Total Tv
totaltv.in
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली में सवार चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सुबह करीब 4.30 बजे भोगांव थाना क्षेत्र के पास हुई। मृतकों में तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मैनपुरी एसपी विनोद कुमार ने बताया कि करीब 4.30 बजे उनका ट्रैक्टर खराब हो गया था जिसमें वो ठीक कर रहे थे तो पीछे से एक ट्रक ने इनको टक्कर मार दी जिसमें ट्रॉली पलट गई। उसमें जो लोग बैठे थे उसमें औरतें, बच्चे और कुछ आदमी थे जो पलटने के बाद काफी लोग घायल हो गए। उसमें तीन महिलाओं की मौके पर मृत्यु हो गई थी। जिन्हें मोर्चरी भेज दिया गया है। लगभग 23 लोग घायल थे जिसमें से 11 लोगों का उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
कुछ लोगों को मामूली चोटें थीं उपचार के बाद वापस कर दिया गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर कार्रवाई की और ट्रैक्टर को साइड में कर एफआईआर दर्ज की। और जो ट्रक है वो मौके पर पकड़ लिया गया है। एक महिला की उपचार के दौरान जब लाया गया था तो एक महिला की उसकी मृत्यु हो गई है तो कुछ चार लोगों की मौत हुई है। दो को रेफर किया गया है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us
