Lok Sabha Election: गरीबों के लिए काम करने पर कांग्रेस उड़ाती है मजाक, PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहजादे को वायनाड में भी संकट दिखाई पड़ रहा है और वह अमेठी की तरह ही वहां से भी भागेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पहली संयुक्त रैली आज होगी। अमरोहा में इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस के दानिश अली उम्मीदवार हैं और उनके लिए अखिलेश और राहुल वोट मांगेंगे। यूपी में 7 साल बाद अखिलेश और राहुल गांधी की एक साथ कोई जनसभा होने जा रही है।
Lok Sabha Elections LIVE: चुनाव से जुड़ी खबरों को जानने के लिए बने रहिए jansatta.com के साथ
अमित शाह ने राजस्थान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी है। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को 5 साल तक राजस्थान की गहलोत सरकार ने आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदेश में भजन लाल शर्मा की डबल इंजन सरकार बनने के बाद सिर्फ 3 ही महीने में हमने एग्रीमेंट कर ERCP को आगे बढ़ाने का काम किया।”

महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया गरीबी नहीं हटी…हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के ऊपर निकाला। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में 5 साल राशन देने की घोषणा की। रोटी कपड़ा मकान देने वाले हमारे प्रधानमंत्री हैं इसलिए देश को विकास और प्रगति की ओर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का PM बनना जरूरी है।”
बिहार के भागलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन सरकार सत्ता में आती है तो हम अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे।
पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने दशकों तक महाराष्ट्र और खासकर विदर्भ एवं मराठवाड़ा के विकास का दम घोंटने का काम किया है। कांग्रेस के रवैये के कारण यहां किसान गरीब होते गए, उद्योगों से जुड़ी संभावनाएं खत्म होती चली गई, लाखों युवाओं को पलायन करना पड़ा।”
पीएम मोदी ने नांदेड़ में जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहजादे को वायनाड में भी संकट दिखाई पड़ रहा है और वह अमेठी की तरह ही वहां से भी भागेंगे।
लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भोपाल में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “वोटिंग कम हुई है लेकिन जो भी वोट डले हैं वे महागठबंधन के पक्ष में डले हैं। भाजपा के 400 पार की फिल्म पहले दिन ही फ्लॉप हो गई है। ‘काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती’ इनकी जुमलेबाजी और झूठ का पहाड़ ढह गया है। हम अच्छे वोटों से जीत रहे हैं।”
https://twitter.com/AHindinews/status/1781558932991062367

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अभी राम नवमी का आयोजन संपन्न हुआ है। भाजपा शासित सभी राज्यों में राम नवमी के उत्सव और शोभायात्राएं सकुशल संपन्न हुईं लेकिन पश्चिम बंगाल की TMC की सरकार के कारण वहां राम नवमी की शोभायात्राओं पर हमले हुए हैं। यानी सनातन आस्था को आहत करने की किस हद तक की कुचेष्टाएं हो रही हैं, यह एक बार फिर से वहां देखने को मिला है। हमें नहीं भूलना चाहिए की सुशासन की पहली शर्त कानून का शासन है और मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने देश में और भाजपा की राज्य सरकारों ने भी सुरक्षा का बेहतर माहौल देने का काम कया है।”
https://twitter.com/AHindinews/status/1781559046874485226

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पहली संयुक्त रैली आज होगी। अमरोहा में इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस के दानिश अली उम्मीदवार हैं। यूपी में 7 साल बाद अखिलेश और राहुल गांधी की एक साथ कोई जनसभा होने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी कर्नाटक और महाराष्ट्र में दो-दो जनसभा करेंगे। पीएम मोदी महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। इस बीच दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक और महाराष्ट्र में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि उत्तर प्रदेश के अमरोहा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव संयुक्त रैली करेंगे।

source

Previous post कांग्रेस परिवार आजादी के बाद पहली बार खुद को ही वोट नहीं देगा- पीएम नरेंद्र मोदी – TV9 Bharatvarsh
Next post बांदा में हाईस्कूल का परिणाम घोषित: राधिका त्रिपाठी ने किया टाप, पिता है एडवोकेट – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *