Latest MP News 07 April 2024: PM मोदी का जबलपुर में रोड-शो, खजुराहो प्रवास पर वीडी शर्मा, बालाघाट में प्रचार करेंगे जीतू पटवारी – हरिभूमि

Spread the love

download app from
Latest MP news in Hindi Live
Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट एमपी की बड़ी खबरें’ में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।
मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; Live Update 
बालाघाट ने भरी हुंकार,
बहुत हो गई महंगाई की मार,
अब नहीं चलेगी मोदी सरकार। pic.twitter.com/OTwWvKFZ5h

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमान रविवार को चंदेरी में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने एक चाय समोसे की दुकान में समोसे तले और समर्थकों को अपने हाथों से चाय पिलाई। pic.twitter.com/cy27vlLt6Z
कांग्रेस की गारंटी✋

• हम एक लाख शिक्षित युवाओं को पहली नौकरी देंगे
• किसानों का कर्ज माफ होगा, MSP की कानूनी गारंटी
• गेहूं का दाम 3000 प्रति क्विंटल देंगे
• गरीब परिवार की मुखिया महिला को सालाना एक लाख रुपए देंगे
• दैनिक मजदूरी कम से कम 400 रुपए, मनरेगा में भी लागू pic.twitter.com/XTMPw3ALek

जबलपुर में पीएम मोदी का रोड-शो शाम 6 बजे
प्रधानमंत्री मोदी रविवार को जबलपुर से मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां करीब एक घंटे रोड-शो करेंगे। रोड शो को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पीएम की सुरक्षा 20 आईपीएस अधिकारी और 5 हजार जवान करेंगे।  
वीडी शर्मा खजुराहो प्रवास पर 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी  शर्मा रविवार को खजुराहो और जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। कटनी जिले के बहोरीबंद क्षेत्र में दोपहर 12.30 बजे वह महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बिलहेरी बस्ती में लाभार्थियों से संपर्क कर शाम 6 बजे जबलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड-शो में शामिल होंगे। 
बालाघाट में रोड शो-करेंगे पटवारी 
जीतू पटवारी रविवार को बालाघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11.30 बजे वह बालाघाट के खैरलांजी में आमसभा और दोपहर 12.30 बजे रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाएंगे। जीतू पटवारी। 
खुडसीपार, आरंभा, नवेगांव, डोगरमाली, बिटोडी, मेंडकी, वारासिवनी, कोस्ते, कायदी, गर्रा, कोसमी, नैतरा, बालाघाट, लिंगा, खैरगांव, हटटा पाथरी, सिवनी कला, मौदा, देवगांव, सालेटेका, चिखला, रजेगांव, खुरसोडी गांव भी जाएंगे। पीसीसी चीफ पटवारी रात्रि विश्राम भी बालाघाट में ही करेंगे। 
भाजपा के यह नेता भी MP दौरे पर 
Copyright © Haribhoomi, All Rights Reserved.
Developed by: Shreyansh Technology.

source

Previous post LOK SABHA ELECTION 2024 : पीएम मोदी के रोड शो के बीच टूटा स्वागत मंच, देखें वीडियो – Patrika News
Next post वोटिंग के 11 दिन पहले यूपी की 80 सीटों का 3 लेटेस्ट सर्वे, देखिए कैसे बदला अखिलेश का पूरा समीकरण – UPTak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *