सवाल आपका है
Home » Uttar-pradesh »
भदोही। Crime News उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सुरयावा थाना इलाके में एक सरकारी स्कूल में दलित छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना सुरयावा थाने के एक प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को हुआ और इस संबंध में पीड़िता की मां ने शनिवार को स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक संदीप गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
Read More : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का Sexy Video वायरल, युवक के साथ इस हाल में आयी नजर
Crime News इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार चौहान ने बताया कि छात्रा (12) को स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक संदीप गुप्ता ने कक्षा में रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की और किसी से इसका खुलासा नहीं करने की धमकी भी दी थी। छात्रा ने घर पहुंच कर अपनी मां को आपबीती सुनाई। पुलिस अधिकरी ने बताया कि शनिवार को संदीप गुप्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 506 के अलावा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) अधिनियम तथा अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।
Read More :Big 10 Promises of BJP in the Manifesto : भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र में 10 बड़े वादे
चौहान ने बताया आरोपी शिक्षक को रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इस घटना के संबंध में जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि संदीप गुप्ता को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश खंड शिक्षा अधिकारी को दे दिया गया है।
भाजपा ईश्वरप्पा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी: पार्टी की कर्नाटक…
जेल में केजरीवाल से मिले भगवंत मान, कहा- उनके साथ…
Crime News : फिर शर्मसार हुआ गुरु-शिष्य का रिश्ता, छुट्टी…
PM Modi on Ram Mandir: वोट बैंक की राजनीति को…
PM Modi on Constitution: ‘400 पार से संविधान रद्द’ करने…
