Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली-NCR में इतनी तारीख को होंगे लोकसभा चुनाव, यहां देखें लिस्ट.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024 केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) ने लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। देश में सात चरण में चुनाव होने हैं। 19 अप्रैल से पहले चरण के चुनाव शुरू होंगे। आखिरी चरण का चुनाव एक जून को होगा। चुनाव आयोग के अनुसार 4 जून को मतगणना होगी। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आने वाले शहरों में लोकसभा चुनाव की तारीख सामने आ गई है।
नई दिल्ली/एनसीआर, डिजिटल डेस्क। Lok Sabha Chunav 2024: केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) ने लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। देश में सात चरण में चुनाव होने हैं। 19 अप्रैल से पहले चरण के चुनाव शुरू होंगे। आखिरी चरण का चुनाव एक जून को होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, 4 जून को मतगणना होगी।

loksabha election banner

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के साथ ही एनसीआर में आने वाले शहरों में लोकसभा चुनाव की तारीख सामने आ गई है। दिल्ली और हरियाणा में एक ही चरण में मतदान हो जाएंगे। दिल्ली में सात लोकसभा सीटें हैं, जहां छठे चरण में चुनाव पड़ेंगे। छठे चरण का मतदान 25 मई को मतदान होंगे। दिल्ली में नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, चांदनी चौक लोकसभा सीटें हैं।

वहीं, हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) और गुरुग्राम (Gurugram) में छठे चरण में मतदान होंगे। इसकी तारीख 25 मई होगी। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें (भिवानी, अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, कुरुक्षेत्र) हैं, जहां 25 मई को चुनाव होंगे।
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad), गौतमबुद्ध नगर (Gautambuddha Nagar) में दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में सातों चरण में चुनाव होंगे।

चरण और मतदान की तीराख

पहला चरण- 19 अप्रैल
दूसरा चरण- 26 अप्रैल
तीसरा सात- मई
चौथा चरण- 13 मई
पांचवा- 20 मई
छठा चरण- 25 मई
सातवें चरण- एक जून

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तारीखें और लोकसभा क्षेत्र

पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे

  • सहारनपुर 
  • कैराना
  • मुजफ्फरनगर 
  • बिजनौर 
  • नगीना 
  • मुरादाबाद 
  • रामपुर 
  • पीलीभीत

दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे

  • अमरोहा 
  • मेरठ 
  • बागपत 
  • गाजियाबाद 
  • गौतमबुध नगर 
  • बुलंदशहर 
  • अलीगढ़ 
  • मथुरा

तीसरे चरण में 7 मई में को वोट डाले जाएंगे

  • संभल 
  • हाथरस 
  • आगरा 
  • फतेहपुर सीकरी 
  • फिरोजाबाद 
  • मैनपुरी 
  • एटा 
  • बदायूं 
  • आंवला 
  • बरेली

चौथे चरण में 13 में को वोट डाले जाएंगे

  • शाहजहांपुर 
  • खीरी 
  • धोरहरा 
  • सीतापुर 
  • हरदोई 
  • मिश्रिख 
  • उन्नाव 
  • फर्रुखाबाद 
  • इटावा 
  • कन्नौज 
  • कानपुर

पांच में चरण के वोट 20 मई को डाले जाएंगे

  • मोहनलालगंज 
  • लखनऊ 
  • रायबरेली 
  • अमेठी 
  • जालौन 
  • झांसी 
  • हमीरपुर 
  • बांदा 
  • फतेहपुर 
  • कौशांबी 
  • बाराबंकी 
  • फैजाबाद 
  • केसरगंज 
  • गोंडा

छठे चरण में 25 में को वोट डाले जाएंगे

  • सुल्तानपुर 
  • प्रतापगढ़ 
  • फूलपुर 
  • इलाहाबाद 
  • अंबेडकर नगर 
  • श्रावस्ती 
  • डुमरियागंज 
  • बस्ती 
  • संतकबीर नगर 
  • लालगंज 
  • आजमगढ़ 
  • जौनपुर 
  • मछली शहर 
  • भदोही

सातवें चरण के वोट 1 जून को डाले जाएंगे

  • महाराजगंज 
  • गोरखपुर 
  • कुशीनगर 
  • देवरिया 
  • बांसगांव 
  • घोसी 
  • सलेमपुर 
  • बलिया 
  • गाजीपुर 
  • चंदौली 
  • वाराणसी 
  • मिर्जापुर 
  • रॉबर्ट्सगंज

ये भी पढ़ें- Gautambuddha Nagar Lok Sabha Chunav 2024: नोएडा में इस दिन होंगे लोकसभा चुनाव, 18 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

source

Previous post Live Updates: "मैंने उनका हाल पूछा… उन्‍होंने पंजाब का": केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मिले भगवंत मान – NDTV India
Next post Lok Sabha Elections 2024, Phase 1 voting LIVE updates: Many sitting MPs, candidates among early voters – The Hindu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *