PM मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा: यहां जल्द चुनाव होंगे; आतंकवाद, अलगाववाद और पत्थरबाजी अब यहां … – Dainik Bhaskar

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में PM नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा में राहुल गांधी और लालू परिवार पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग सावन के महीने में मटन बनाते हैं, इसका वीडियो भी बनाते हैं और जारी करते हैं।
देश का कानून किसी को भी कुछ भी खाने से नहीं रोकता, ना ही ये मोदी किसी को रोकता है। ये लोग वीडियो जारी कर देश के लोगों को चिढ़ाते हैं। नवरात्रि में नॉनवेज खाने का वीडियो दिखाकर लोगों को मुगल मानसिकता के द्वारा लोगों को चिढ़ाना चाहते हैं।
7 महीने पहले सावन के महीने में राहुल गांधी ने लालू यादव से मटन बनाना सीखा और इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर 2 सितंबर 2023 को शेयर किया था। वहीं चैत्र नवरात्र के पहले दिन 9 अप्रैल को तेजस्वी ने अपने x पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो VIP प्रमुख मुकेश सहनी के साथ में लंच में चेचरा मछली और रोटी खाते दिखाई देते दिख रहे थे।
भास्कर कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर हाड़ा की नजर से…
PM मोदी के भाषण की अहम बातें…
उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे
उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 2014 से सांसद हैं। सिंह ने 2014 में उधमपुर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को हराया था। कांग्रेस ने उधमपुर से चौधरी लाल सिंह को मैदान में उतारा है।
कठुआ बलात्कार के आरोपियों के समर्थन में आयोजित एक रैली में भाग लेने के बाद इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के छह साल बाद कांग्रेस ने लाल सिंह को अपने पाले में वापस ले लिया। इंडिया ब्लॉक में भागीदार पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने लाल सिंह को अपना समर्थन दिया है।
उधमपुर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर की छह में से तीन सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी तीन सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीतीं।
अब भास्कर कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी के कार्टून से गुजर जाइए…
लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post CSDS-Lokniti 2024 pre-poll survey: Issues that are likely to dominate the Lok Sabha election – The Hindu
Next post PM Modi In Barmer : 70 साल तक माताओं-बहनों की किसी ने नहीं सुनी, पीएम मोदी ने बाड़मेर में कांग्रेस को जमकर सुनाया, देखें क्या क्या बोले – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *