हरदोई. हरदोई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. एसओजी और सर्विलांस टीम मल्लावां कोतवाली पुलिस के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान नयागांव माधौगंज मार्ग पर कंथरी तिराहा के पास कुछ संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मुखबिरों से मिली. फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी तलाशी ली तो हैरान रह गई.
मल्लावां कोतवाली इलाके के अलग-अलग गांवों में पिछले कुछ माह में ही बड़ी संख्या में चोरी की वारदातें हुई हैं. अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि बुधवार को एसओजी और सर्विलांस टीम मल्लावां कोतवाली पुलिस के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान नयागांव माधौगंज मार्ग पर कंथरी तिराहा के पास कुछ संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मुखबिरों से मिली. इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि तीन लोग भाग निकले.
लाखों की कीमत का माल बरामद
गिरफ्तार लोगों ने अपना नाम पता बताया है. इसमें बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला काजीपुरा का रहने वाला उस्मान, सांडी कस्बे के भटपुरी का रहने वाला सुलेमान और बिलग्राम के खुर्दपुरा का रहने वाला एहसान शामिल है. पुलिस को उनके पास से 38 जोड़ी चांदी की पायलें, 84 बिछिया, सोने की 14 अंगूठी, एक चेन, एक हाय, एक मांगबेंदी, चार झुमकी, चांदी के पांच सिक्के और 75 हजार रुपये बरामद किए हैं.
बेहद शातिर हैं आरोपी
चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाश बेहद शातिर हैं. एहसान के खिलाफ संडीला, मल्लावां और बिलग्राम कोतवाली में अलग-अलग आरोपों में 17 मामले दर्ज हैं. उस्मान के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं. जिनमें दो कासिमपुर थाने में और दो मल्लावां थाने में हैं. इसी तरह सुलेमान के खिलाफ भी मल्लावां और कासिमपुर में चार मामले दर्ज हैं.
.
Tags: Hardoi News Today, UP news, Uttar pradesh news
कोई मंत्री बना तो कोई सांसद, इस कॉलेज से पढ़ने के बाद कई लोगों की किस्मत पलट गई
आमिर खान की वो फिल्म, जिसे ऋतिक रोशन ने किया रिजेक्ट, आलिया-दीपिका ने कहा- No, फ्लॉप हुई थी 300 करोड़ी मूवी
वो फिल्म, जिसने पैदा किया ऐसा सवाल, जवाब ढूंढने के चक्कर में दर्शक नोंचते रहे अपने बाल
PHOTOS: अमेठी की ये धरोहर हैं बेहद खास और दिलचस्प, वर्षों पुराना है इतिहास
दिल्ली पुलिस की पांच जांबाज महिला पुलिस अधिकारी, जिन्होंने रच दिया इतिहास, पढ़ें सफलता की कहानी
1967 से 2016 तक, 49 सालों में एक ही नाम से 6 बार बनी ये फिल्म, हर बार डर और दशहत से फट गया कलेजा
विकास दिव्यकीर्ति के साथ की UPSC की तैयारी, 12वीं फेल IPS मनोज के थे रूम पार्टनर, अब तक नहीं मानी हार
PHOTOS : 'रेड लेडी' के लिए ये है बिलकुल सही समय, अप्रैल में लाए तो नहीं होंगी ये बीमारी
बर्फी ही नहीं, यहां समोसे में भी होता है काजू का इस्तेमाल; रोज लगती है भीड़
