UP Top News In Hindi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत में जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री का विशेष विमान सुबह 1030 बजे बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचेगा। वहां से हेलीकॉप्टर से पीलीभीत पहुंचेंगे। वह 1155 बजे तक जनसभा स्थल पर रहेंगे। उनके मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। सीएम योगी सुबह 955 बजे हेलीकॉप्टर से ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पहुंच जाएंगे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। UP Top News Today: पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम आज पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत के बाद रामपुर में जाएंगे, यहां वे भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा नव संवत् के दिन मंगलवार को ठा. बांकेबिहारी को पुरोहित संवत्सर सुनाएंगे। पढ़ें यूपी की वो खबरें, जिनपर आज रहेगी नजर।
पीएम मोदी पीलीभीत में करेंगे जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत में जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री का विशेष विमान सुबह 10:30 बजे बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचेगा। वहां से हेलीकॉप्टर से पीलीभीत पहुंचेंगे। वह 11:55 बजे तक जनसभा स्थल पर रहेंगे। उनके मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। सीएम योगी सुबह 9:55 बजे हेलीकॉप्टर से ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पहुंच जाएंगे। एक घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वह एक घंटा तक जनसभा स्थल को संबोधित करने के लिए मंच पर रहेंगे।
रामपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रामपुर जाएंगे। वह भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी 12:40 बजे शिव मंदिर मैदान रठौंडा में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से हापुड़ रवाना होंगे।
कानपुर: AI की मदद से नाड़ी पल्स बना वैद्य
वैद्यों का नाड़ी ज्ञान अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से आपकी कलाई पर बंधी घड़ी जैसी डिवाइस बता रही है। आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) के स्टार्टअप एन सिफर की संस्थापक इंजीनियर काजल श्रीवास्तव ने एन पल्स के नाम से इसे तैयार किया है। यह उपकरण एआइ और मशीन लर्निंग का प्रयोग उसी तरह कर रहा है जैसे भारतीय वैद्य अपने अनुभव के आधार पर रोग निर्धारण में करते हैं। यह डिवाइस एक एप के माध्यम से जुड़ी है जो प्रयोगकर्ता को संभावित रोग की जानकारी देने के साथ ही खान-पान में सुधार और दवाओं के बारे में भी सुझाव देता है।
मथुरा: वर्ष भर का लेखा-जोखा बांकेबिहारी को सुनाएंगे पुरोहित
सनातनी नूतन वर्ष नौ अप्रैल को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी और पूरे वर्ष की गणना, पर्व-उत्सव के पंचांग की शुरुआत होगी। नव संवत् के दिन मंगलवार को ठा. बांकेबिहारी को पुरोहित संवत्सर सुनाएंगे। मंदिर के सेवाधिकारी इस दिन ठाकुरजी को माखन-मिश्री व नीमपत्ती के मिश्रण का भोग लगाएंगे। सुबह शृंगार आरती के बाद ठाकुरजी के समक्ष मंदिर के पुरोहित आचार्य छैलबिहारी मिश्र पूरे साल का लेखाजोखा रखेंगे।

