Gold Silver Price Today In Varanasi:सोना फिर से हुआ महंगा, चांदी में भी बड़ी उछाल, यहां जानें ताजा भाव – News18 हिंदी

Spread the love

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: चैत्र  नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. नवरात्रि के पहले दिन भी सोने चांदी के कीमतों में तेजी देखने को मिली है. यूपी के वाराणसी में 9 अप्रैल (मंगलवार) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 300 रुपये का उछाल आया है. वहीं बात चांदी की करें, तो उसकी कीमत में भी 1000 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है. जिसके बाद चांदी का भाव 84500 रुपये हो गया है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 9 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 300 रुपये उछलकर 65800 रुपये हो गई है. इससे पहले 8 अप्रैल को इसका भाव 65500 रुपये था. वहीं 7 अप्रैल को इसकी कीमत 64300 रुपये थी. 6 अप्रैल को भी इसका यही भाव था. इससे पहले 5 अप्रैल को इसकी कीमत 64750 रुपये थी. वहीं 4 अप्रैल को इसका भाव 64250 रुपये था. इसके पहले 3 अप्रैल को इसकी कीमत 63500 रुपये थी.
330 रुपये उछला 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें, तो मंगलवार को इसकी कीमत 330 रुपये उछलकर 71110 रुपये हो गई. वहीं 8 अप्रैल को इसका भाव 70980 रुपये था. वाराणसी के सर्राफा कारोबारी अनूप सेठ ने बताया कि अप्रैल महीने में सोने चांदी की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही हैं. उम्मीद है आगे इसकी कीमतों में थोड़ा और उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
चांदी 1000 रुपये महंगी
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो मंगलवार को इसकी कीमत में 1000 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है. जिसके बाद बाजार में चांदी का भाव 84500 रुपये हो गई. वहीं 8 अप्रैल को इसकी कीमत 83500 रुपये थी. इसके पहले 7 और 6 अप्रैल को इसका भाव 81700 रुपये था. वहीं 5 अप्रैल को इसकी कीमत 82000 रुपये थी. इसके पहले 4 अप्रैल को इसका भाव 81000 रुपये था. वहीं 3 अप्रैल को इसकी कीमत 79000 रुपये थी.इसके पहले 2 मार्च को इसका भाव 78600 रुपये था.
ख़बरों की ओवरडोज के बीच, कभी आपसे किसी ने पूछा है कि आपको क्या पसंद है? खबर पढ़ना या वीडियो देखना. इसलिए Local-18 पूछ रहा है, आपको कैसी खबरें चाहिए? फॉर्म भरने में 1 मिनट से ज्यादा नहीं लगेगा. क्योंकि हमारे जुड़ाव की कहीं से तो शुरुआत होगी…आइये सालों पुरानी कुछ आदतें बदलें! यहां क्लिक करें और सर्वे में हिस्सा लें…
.
Tags: Gold Price Today, Hindi news, Local18

28 की उम्र में बिहार के इस युवक पर है 5000 बहनों का दायित्व, गांव-गांव में घूमकर करते हैं यह काम
एमसी स्टैन ने किया रैप छोड़ने का ऐलान, फैंस नहीं पचा पा रहे ये बात, बोले- कुछ तो लोचा है…
8 करोड़ में बनी ये फिल्म, कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा कमाई, इकलौती हीरोइन ने मचाया धमाल, मिले 3 नेशनल अवॉर्ड
बॉलीवुड का मशहूर एक्टर,जो पर्दे पर बना जया बच्चन का प्रेमी-पति, पिता और ससुर, रियल लाइफ में भाई बन बचाई थी शादी
नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, 'आग के छल्ले' में बदल गया सूरज, दुनियाभर में ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण- Photos
दशहरी, मालदा हो या चौसा, सभी पोषक तत्वों का भंडार, फलों के राजा आम की हर वेरायटी फायदों से भरपूर, जानें एक से बढ़कर एक लाभ
1 वाहियात अफवाह से जब एक्ट्रेस हुईं बर्बाद, लीड रोल मिलने हुए बंद, शादीशुदा मर्द से गुपचुप कर ली शादी
घर से 1000 KM दूर जमाया डेरा, अनपढ़ लेकिन कमा डाले लाखों रुपये, राज जान हिल गई पुलिस
एक फसल की 9 किस्मों से मालामाल हुआ किसान, 3 एकड़ में उगा दिया 3 टन, मिले अलग-अलग दाम

source

Previous post Times Now ETG Survey: एक महीने के भीतर इन राज्यों में बदल गया गेम, कौन पास कौन फेल, सर्वे के आंकड़ों – ABP न्यूज़
Next post 'काली मां मोदी बाबा की रक्षा करें…' चीखते हुए अपना खून चढ़ाया, पता लगा आधी उंगली ही कट गई, फिर… – The Lallantop

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *