Modi Yogi Roadshow Ghaziabad: मोदी-योगी ने किया रोड शो, सड़क के दोनों तरफ लोगों का जनसैलाब – Lokmat Hindi

Spread the love

Lokmat News Hindi
मराठी | English
FOLLOW US :

By धीरज मिश्रा | Published: April 6, 2024 05:55 PM2024-04-06T17:55:49+5:302024-04-06T18:13:22+5:30
Modi Yogi Roadshow Ghaziabad: गाजियाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने इस बार अतुल गर्ग को अपना उम्मीदवार बनाया है और उनके समर्थन में पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रोड शो किया। पीएम के इस रोड शो में उम्मीदवार अतुल गर्ग भी मौजूद थे। पीएम मोदी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आए। सड़क पर पीएम मोदी का काफिला चल रहा था।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Ghaziabad, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is also present.#LokSabhaElections2024pic.twitter.com/l4MZchMawN
वहीं, सड़क के दोनों तरफ लोगों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। कोई श्री राम की तस्वीर लेकर मोदी का अभिवादन कर रहा था, तो कोई हनुमान जी की गदा लेकर पहुंचा था। कहीं महिलाएं नाचते-गाते हुए पीएम को थैंक्यू कह रही थी। मोदी का काफिला जैसे-जैसे लोगों के पास से होकर गुजर रहा था। लोग हाथों में फोन लेकर सेल्फी लेने से भी गुरेज नहीं कर रहे थे।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Ghaziabad, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is also present. #LokSabhaElections2024pic.twitter.com/Un4M7qFbur
पीएम मोदी हाथ में कमल का फूल लेकर सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।पीएम मोदी की दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दोपहर के वक्त गर्मी होने के बावजूद भी लोग जुटना शुरू हो गए। शाम को होने वाली रोड शो के लिए दोपहर तीन बजे से लोग पहुंचने लगे थे। वहीं, काफी संख्या में लोग अपनी घरों की छतों पर जमा हुए और पीएम मोदी को देखा।

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi का उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रोड शो। https://t.co/RZQlQbAn06
26 अप्रैल को मतदान होना है
गाजियाबाद लोकसभा की सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। यह सीट वीवीआईपी है। क्योंकि, इस सीट से पूर्व में भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह चुनाव लड़े और जीते। जनरल वीके सिंह ने चुनाव लड़ा और जीते। इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया। बीजेपी ने किसी बड़े चेहरे पर दाव न खेलकर अतुल गर्ग को मौका दिया। अतुल गर्ग के पिता दिनेश चंद गर्ग बीजेपी की टिकट पर गाजियाबाद के मेयर भी रहे चुके हैं। बीजेपी के उम्मीदवार अतुल गर्ग ने दावा किया है कि वह यहां से 6 लाख वोट से जीतेंगे।
FOLLOW US :

Copyright © 2024 Lokmat Media Pvt Ltd

source

Previous post PM Modi Rally: मुस्लिमों ने चौंकाया, पीएम की रैली में नजर आया जुलूस, मूड बदला तो बिगाड़ देंगे विपक्ष का गणित – अमर उजाला
Next post गाजियाबाद: पीएम मोदी ने किया विशाल रोड शो, साथ दिखे योगी – IndiaTimes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *