Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में बाकी तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की, दो पूर्व – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: April 6, 2024 5:40 PM IST
By India.com Hindi News Desk | Edited by Zeeshan Akhtar
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की शेष तीन लोकसभा सीट (Lok Sabha Chunav) के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा है. खंडवा, ग्वालियर और मुरैना से अपने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ, कांग्रेस ने अब 29 लोकसभा क्षेत्रों में से 28 पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन सीट-बंटवारे व्यवस्था के तहत एक सीट खजुराहो समाजवादी पार्टी को दी गई है.

कांग्रेस ने ग्वालियर से भाजपा के भरत सिंह कुशवाह के खिलाफ पूर्व विधायक प्रवीण पाठक को चुनाव मैदान में उतारा है. पाठक 2018 में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे, लेकिन 2023 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. मुरैना से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार को कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया है और उनका मुकाबला भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर से होगा.
यह लोकसभा सीट 2019 में भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर ने जीती थी, लेकिन वह पिछले साल विधायक चुने गए और बाद में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बनाए गए. सिकरवार 2013 में भाजपा के टिकट पर सुमावली विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. उनके पिता ने भी 2003 में इसी विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. सिकरवार को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर 2020 में भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए.


कांग्रेस ने खंडवा से नरेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया है. पहले अटकलें थीं कि खंडवा से कांग्रेस पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को उतार सकती है. पटेल ने 2023 के विधानसभा चुनाव में बड़वाह से चुनाव लड़ा था और भाजपा के सचिन बिड़ला से 5,499 वोटों से हार गए थे. खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को चुनाव मैदान में उतारा है. ग्वालियर और मुरैना में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा, जबकि खंडवा में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में बाकी तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की, दो पूर्व विधायकों को उतारा 
खजुराहो में 'INDIA' गठबंधन को चुनाव से पहले ही झटका, SP उम्मीदवार का नामांकन रद्द, भड़के अखिलेश ने किया यह Tweet
Chhindwara Lok Sabha Election 2024: छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव 2024 जीतेंगे कांग्रेसी कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ या इनकी जड़ें हिला पाएगी बीजेपी
vidisha Lok Sabha Election 2024: विदिशा लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे किस और मोड़ेंगे हवा का रुख, क्या आएगा ‘शिव का राज’
Guna Lok Sabha Election 2024: गुना लोकसभा चुनाव 2024 में क्या मोदी लहर बरकरार रख पाएगी सिंधिया की विरासत
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post BJP foundation day: आज मेगा रोड शो करेंगे PM मोदी, प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में करेंगे रोड शो – Zee News Hindi
Next post लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल, 3 सीटें मिलीं; बंगाल में ममता बोलीं- भाजपा की … – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *