UP Lok Sabha Election 2024 Date: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित, आपके जिले में किस तारीख को वोट… – News18 हिंदी

Spread the love

लखनऊ. लोकसभा चुनाव के लिहाज से उत्तर प्रदेश सभी पार्टियों के लिए अहम राज्य है. यह सीटों की संख्या की दृष्टि से भी सबसे बड़ा है, क्योंकि यहां लोकसभा की 80 सीटें हैं. ऐसे में यहां सात चरणों में चुनाव होगा. चुनाव आयोग ने शनिवार को तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस दौरान प्रदेश में अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न जिलों में चुनाव होगा. ऐसे में जानिए आपके जिले में वोटिंग की क्या तारीख है.
पहले चरणः यूपी की 8 सीटों पर मतदान होगा. इसमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत में चुनाव होगा.
दूसरा चरणः 26 अप्रैल को अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुध्द नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा में वोटिंग होगी.
तीसरा चरणः 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होगा. इस दौरान संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बादायूं, औनिया, बरेली में चुनाव होगा.
चौथा चरणः 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग होगी. इस दौरान शाहजहांपुर, खैरी, धौरा, सीतापुर, हरदोई, मिशरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच में मतदान होगा.
पांचवा चरणः 20 मई को यूपी में पांचवे चरण का चुनाव होगा. इस दौरान 14 सीटों पर चुनाव होगा. इसमें मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फेतहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, केसरगंज और गोंडा में चुनाव होगा.
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होगा चुनाव, 4 जून को घोषित किया जाएगा रिजल्ट, जानें सबकुछ
छटवां चरणः छटवें चरण का चुनाव 25 मई को 14 सीटों पर होगा. इसमें सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़ जौनपुर, मछलीशहर, भदौही में मतदान होगा.
सातवां चरणः यूपी में सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा. इस दौरान 13 सीटों पर वोटिंग होगी. इसमें महाराजगंज, गोरखपुर, खुशीनगर, देवरिया, बसनगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्टस् गंज में वोटिंग होगी.
पिछले चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन
पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 62, बीएसपी को 10, एसपी को 5, अपना दल (एस) को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिली थी. जबकि साल 2014 में बीजेपी को यूपी में 80 में से 73 पर जीत मिली थी.
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, UP news

प्यार ने मूंद दी सच्चाई की आंखें, जीनत अमान को पार्टी में देख जब टूटा सुपरस्टार का दिल, गफलत में हो गई बड़ी गलती
आर्मी के सिपाही के लिए मुसीबत बन गई मोहब्बत, जिद करने लगी गर्लफ्रेंड, फिर 3 साल के रिलेशनशिप का हुआ दर्दनाक अंत
अंकिता लोखंडे-विक्की की लव स्टोरी के 6 साल हुए पूरे, रोमांटिक हुआ कपल, शेयर की ये खास फोटोज
Success Story : एडू एप "लेक्चर देखो" के मालिक तिवारी बंधुओं की कहानी, जीरो से शुरू किया, आज करोड़ों का कारोबार
500 फिल्मों में काम करने वाला हीरो, जिसे अंग्रेजों ने सुनाई थी मौत की सजा, था जिंदा, पर परिवार ने समझ लिया शहीद
शाहरुख- सलमान संग दी ब्लॉकबस्टर, पर 1 हरकत की वजह से फेमस हीरोइन ने आमिर खान संग कभी नहीं किया काम
21000 Song गाने वाला सिंगर, शादी होते ही फरमाने लगा इश्क, पत्नी ने दिखाए दिन में तारे, छोड़ भागी गर्लफ्रेंड
पूजा करते-करते सवार हो गई देवी, फिर महिला ने किया वो काम जो कोई नहीं करता, Photos देख आपा खो देंगे आप
क्या आपने अपने घर में लगा रखें ये पौधे, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो घर में हो जाएगा सांपों का बसेरा!

source

Previous post लोकसभा चुनाव 2024: BJP की 10वीं लिस्ट में 9 नाम; किरण खेर और रीता बहुगुणा का टिकट कटा; आसनसोल से अहलुवालिया… – Dainik Bhaskar
Next post Set Back For BJP In Rajasthan In Lok Sabha Elections? Survey Claims Saffron Party To Lose 4-6 Seats – Oneindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *