मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, इस बार नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, परिवार के सदस्य को भी नहीं देंगे टिकट – News18 हिंदी

Spread the love

पटना. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है. इस बीच बिहार के राजनीतिक गलियारे  से बड़ी खबर सामने आ रही है. राष्ट्रीय जनता दल से गठबंधन करने वाली वीआईपी (VIP) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने इस बार का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है. आज पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुकेश साहनी ने कहा कि इस बार ना तो मैं खुद लोकसभा चुनाव लड़ूंगा और नहीं मेरे परिवार का कोई सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ेगा.
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता को ही इस बार लोकसभा का चुनाव लड़ाया जाएगा. मुकेश सहनी ने चुनाव नहीं लड़ने के कारणों पर जोर देते हुए कहा कि वह सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करना चाहते हैं और ऐसे में वह चुनाव लड़कर व्यस्त होने की बजाय  कार्यकर्ताओं और महागठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करने की स्ट्रैटेजी बना चुके हैं.
जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को भी लेनी पड़ी RSS की शरण! सुबह-सुबह पहुंचे संघ की शाखा, करने लगे यह अपील
जदयू द्वारा राजद के साथ गठबंधन कितने समय तक होने पर तंज कसने को लेकर मुकेश सहनी ने पलटवार किया और कहा कि राजद के साथ उनका लंबा कॉन्ट्रैक्ट है. मुकेश सहनी ने कहा कि न केवल 2024 के लोकसभा चुनाव बल्कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उनका राजद के साथ कॉन्ट्रैक्ट रहेगा. उन्होंने कहा कि मां गठबंधन की सरकार 2024 में केंद्र में और 2025 में बिहार विधानसभा में सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि वह एक विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे.
मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा ने आश्वासन देखकर भी उन्हें निषादों की आरक्षण को लेकर कुछ नहीं किया. बता दें, इस बार लोकसभा चुनाव में विप पार्टी को राजद कोटा से 3 सीटें मिली है. वीआईपी चुनाव में झंझारपुर, गोपालगंज और मोतिहारी से अपने उम्मीदवार उतारेगी. तेजस्वी यादव हर दिन जब चुनाव प्रचार में निकल रहे हैं सब मुकेश साहनी उनके साथ होते हैं. अब देखना यह होगा कि मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव की जोड़ी लोकसभा के चुनाव में आखिरकार महागठबंधन के लिए क्या कुछ कर पाती है.
.
Tags: Bihar News, Loksabha Election 2024, Mukesh Sahni, Tejashwi Yadav

PHOTOS : अनाज में घुन से परेशान हैं! डिब्बे में डाल दें ये अफगानी मसाला, कीड़े कर जाएंगे Goodbye
KGF की दुनिया में ले जाएगी 350 करोड़ में बन रही ये फिल्म, डरावने दिखेंगे सभी स्टार्स, Pushpa 2 संग होगी रिलीज
दिल्ली में मुंबई के वड़ा पाव की धूम, वायरल गर्ल और इस बच्चे का है फेमस, 20 रुपए वाला है खास
बॉलीवुड के 'बाला ब्वॉय', धोनी से लेकर रजनीकांत का पलभर में बदल देते हैं लुक, फीस सुन खुली रह जाएंगी आंखें
नवरात्रि में बाहर क्यों जाना, एक ही जगह मां दुर्गा के 5 मंदिर, दर्शन मात्र से मनोकामना होगी पूरी
कौन था वो शख्स, जिसने आजाद भारत में डाला था सबसे पहला वोट, 106 साल तक जिए थे, 34 बार जीवन में डाला वोट
घनी आईब्रो चाहती हैं तो ये है सीक्रेट सीरम, घर में ही बनाएं, 100% रिजल्‍ट की है गारंटी
धरती का नर्क है ये जेल, जहां सड़ने को छोड़ दिए जाते हैं कैदी, रोज होते हैं दंगे, जिंदा रहना मुश्किल!
मुंबई, दिल्ली और दुबई वाला इत्र… यहां 20 रुपये में करें खरीदारी, लगाने पर लोग पूछेंगे दुकान का पता

source

Previous post बस्तर से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- शाही परिवार ने ठुकराया राम मंदिर का न्यौता – India TV Hindi
Next post Lok Sabha Election 2024 Live: यूपी, एमपी और तमिलनाडु में प्रचार करेंगे पीएम मोदी, BRS ने चुनाव आयोग से की राहु – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *