Uttar Pradesh News Today: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार लोकसभा चुनावों को लेकर रैलियां कर रहे हैं। आज वह बागपत दौरे पर आएंगे। वह यहां गेटवे इंटरनेशनल स्कूल पर विजय शंखनाद रैली में सभा को संबोधित करेंगे। वह एनडीए के प्रत्याशी डॉक्टर राजकुमार सांगवान के लिए वोट मांगेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी इस रैली में मौजूद रहेंगे। दोपहर 12 बजे योगी का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। यहां जानिए हर अपडेट:
