Lok Sabha Election 2024: निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारी डाक मतपत्र से करेंगे मतदान – Nai Dunia

Spread the love

बालोद, (नईदुनिया न्‍यूज)। लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को डाक मत जारी किए जाने के लिए सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि इसके अंतर्गत संजारी बालोद के मतदान कर्मियों के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद को सुविधा केंद्र बनाया गया है।

इसी तरह डौंडीलोहारा के मतदान कर्मियों के लिए आनंद पब्लिक स्कूल डौंडीलोहारा एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गुंडरदेही क्षेत्र के मतदाता कर्मियों के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचांदुर को सुविधा केंद्र बनाया गया है। इन सभी सुविधा केंद्रों में मतदान कर्मियों की मतदान की तिथि व समय 15 और 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे से पांच बजे तक नियत की गई है।

naidunia_image

इसी तरह पुलिस कर्मी, होमगार्ड एवं वन विभाग के सुरक्षा कर्मियों के लिए संयुक्त जिला कार्यालय बालोद कक्ष क्रमांक 31, ड्राइवर, क्लीनर, एफएसटी, एसएसटी टीम एवं अन्य जिले में पदस्थ कर्मचारी हेतु संयुक्त जिला कार्यालय बालोद कक्ष क्रमांक 35 में सुविधा केन्द्र स्थापित की गई है।

इन सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मतदान की तिथि एवं समय 16, 18, एवं 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम पांच तक नियत की गई है। इसी तरह अनिवार्य सेवा मतदाताओं के लिए संयुक्त जिला कार्यालय बालोद कक्ष क्रमांक 33 में सुविधा केंद्र स्थापित की गई है। इन सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मतदान की तिथि व समय 16, 18 और 19 अप्रैल को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक नियत की गई है।

naidunia_image

इसी तरह पुलिस कर्मी, होमगार्ड एवं वन विभाग के सुरक्षा कर्मियों, ड्राइवर, क्लीनर, एफएसटी, एसएसटी टीम एवं अन्य जिले में पदस्थ कर्मचारी के लिए संयुक्त जिला कार्यालय बालोद कक्ष क्रमांक 31 में सुविधा केंद्र स्थापित की गई है। इन सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मतदान की तिथि एवं समय 23, 24 व 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नियत की गई है।

source

Previous post PM Narendra Modi की चुनावी जनसभा, राजस्थान के अजमेर से LIVE – IndiaTimes
Next post Lok Sabha Election Live: श्रीकांत शिंदे होंगे कल्याण से महायुति के उम्मीदवार; सीतारमण ने कर्नाटक सरकार को घेरा – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *