UP Weather Today: प्रयागराज और वाराणसी रहे सबसे गर्म शहर, इस जिले में हो सकती है बारिश, आज कैसा रहेग.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

UP Weather Today Update अप्रैल की गर्मी से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यह महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग तापमान दर्ज किए जा रहे हैं। यूपी इस शहर में आज बारिश हो सकती है।
डिजिटल डेस्‍क, जागरण लखनऊ। UP Weather Today मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

loksabha election banner

आगरा में हो सकती है बारिश

आगरा में मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज हवा व गरज के साथ बौछार पड़ने या वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
तेज धूप और हवा ने की लोगों की हालत खराब
बरेली में गुरुवार को तेज हवा और धूप ने लोगों की हालत खराब कर दी। सड़क पर निकलने वाले वाहन भी सही से नहीं चला पा रहे थे। धूल इतनी थी कि आंखे खोलना भी मुश्किल हो रहा था। दोपहर के समय मौसम का रुख ऐसा था मानो अभी से लू प्रभावी होने लगी हो।
मौसम विभाग का कहना हैं कि, अभी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान हैं। तेज हवा और धूप लोगों को परेशान कर सकती है। सुबह से ही हवा की गति करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से थी। दोपहर होते-होते जैसे तापमान बढ़ना शुरू हुआ तो सड़क पर धूल के गुब्बार उठना शुरू हो गई।
इसे भी पढ़ें- मतदान को लेकर रामपुर में उत्‍साह, जानिये अपने प्रत्याशी
रेतली धूप नग्न आंखों में चुभन कर रही थी। तो वहीं तेज धूप लोगों का गला सुखाने के लिए काफी थी। शाम पांच बजे के बाद हवा की गति कुछ शांत हुई मगर हल्के बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान कम होने की स्थिति में नहीं था। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार बताते हैं कि, इस हफ्ते इसी तरह मौसम का मिजाज होगा। उन्होंने अशंका जाहिर की है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में लू चल सकती है। बरेली में शुक्रवार को तेज हवा चलने की संभावना हैं।
रामपुर और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा, तेज हवा चलेगी। गोरखपुर में शुक्रवार को दिन में तेज रफ्तार से धूल भरी गर्म हवा चलेगी। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
सीजन का सबसे गर्म दिन , रात का तापमान भी रहा सबसे ज्यादा
कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बावजूद गुरुवार को मौसम में गर्मी बढ़ गई। गुरुवार को दिन और रात दोनों का तापमान अब तक सर्वाधिक दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को मौसम में थोड़ी नरमी रह सकती है लेकिन अब दिन और रात दोनों के तापमान में तेजी से वृद्धि होगी।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम निगरानी केंद्र में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया है। शुक्रवार को थोड़ी कमी आएगी लेकिन शनिवार से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
वहीं लखनऊ में मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह मौसम सामान्य रहेगा। दोपहर में धूप तेज रहेगी। तेज हवाएं चल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में बिजली विभाग ने बदली व्यवस्था, अब दो महीने में मिलेगा बिल
सूरज के तेवर तल्ख पारा 38 के पार, आज गिरावट संभावित
मेरठ में पहले चरण के मतदान पूर्व सूरज के तेवर तल्ख नजर आए। सीजन में पहली बार तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से शुक्रवार को एनसीआर में आंशिक रूप से बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में बीच बीच में हल्के बादल छाए रहे लेकिन तेज धूप से राहत नहीं मिली। तेज धूप से लोग परेशान होते नजर आए।
न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को सरधना और मवाना में प्रथम चरण का मतदान है। ऐसे में मौसम के तेवर को देखते हुए लोग सशंकित हैं।
आज से पांच साल पहले जब 11 अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव का मतदान मेरठ में हुआ था। उस दिन अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि बूंदाबांदी के मद्देनजर 19 अप्रैल को तापमान में कुछ कमी दर्ज की जाएगी। 20 अप्रैल के बाद तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होगी।

गर्म हवाओं ने प्रयागराज को बनाया प्रदेश में सबसे गर्म
संगमनगरी गुरुवार को खूब तपी। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने पारा दो डिग्री ऊपर चढ़ा दिया। तीखी धूप और गर्म हवाओं ने मिलकर ऐसी गर्मी पैदा की कि लोगों के कंठ सूख गए। गर्मी से राहत के आसार अभी नजर नहीं आ रहे हैं।
गुरुवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। गुरुवार की सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगी, दोपहर बाद तो लू का अहसास होने लगा। इसकी वजह से अधिकतम तापमान दो डिग्री चढ़कर 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
शुक्रवार को भी तेज सतही हवाएं चलेंगी और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही रात का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
बनारस का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी में तीखी धूप ने मुश्किल खड़ी कर दी है। गर्म हवाएं सितम ढाने लगीं हैं। गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक गर्मी बनारस में महसूस की गई। यहां पर सर्वाधिक तापमान रहा। मौसम विभाग के बाबतपुर कार्यालय पर अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि पिछले 24 घंटे में प्रयागराज मंडल मेें तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

source

Previous post PM Modi in Bihar : प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत से कश्मीर तक छुआ, बोले- कांग्रेस ने तुष्टीकरण पत्र जारी किया – अमर उजाला
Next post Aurangabad Lok Sabha: भाग्य के दम पर अभय तोड़ सकेंगे राजपूती किला या पीएम मोदी के ‘कोयल’ से सुशील की बढ़ी ताकत – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *