लोकसभा चुनाव 2024: JMM ने राजमहल से विजय हांसदा व सिंहभूम से जोबा मांझी को दिया टिकट – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Spread the love

Breaking News: न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भूकंप के झटके, रेक्टर स्केल पर 5.5 थी तीव्रता
West Bengal Breaking News : टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस का इंडी गठबंधन सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है : पीएम मोदी
West Bengal Breaking News live : पोइला बैशाख से पहले राज्य के सभी बूथों पर केंद्रीय बलों की होगी तैनाती
West Bengal Breaking News Live : सात को पुरुलिया में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा, तैयारी शुरू
West Bengal Breaking News : तृणमूल प्रतिनिधि ने चुनाव आयुक्त से अपील किया है कि समान स्तर पर हो चुनाव
Trending Tags:
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को दो लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की. राजमहल से विजय हांसदा व सिंहभूम से जोबा मांझी को टिकट दिया गया है.
Lok Sabha Election 2024: रांची-लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झामुमो ने दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी की. राजमहल से जहां विजय हांसदा को टिकट दिया गया है, वहीं सिंहभूम से जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है. इससे पहले भी झामुमो ने दो लोकसभा सीटों दुमका व गिरिडीह पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है. इस तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अब तक चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी. झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत कुल 14 लोकसभा सीटों पर झामुमो, कांग्रेस, राजद व भाकपा माले द्वारा चुनाव लड़ा जा रहा है.

झामुमो की दूसरी सूची जारी
झामुमो केंद्रीय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निदेशानुसार लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा दूसरी सूची मंगलवार को जारी की गयी. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो ने विजय हांसदा को फिर मौका दिया है. अभी वे उस सीट से लोकसभा सांसद हैं. पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सिंहभूम सीट से झामुमो ने जोबा मांझी को अपना प्रत्याशी बनाया है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के हस्ताक्षर से दोनों प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी है.
दुमका से नलिन सोरेन व गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो प्रत्याशी
इससे पहले झामुमो ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इसमें दो लोकससभा सीटों (दुमका व गिरिडीह) से प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी थी. दुमका से झामुमो ने जहां नलिन सोरेन को प्रत्याशी बनाया है, वहीं गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है.
ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024: झामुमो ने दुमका से नलिन सोरेन व गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस तीन सीटों पर कर चुकी है प्रत्याशियों की घोषणा
इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों में कांग्रेस ने पहले ही तीन लोकसभा सीटों लोहरदगा, खूंटी व हजारीबाग से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. लोहरदगा से जहां सुखदेव भगत को उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं खूंटी से कालीचरण मुंडा को प्रत्याशी बनाया गया है. हजारीबाग से जेपी पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है. भाकपा माले ने कोडरमा से विनोद कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2023 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.

source

Previous post UP News Live Updates: नोएडा में नकली तंबाकू बनाने वाली फैक्‍ट्री का भंडाफोड़ …हर अपडेट – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post UP Lok Sabha Chunav 2024: UP में BJP की होगी बड़ी परीक्षा, जान‍िए क्‍यों भाजपा के ल‍िए अहम है यूपी का लोकसभा चुनाव – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *