Lok Sabha Election 2024 Live: बीजेपी पर भड़कीं ममता बनर्जी, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस शुक्रवार (5 अप्रैल) अपना घोषणापत्र जारी करेगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए आज सुबह 11.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे. घोषणापत्र लॉन्च के तुरंत बाद,  कांग्रेस 6 अप्रैल को जयपुर और हैदराबाद में मेगा रैलियां आयोजित करेगी.
पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान के चुरु में आज दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड के  हरिद्वार में सुबह 10.50 बजे माया देवी मंदिर जायेंगे और वहां पूजन-अर्चन करेंगे.  इसके ठीक बाद वे माया देवी मंदिर में ही साधु-संतों का सान्निध्य प्राप्त करेंगे.
रोड शो करेंगे जेपी नड्डा
नड्डा दोपहर 12:20 बजे हरिद्वार में आर्यन नगर से लेकर ऋषिकुल ग्राउंड तक रोड शो करेंगे और फिर दोपहर 1:20 बजे वे ऋषिकुल यूनिवर्सिटी, हरिद्वार में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, शक्तिकेंद्र संयोजक और प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन के अतिरिक्त पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: जब ‘हिटलर’ ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री को हराया था चुनाव, आचार संहिता उल्लंघन मामले में ‘कैनेडी’ ने किया था अरेस्ट!
तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस के घोषणापत्र पर हैदराबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार और बीजेपी नेता माधवी लता ने कहा, “विधानसभा के समय पर भी वे(कांग्रेस) एक घोषणापत्र जारी करते हैं. उसे वे आज तक पूरा नहीं कर पाए हैं. जब विधानसभा चुनाव के ही वादे पूरे नहीं किए गए हैं और आप(कांग्रेस) कुछ नया जारी कर रहे हैं, तो लोगों का विश्वास तो उठ ही जाएगा.”
राजस्थान में भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर कहा, “कांग्रेस कपोल कल्पित बातें कर रही है. कांग्रेस ने अपने इतने उम्मीदवार भी खड़े नहीं किए कि अगर सारे जीतें तब भी वे अपनी सरकार बना पाएं. उन्हें पता है कि उन्हें सरकार नहीं बनानी. गैर जिम्मेदाराना बातें करना कांग्रेस के नेताओं की आदत है. वे आरक्षण का मुद्दा उठाकर वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कभी कामयाब नहीं होंगे.”
कर्नाटक कांग्रेस ने मल्लेश्वरम में बेंगलुरु उत्तर से बीजेपी उम्मीदवार शोभा करंदलाजे के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है. पार्टी ने उन पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.
  
कांग्रेस के घोषणापत्र पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा है कि क्या आप सभी को लगता है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी? 2018 के विधानसभा चुनाव (छत्तीसगढ़) में उन्होंने 36 वादे किए और सीधे 5 साल तक सरकार चलाने का मौका मिला. क्या उन्होंने उनमें से कुछ को पूरा किया? उन्होंने लोगों का विश्वास पूरी तरह से खो दिया है.
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अलीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की गारंटी शून्य है. बीजेपी दो साल से जीती है, विधायक जीते हैं, एमपी उत्तर बंगाल से जीते हैं. उन्होंने लगभग 10 लाख चाय बागान मजदूरों से चाय की पत्तियां लेना बंद कर दिया. हमारी सरकार ने उन लोगों का समर्थन किया.
 
पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि वह तथाकथित ग्रैंड ओल्ड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. वह किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं? मैं पूछूंगा कि 34,000 वर्ग किमी में कौन अफीम खाता था. 1962 में चीन ने जमीन हड़प ली थी. हमारी सरकार ने चीन को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है.
घोषणा पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमें आरएसएस, बीजेपी और पीएम मोदी की बनाई रणनीति की बुनियाद को समझने की जरूरत है. जिस तरह से अडानी का बंदरगाहों, बुनियादी ढांचे और डिफेंस में मोनोपॉली है, उसी तरह से पीएम मोदी ने ईडी, सीबीआई और आयकर का उपयोग करके राजनीतिक मोनोपॉली बना ली है.
बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा है कि वंशवाद की राजनीति को लेकर कहा कि मेरे बेटे संतोष कुमार ने यूनिसेफ में काम किया है. 10 साल तक वो पोल पर खड़े होकर स्टीकर लगाते रह, लेकिन जब मैं राजनीति में अकेला पड़ गया, तब उन्हें एहसास हुआ और उन्होंने मेरी मदद की.
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 को खत्म करने ,महिलाओं को एक-एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने  और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा खत्म करने की ‘गारंटी’ दी है
अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने ‘श्रमिक न्याय’ के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य का अधिकार देने, न्यूनतम मजूदरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित करने और शहरी रोजगार गारंटी का वादा किया है.

source

Previous post BJP Foundation Day 2024: आज है बीजेपी का स्थापना दिवस, ‘फिर एक बार, मोदी सरकार’ के नारे के साथ 10 लाख बूथो… – Zee News Hindi
Next post वोटिंग के 14 दिन बचे , यूपी में BJP को इस तरह हरा रहे विपक्ष के 'शेर'! – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *