होल्डिंग लगवाई है. उसमें लिखा हैं कि मुसलमान भाइयों ईद ना मनाएं. मुख्तार अंसारी के लिए मांगे दुआ.
Lok Sabha Chunav Live: पूर्व CM के बेटे ज्वाइन करेंगे BJP
बीजेपी ने सपा, बसपा और कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी की है. पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव आज बीजेपी ज्वाइन करेंगे. वहीं, बसपा के पूर्व सांसद वीर सिंह, सपा से पूर्व सांसद और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेम दास कठेरिया, इटावा में सपा नेता और पूर्व मंत्री केसी पाण्डेय, सपा नेता और पूर्व मंत्री साधना मिश्रा, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक वासुदेव सिंह, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पांडेय ने बीजेपी ज्वाइन की. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और ज्वाइनिंग कमेटी के बृजबहादुर ने बीजेपी ज्वाइन कराई.
Lok Sabha Election Live: स्थापना दिवस पर PM मोदी का पोस्ट
बीजेपी के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. आज BJP4 की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है. मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है.
Lok Sabha Chunav Live: कांग्रेस सिर्फ घोषणा कर सकती है- केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोषणा कर सकती है, उन्हें पूरा वे कर नहीं सकते क्योंकि वे शासन में नहीं आ रहे. ममता बनर्जी अलग लड़ रही हैं, अरविंद केजरीवाल अलग लड़ रहे हैं. राहुल गांधी के सामने वायनाड में कम्युनिस्ट पार्टी का उम्मीदवार मजबूती से खड़ा है. ये कैसा गठबंधन है? ये ठग बंधन है.
Lok Sabha Chunav Live: JJP पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा का निशाना
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि JJP पार्टी का जनाधार समाप्त हो गया है. JJP पार्टी ने अपने मतदाता के साथ विश्वासघात करके भाजपा का समर्थन किया था, उसी समय ये तय हो गया था कि उनका मतदाता वोट की चोट से इस विश्वासघात का बदला चुकाएगा.
Lok Sabha Election Live: मुकेश सहनी की पार्टी को मिला नया चुनाव निशान
मुकेश सहनी की पार्टी  VIP को नया चुनाव चिन्ह मिल गया है. VIP को चुनाव चिन्ह के रूप में ‘लेडीज पर्स’ मिला. मुकेश सहनी का पुराना चुनाव चिन्ह जब्त हुआ था. मुकेश सहनी की पार्टी हाल ही में महागठबंधन में शामिल हुई है. वह आरजेडी और कांग्रेस का साथ दे रही है.
Lok Sabha Chunav Live: BJP स्थापना दिवस पर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
BJP स्थापना दिवस पर आज मध्य प्रदेश में मेगा ज्वाइनिंग होगी. मध्य प्रदेश में एक लाख लोगों को सदस्यता दिलाने का टारगेट है. मध्य प्रदेश के 64 हजार 523 पोलिंग बूथों पर कार्यक्रम होंगे. सभी बूथों पर फहराया झंडा जाएगा. प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री झंडा फहराएंगे. सीएम और प्रदेश अध्यक्ष बूथ पर लाभार्थियों से भी संपर्क करेंगे. बूथ स्तर पर ज्वाइनिंग होगी. बड़े नेताओं के साथ अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी भाजपा की नजर है.
Lok Sabha Election Live: आज आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट!
कांग्रेस आज अपनी एक और लिस्ट जारी कर सकती है. इसमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कैंडिडेट्स के नाम हो सकते हैं. शुक्रवार को कांग्रेस सीईसी की मीटिंग थी लेकिन अंतिम फैसले पर मुहर नहीं लग पाई. माना जा रहा है कि कई सीटों पर पेंच फंसा हुआ है. इस बीच, आज उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने की उम्मीद है.
Lok Sabha Chunav Live: बीजेपी आज मनाएगी अपना 45वां स्थापना दिवस
आज BJP अपना 45वां स्थापना दिवस मनाएगी, जिसको लेकर पार्टी ने देशभर में खास तैयारियां की है. इसके अलावा बीजेपी अपने 45वें स्थापना दिवस पर अपने पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी करेगी. इन कार्यक्रमों में विशेष तौर पर उस इलाके के बुद्धिजीवी और प्रबुद्ध लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा देशभर में बने पार्टी के सभी कार्यालयों को सजाया गया है. जहां पार्टी का झंडा फहराया जाएगा. यहां तक कि पार्टी के कार्यकर्ता भी स्थापना दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे. विधानसभा स्तर पर देशभर में पार्टी नेता व कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ पदयात्रा करेंगे और बाइक रैली भी निकालेंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device and the processing of information obtained via those cookies (including about your preferences, device and online activity) by us and our commercial partners to enhance site navigation, personalise ads, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. More information can be found in our Cookies and Privacy Policy. You can amend your cookie settings to reject non-essential cookies by clicking Cookie Settings below.

Manage Consent Preferences
These cookies are necessary for the website to function and cannot be switched off in our systems. They are usually only set in response to actions made by you which amount to a request for services, such as setting your privacy preferences, logging in or filling in forms. You can set your browser to block or alert you about these cookies, but some parts of the site will not then work or you may not be able to login.
These cookies enable the website to provide enhanced functionality and personalisation. They may be set by us or by third party providers whose services we have added to our pages. If you do not allow these cookies then some or all of these services may not function properly.
These cookies may be set through our site by our advertising partners. They may be used by those companies to build a profile of your interests and show you relevant adverts on other sites. They are also used to limit the number of times you see an advert as well as help measure the effectiveness of an advertising campaign. They do not store directly personal information, but are based on uniquely identifying your browser and internet device. If you do not allow these cookies, you will experience less targeted advertising.
These cookies allow us to count visits and traffic sources so we can measure and improve the performance of our site. They help us to know which pages are the most and least popular and see how visitors move around the site. All information these cookies collect is aggregated and therefore anonymous. If you do not allow these cookies we may not know when you have visited our site, and may not be able to monitor its performance.

source

Previous post PM Modi roadshow: सहारनपुर और गाजियाबाद में आज चुनाव प्रचार करेंगे पीएम मोदी | Breaking News – ABP न्यूज़
Next post PM Modi Road Show Live Updates: गाजियाबाद में शुरू हुआ PM मोदी का रोड शो, CM योगी भी हैं मौजूद – TV9 Bharatvarsh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *