'कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप, हावी हो चुके हैं वामपंथी' सहारनपुर रैली में पीएम मोदी ने खूब… – News18 हिंदी

Spread the love

सहारनपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस तो दशकों पहले ही समाप्त हो चुकी है. कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सहारनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब जो कांग्रेस बची है, उसके पास न देशहित में नीतियां हैं और न ही राष्ट्रनिर्माण का विजन.
पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणापत्र जारी किया है, उससे साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस, आज के भारत की आशाओं-आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है. कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी. कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है और इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं. कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती.’
उन्होंने कहा कि अब हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन में जुटे हैं. वहीं दूसरी तरफ हमारे विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं. मैं देश का पहला ऐसा चुनाव देख रहा हूं, जहां विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा है, बल्कि विपक्ष केवल इसलिए चुनाव लड़ रहा है, ताकि भाजपा की सीटें 370 से कम की जा सकें और एनडीए की सीटें 400 से कम की जा सकें.
‘हर घंटे उम्मीदवार बदल रही सपा’
पीएम मोदी ने कहा कि आपको याद होगा, यहां उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है, उन दो लड़कों की फिल्म को इन लोगों ने फिर से रिलीज किया है. मुझे समझ नहीं आता कि काठ की इस हांडी को ये विपक्षी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे.
प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा की स्थिति तो ये है कि यहां उन्हें हर घन्टे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं. कांग्रेस की स्थिति तो और भी विचित्र है, कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे. जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी, वहां भी उसे उम्मीदवार उतारने की हिम्मत ही नहीं हो रही है. यानी इंडी गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम बन चुका है. इसलिए देश आज उनकी एक भी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है.
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव में अड़ंगा डाल सकता है चीन, AI से ऐसे करेगा खेल… माइक्रोसॉफ्ट ने चेताया
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही, उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी. ये विपक्षी गठबंधन भी कमीशन के लिए है. जबकि एनडीए, मोदी सरकार मिशन के लिए है. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा देश के हर नागरिक की परेशानी कम कर रही है. हर किसी के लिए नए अवसर बना रही है. सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी और यहां के लोगों के कौशल की ख्याति तो दूर-दूर तक है. इसलिए योगी जी हों या मोदी, हमें आपका ध्यान है. इसलिए हम दोनों एक बात बार-बार बोलते हैं, वोकल फॉर लोकल. भारत को एक मजबूत देश बनाना भाजपा की प्रतिबद्धता है.
पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर, चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि हमारा मिशन रहा है. इस वर्ष रामनवमी में हमारे प्रभु राम टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे. उन्होंने कहा, पिछले 10 साल से हमारी सरकार लगातार अपने किसान भाइयों के लिए काम कर रही है. किसान की छोटी-छोटी जरूरत को लेकर हमारी सरकार संवेदनशील है. आज देश में छोटे किसानों की पीएम किसान निधि के जरिये मदद की जा रही है.
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Narendra modi

दो मर्डर…दो सस्पेक्ट…कौन है कातिल और कौन बेगुनाह? सच-झूठ के बीच उलझा देगी Mystery Thriller फिल्म
पूरे शहर में इस मिक्स फ्रूट सलाद के चर्चे… गर्मी में करता है पावर बूस्टर का काम, यहां लगती है लाइन
सर्दियों का शहंशाह अखरोट गर्मियों में खाना चाहिए या नहीं? 99% लोग होते हैं कंफ्यूज, एक्सपर्ट से जानें सही बात
दिल्ली और नोएडा से भी महंगी है बिहार के इस जिले में जमीन, बड़ी-बड़ी कंपनी खोल रही आउटलेट, बना बिजनेस हब
शादी में हुई बिजनेसमैन से मुलाकात, बिना धर्म बदले बनीं बेगम, फ्लॉप होकर भी 68 करोड़ की मालकिन है ये एक्ट्रेस
अगर घर में घुस गया है सांप तो घबराएं नहीं, रसोई में रखी इन चीजों का करें छिड़काव, चला जाएगा बाहर
पौष्टिक तत्वों का खजाना है ये साग, 1 सप्ताह खा लिया तो जड़ से दूर करेगा कब्ज, बवासीर, डायबिटीज में भी है बेहद फायदेमंद
नवविवाहिता स्कॉर्पियो से उतरी और भागने लगी, पति था हिम्मतवाला खदेड़कर पकड़ लिया, फिर जो हुआ…
'जानी' ने जब टेके 'जिम्मी' के आगे घुटने, नहीं चली हेकड़ी, नए-नवेले एक्टर ने दिखाया था राजकुमार को आईना

source

Previous post Rajasthan lok Sabha Election 2024: ब्रह्म नगरी पुष्कर में राजस्थान मिशन-25 के लिए पीएम ने जनता से मांगा आशीर्वाद- देखें तस्वीरें – Zee News Hindi
Next post गाजियाबाद में PM मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, खुली जीप में CM योगी भी रहे मौजूद; फूलों की बारिश के बीच .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *