click this icon for latest updates
Updated: April 19, 2024 6:56 PM IST
By Gargi Santosh
Akhilesh Yadav attacks on PM Modi: देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज, 19 अप्रैल को हुआ. पहले चरण नें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)- Congress समेत तमाम पर्टियों के बड़े दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर है. इस बीच, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा जुबानी हमला किया है. उन्होंने कहा- ‘…बीजेपी के पहले दिन का पहला शो ही फ्लॉप हो गया. पहले चरण की हवा और पश्चिमी की हवा बीजेपी का पूरे यूपी और देश में सफाया करेगी.’
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा- भाजपा का पहले दिन, पहला शो फ़्लाप हो गया है. जनता को अब न भाजपाइयों की अदाकारी अच्छी लग रही है, न कहानी, न घिसे-पिटे डॉयलॉग्स. भाजपा की खिड़की खाली है. देश की जागरूक जनता को अपने नये भविष्य को चुनने के लिए अग्रिम बधाई और जिन समाजों ने परंपरा से हटके इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को खुलकर समर्थन व वोट दिया है और लगातार दे रहे हैं, उन सभी की नई राजनीतिक चेतना को नमन.
इससे पहले शुक्रवार की दोपहर को सपा प्रमुख ने यूपी के गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा- कि गठबंधन देश की मिली जुली संस्कृति की पहचान, किसानों की आवाज है. नौजवानों को रोजगार दिलाने की आवाज है, भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों की गोदाम बनी हुई है.
भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा कार्यकर्ता विकास की बात नहीं कर रहे वे सिर्फ प्रचार कर रहे हैं. गाजियाबाद से गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है. गठबंधन में केवल कांग्रेसी हीं नहीं बल्कि ‘आप’ पार्टी भी साथ आ गई है. देश के चुनाव में गठबंधन ने तय किया है कि किसानों के लिए एमएसपी का लाभ मिलेगा. नौजवानों को रोजगार मिलेगा, उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: BJP का पहला शो ही फ्लॉप… पहले चरण की वोटिंग के बाद अखिलेश यादव ने क्या कहा, जानें
Lok Sabha Chunav Phase 1 Voting Highlights: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, 102 सीटों पर डाले गए वोट
Lok Sabha Chunav Phase 1 Voting Live: पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?
CM जगन मोहन ने YSRCP की जिस उम्मीदवार को बताया गरीब, उसके पास है 161 करोड़ की संपत्ति
Assembly Election 2024 Sikkim, Arunachal LIVE: अरुणाचल के राज्यपाल ने डाला वोट, प्रदेश में अब तक 55.48 फीसदी मतदान हुआ
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
