UP Weather News: आज यूटर्न ले सकता है मौसम, चिलचिलाती धूप के बीच मिल सकती है राहत; जानें आने वाले दिनों में .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग तापमान दर्ज किए जा रहे हैं। अगर बात करें गोरखपुर की तो यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को तो छूने ही लगा है तो वहीं…
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather News: मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के पूर्वानुमान रविवार को बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह व रात में धीमी गति से हवाएं चलने के आसार हैं। बीते दिन यानी शनिवार को मौसम साफ रहा व दिनभर धूप निकली रही।

मौसम एवं पूर्वानुमान कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद के अनुसार रविवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है, कहीं-कहीं आशिक बदली हो सकती है, हवा पश्चिमी चलने की संभावना है। मध्यम हवा चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम बना रहेगा। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। सुबह-शाम मौसम में ठंडापन बना रहेगा। सोमवार को पछुआ हवा चल सकती है। हवा नौ से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।
वहीं बात करें बीते दिन की तो शनिवार को मौसम साफ रहा व दिनभर धूप निकली रही। वहीं बात करें उत्तर प्रदेश में आज के तापमान की तो आज अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान के 20 डिग्री रहने की उम्मीद है।

25 डिग्री के पार पहुंचा न्यूनतम तापमान

वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग तापमान दर्ज किए जा रहे हैं। अगर बात करें गोरखपुर की तो यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को तो छूने ही लगा है, छिटपुट बादलों का साथ पाकर न्यूनतम तापमान का आंकड़ा भी 25 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है और औसत से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक तक पहुंच गया है। अब दिन-ब-दिन गर्मी प्रचंड रूप लेती जाएगी और जमकर सताएगी, इसका पूर्वानुमान मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय अपने अध्ययन से जता रहे हैं। 
मौसम विज्ञानी के अनुसार न्यूनतम तापमान के औसत से काफी अधिक चढ़ने का कारण आसमान में जमे बादल हैं। इन बादलों की वजह उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बनना है। यह वायुमंडलीय परिस्थिति राजस्थान से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बादलों के छाने का कारण है। गोरखपुर तो नहीं पर आसपास के क्षेत्र में कुछ स्थानों पर मौसम के रुख की वजह से बूंदाबांदी भी हो सकती है।

धूप व बादलों के बीच बढ़ा हीट इंडेक्स

वहीं धूप व बादलों की रस्साकसी के चलते हीट इंडेक्स बढ़ा है। ऐसे में रिकार्ड अधिकतम तापमान से अधिक की गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है। हीट इंडेक्स ही न्यूनतम तापमान की वृद्धि का कारण है। इसकी वजह से रात की गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन से चार दिन में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंचेगा, जिससे हीट-डे की परिस्थितियां बनेंगी।

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: मुजफ्फरनगर में द‍िलचस्‍प हुई 'चौधराहट' की जंग, जान‍िए क्‍या हैं मुद्दे और क्‍या कहत.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post PM Modi Roadshow: Saharanpur, Ajmer में रैली के बाद Ghaziabad में पीएम मोदी करेंगे रोड शो – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *