UP Weather: सावधान! किसानों को होने वाला है बड़ा नुकसान, मौसम बनेगा दुश्मन, UP में आंधी-तूफान और ओले मचाएंग… – News18 हिंदी

Spread the love

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आने वाले दिनों में प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है. 11 और 12 अप्रैल को प्रदेश में कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, बारिश होने से पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है, लेकिन किसानों को भारी नुकसान हो सकता है. प्रदेश में तेज धूप ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है. इतना ही नहीं, भीषण गर्मी की वजह से बीमारियां भी तेजी से बढ़ने लगी हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.
उत्तर प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. इस वजह से लोगों को तीखी गर्मी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश का सिस्टम बन रहा है. इस दौरान यूपी ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह के दो दिन 11 और 12 अप्रैल का बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान तेज आंधी और ओले गिरने के संभावना है.

इन जिलों में अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, इटावा, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, प्रयागराज, आजमगढ़, मऊ और ललितपुर में मौसम बदलने के आसार हैं. इस दौरान प्रदेश में 35 से 40 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाऐं चल सकती हैं. आंधी चलने के साथ ही ओले गिरने का भी अनुमान है. अचानक मौसम बदलने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. खेतों में गेहूं की फसलों की कटाई का समय चल रहा है.
कहां कितना रहा तापमान
उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी का मौसम चल रहा है. ऐसे में सोमवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरदोई में अधिकतम तापमान 37.5 न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कानपुर में अधिकतम तापमान 39.8 न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 36.6 न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
.
Tags: Mausam News, UP weather alert, Weather updates

बॉलीवुड का मशहूर एक्टर,जो पर्दे पर बना जया बच्चन का प्रेमी-पति, पिता और ससुर, रियल लाइफ में भाई बन बचाई थी शादी
नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, 'आग के छल्ले' में बदल गया सूरज, दुनियाभर में ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण- Photos
दशहरी, मालदा हो या चौसा, सभी पोषक तत्वों का भंडार, फलों के राजा आम की हर वेरायटी फायदों से भरपूर, जानें एक से बढ़कर एक लाभ
1 वाहियात अफवाह से जब एक्ट्रेस हुईं बर्बाद, लीड रोल मिलने हुए बंद, शादीशुदा मर्द से गुपचुप कर ली शादी
घर से 1000 KM दूर जमाया डेरा, अनपढ़ लेकिन कमा डाले लाखों रुपये, राज जान हिल गई पुलिस
एक फसल की 9 किस्मों से मालामाल हुआ किसान, 3 एकड़ में उगा दिया 300 कुंतल, मिले अलग-अलग दाम
शीरमाल हो या नान, ईद में इन रोटियों के बिना अधूरा है त्योहार का जश्न, तस्वीरों में दिखेगी झलक
नैनीताल शहर से हो गए बोर…5 अनदेखे हिल स्टेशन का करें दीदार, दिल हो जाएगा खुश
1997 की हिट फिल्म, आदित्य पंचोली को कास्ट करना चाहते थे अनिल कपूर, 1 गलती की वजह से एक्टर के हाथ से निकला चांस

source

Previous post Lok Sabha Chunav 2024: चुनाव से पहले NDA में शामिल हो सकते हैं राज ठाकरे, फडणवीस ने की ये अपील – मनी कंट्रोल
Next post Daily Political Update: पीएम मोदी बोले- 'कांग्रेस के लोग एक दूसरे से लड़ रहे', चीन पर गरजे अमित शाह – Oneindia Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *