"हर वोट कीमती और हर आवाज का महत्त्व": फर्स्ट टाइम वोटरों से PM मोदी की खास अपील – NDTV India

Spread the love

Indian General Election 2024 Phase 1 Voting: पीएम मोदी ने की वोट करने की अपील.(फाइल फोटो)
देशभर में आज लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) का आगाज हो गया है. आज (शुक्रवार,19 अप्रैल) को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोकतंत्र के महापर्व के मौके पर देशवासियों से मतदान करने की अपील की है.
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के वोटर्स से अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि वोटिंग जरूर करें और नया रिकॉर्ड बनाएं. इसके साथ ही फर्स्ट टाइम वोटरों से भी पीएम मोदी ने खास अपील करते हुए कहा कि वे भारी संख्या में मतदान करें. पीएम मोदी ने कहा कि हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है.

लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार…

पहले चरण के तहत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है. 102 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी. पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुकी किस्मत दांव पर लगी है.पहले चरण में नागपुर, कन्याकुमारी, चेन्नई सेंट्रल, मुज्जफनगर, सहारनपुर, कैराना,पीलीभीत, डिबरुगढ़, जोरहट, जयपुर, छिंदवाड़ा, जमुई, बस्तर, नैनीताल व लक्षद्वीप आदि सीटें काफी अहम मानी जा रही हैं.18वीं लोकसभा के लिए चुनाव सात चरणों में संपन्न होने हैं.  
पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों, राजस्थान की 25 में से 12 सीटों पर, यूपी की 80 में से 8 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग हो रही है. महाराष्ट्र की 5, असम की 5, उत्तराखंड की 5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, मेघालय की 2, अरुणाचल प्रदेश की 2 और मणिपुर की 2 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इसके अलावा पुडुचेरी, मिजोरम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, त्रिपुरा, नगालैंड और अंडमान-निकोबार की 1-1 सीट पर वोटिंग हो रही है. पीएम मोदी की अपील है कि देशवासी वोट जरूर करें.

ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव के पहले चरण के 102 सीटों पर वोटिंग शुरू, RSS प्रमुख ने किया मतदान | Live Updates
ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024 Phase 1: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की साख दाव पर
पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News) | चुनाव 2024 (Elections 2024) के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल (Election Schedule ) NDTV India पर.
लाइव खबर देखें:
फॉलो करे:
………………………….. Advertisement …………………………..

source

Previous post लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी की हैट्रिक या विपक्ष की पटखनी? – Aaj Tak
Next post Lok Sabha Elections 2024: Voting for Phase 1 ends with 62% turnout till 9 pm; violence hits Manipur, Bengal | 5 points | Mint – Mint

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *