Loksabha Election 2024: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीयों की अपनी कोई पहचान नहीं होनी चाहिए, और कहा कि ‘हम सभी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हैं।’ हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP उम्मीदवार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कुल्लू में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वहां मौजूद भीड़ से कहा, “सनातन धर्म, राष्ट्रवाद और बुराई के खिलाफ लड़ाई की चिंगारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी चेतना में जलाई है।” उन्होंने कहा, “हमें अपनी कोई और पहचान नहीं रखनी चाहिए। हम सभी नरेंद्र मोदी हैं।”
एक्टर से नेता बनीं कंगना ने कहा, “हम सब मिलकर उनके और उनके विकास विजिन के लिए लड़ेंगे।” उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने के बाद से ही उन्होंने कहा था कि अब उनकी अपनी कोई पहचान नहीं है और अब उनकी केवल एक ही पहचान है, वो है बीजेपी। कंगना ने बयान के आखिर में कहा, “हम सभी एक जैसे हैं।”
PM मोदी साक्षात ‘श्री राम का अंश’
इसके अलावा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से भी की है। कंगना ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साक्षात ‘श्री राम का अंश’ हैं। उनमें वही सयंम, त्याग, परिश्रम, करुणा, क्षमा का भाव देखने को मिलता है।
उन्होंने कहा, “हमारा कोई अस्तित्व होना ही नहीं चाहिए। हम सब नरेंद्र मोदी हैं। हम सभी को उनके लिए लड़ना है।” इस दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया भारत है, जहां चाय बेचने वाला एक छोटा, गरीब लड़का लोगों का सबसे बड़ा नायक और प्रधान सेवक है।
इस मौके पर हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधते हुए कंगना रनौत ने कहा कि वह उन्हें न तो धमकी दे सकते हैं, न वापस भेज सकते हैं। क्योंकि यह कांग्रेस नेता के पूर्वजों की रियासत नहीं है। कहा कि ये तुम्हारे बाप-दादा की रियासत नहीं है कि तुम मुझे डरा-धमकाकर वापस भेज दोगे।
विक्रमादित्य सिंह को बताया ‘छोटा पप्पू’
इससे पहले कंगना रनौत ने गुरुवार को कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने अपने खिलाफ ऊपर लगाए ‘गोमांस खाने’ के आरोपों पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ‘छोटा पप्पू’ कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास उनके चरित्र के अलावा बात करने के लिए कुछ नहीं है।
कंगना ने कहा कि ऐसे आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने कहा था कि उन्हें गोमांस पसंद है और उन्होंने इसे खाया, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं दिया जा सका।
Tags: #elections #India Elections #Indian general election #Loksabha elections 2024
First Published: Apr 12, 2024 7:55 PM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।
