Rajasthan live News: कोटा में गरजे अमित शाह, बोले- कान खोलकर सुनो राहुल बाबा…, पढ़ें आज की बड़ी खबरें – Zee News Hindi

Spread the love

Rajasthan live News, 20 April 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं. इसी कड़ी में आज बजेपी के कई दिग्गज मरुधरा दौरे पर रहेंगे. 
 
Trending Photos
Rajasthan live News in hindi, 20 April 2024: राजस्थान लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान 19 अप्रैल को हो चुके है और 12 संसदीय सीटों के 114 प्रत्याशियों का भाग्य भी मतदान पेटी में कैद हो चुका है. वहीं, लोकसभा के दूसरे चरण में के लिए मतदान 26 अप्रैल को होंगे. ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों के दौरे एक बार फिर राजस्थान में शुरू हो गए हैं. राजस्थान में आज क्या कुछ खास हो रहा है, जानने के लिए Zee Rajasthan live पर पढ़िए आज की बड़ी खबरें…

 

 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन
Rajasthan Chunav News Live: कोटा में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी, तो दूसरी तरफ राहुल बाबा हैं. एक ओर मोदी जी गरीब के घर पैदा हुए, चाय बेचकर आगे बढ़े, तो दूसरी तरफ 12 लाख करोड़ के घपले के आरोप वाले राहुल बाबा है. इस दौरान शाह ने कोटा-बूंदी की जनता से 25 की 25 सीट पर कमल खिलाने की अपील की.
सीएम भजनलाल की जनसभा
Rajasthan Chunav News Live: सीएम भजनलाल शर्मा झाड़ोल के ओडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं. कुछ देर में सीएम सभा को सम्बोधित करेंगे.
 
गहलोत का चित्तौड़गढ़ दौरा 
Rajasthan Chunav News Live: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सवना पहुंचे. पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. सवना बावजी मंदिर में गहलोत दर्शन कर सभा स्थल पहुंचेंगे. चित्तौड़गढ़ लोकसभा प्रत्याशी उदय लाल आंजना के समर्थन में कुछ ही देर में सभा को संबोधित करेंगे. 
कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी 
Lok Sabha Chunav 2024 Live: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी का निंबाहेड़ा में रोड शो हुआ. इस दौरान योगी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी, लेकिन मोदी ने आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा है. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालौर दौरा कल
Lok Sabha Chunav 2024 Live: पीएम मोदी के 21 अप्रैल के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोरों पर हैं. पीएम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां सभा स्थल पर मौजूद है. सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर आज सुरक्षा दलों की ओर से रिहर्सल किया जाएगा. पीएम मोदी कल भीनमाल में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम की सभा को लेकर पुलिस प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कड़ी निगरानी रहेगी. 
Lok Sabha Chunav 2024 Live: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी का निम्बाहेड़ा में भव्य रोड शो. 
LIVE : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @cpjoshiBJP का निम्बाहेड़ा में भव्य रोड शो।#AbkiBaar400Paar #PhirEkBaarModiSarkarhttps://t.co/szMgLMBg27
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) April 20, 2024
डिप्टी सीएम दीया कुमारी का रोड शो 
Rajasthan Lok Sabha Chunav News Live: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का पाली में विशाल रोड शो होने है. पाली के तिंवरी में दोपहर 2:30 बजे रोड शो होगा. शाम 4:30 बजे पाली के औंसिया विस क्षेत्र में रोड शो आयोजित होगा. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी पाली लोकसभा प्रत्याशी पीपी चौधरी के समर्थन में रोड शो करेंगी.  
पीएम मोदी के पास 25 साल का विजन
Lok Sabha Chunav 2024 Live: संबोधन के अंत में शाह ने कहा कि मोदी जी के पास 10 साल का हिसाब किताब भी है और 25 साल का विजन भी है. विजय संकल्प के साथ शाह का संबोधन समाप्त किया. इसके बाद दामोदर अग्रवाल ने अमित शाह को साफा व गोटा भेट कर उनका स्वागत किया. 
fallback
बीजेपी के राज में हुए विकास 
Lok Sabha Chunav 2024 Live: शाह ने कहा कि बीजेपी ने माताओं बहनों को आरक्षण देने का काम किया, नई ससद बनाई, अंग्रेजी कानून को बदलने का काम किया, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन, 12 करोड़ शौचालय बना के माताओं बहनों को सम्मान दिया, उज्ज्वला कनेक्शन दिए, 14 करोड़ लोगो को नल से जल दिया. इस दौरान शाह ने सासद् सुभाष चन्द्र बहेडिया के कार्यों से जनता को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि 70 हजार गरीबों को भीलवाड़ा में आवास दिया, 3 लाख 36 हजार माताओं को गैस कनेक्शन, शौचालय बनाए, किसान सामन निधि का राजिस्तेशन करवाया. 
शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना 
Rajasthan Lok Sabha Chunav News Live: शाह ने कहा कि कांग्रेस के राज में पाकिस्तान से आतंकवादी घुस जाते थे और बम धमाके करते थे. मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुस से आतंकवाद का सफाया किया है. मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया है. 10 साल में मोदी जी ने देश को 11 नंबर से 5 वे नम्बर की अर्थवस्था पर लाने का काम किया है. 
शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना 
Rajasthan Lok Sabha Chunav News Live: शाह ने कहा कि कांग्रेस के राज में पाकिस्तान से आतंकवादी घुस जाते थे और बम धमाके करते थे. मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुस से आतंकवाद का सफाया किया है. मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया है. 10 साल में मोदी जी ने देश को 11 नंबर से 5 वे नम्बर की अर्थवस्था पर लाने का काम किया है. 
शाह ने गिनवाए बीजेपी के काम 
Rajasthan Lok Sabha Chunav News Live: राजस्थान की माताओं ने कश्मीर के लिए अपने बेटे बलिदान किए. धारा 370 हटाकर हमने कश्मीर को भारत का हिस्सा बनने का काम शुरू कर दिया है. 500 साल के बाद रामलला ने अपना जन्मदिन अपने घर में मनाया. कांग्रेस मंदिर निर्माण को लटकती रही, लेकिन मोदी जी के वक्त में फैसला भी आया और मंदिर बन के तैयार भी हो गया. वहीं, वोट बैंक के लालच में कांग्रेसी रामलला के दर्शन नहीं करने आए. 
कांग्रेस पर जमकर बरसे शाह 
Rajasthan Lok Sabha Chunav News Live: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक ओर खोखले दावे वाली कांग्रेस, तो दूसरी ओर 80 करोड़ भारतीयों की भूख मिटाने वाला मोदी है. शाह ने कहा कि मोदी जी को वोट देने का मतलब महान भारत की रचना करना है. 
बीजेपी राजस्थान में लगाएगी 25 सीट पर हैट्रिक, गहलोत अपने बेटे में उलझ कर रह गए- अमित शाह
Rajasthan Lok Sabha Chunav News Live: राजस्थान 25 की 25 सीट हैट्रिक करके मोदी की झोली में देने को तैयार है. गहलोत अपने बेटे में उलझ के रह गए, फिर भी वो हार रहा है. यह चुनाव दो खेमों में बंटा हुआ है. एक ओर 12 लाख करोड़ के घोटाले वाली कांग्रेस, तो दूसरी ओर ईमानदारी से सरकार चलाने वाले मोदी है. राहुल बाबा और उनकी बहन हर 3 महीने में विदेश वेकेशन जाते है. थाईलैंड जाते है, क्योंकि यहां उन्हें गर्मी लगती है. एक ओर वेकेशन मानने वाले राहुल बाबा है, तो दूसरी और 23 साल से एक भी छुट्टी नहीं लेने वाले मोदी है. 
शाह का संबोधन, जनता से 400 पर का लिया संकल्प 
Lok Sabha Chunav 2024 Live: केंद्रीय मंत्री शाह ने जनता से 400 पर का संकल्प लिया. इस दौरान भारत माता और जय श्री राम के नारे से पंडाल गूंज उठा. मंचासीन जगदीश पूरी महाराज को प्रणाम किया. मंच का अभिनंदन करने के साथ ही जनता को संबोधित शुरू किया और कहा कि प्रथम चरण की 12 की 12 सीट भाजपा की झोली में आ रही है.
सभा स्थल पहुंचने वाले हैं गृह मंत्री अमित शाह 
Lok Sabha Chunav 2024 Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ देर बाद शक्करगढ पहुचेंगे. सभा में कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटना लगा है. शाह को सुनने बड़ी संख्या में नारी शक्ति पहुंची हैं. स्थानीय नेता जिला प्रमुख बरजी भील, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया ने सभा को संबोधित किया और केंद्र की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचने का संकल्प दिलाया. 
किसान आंदोलन के चलते कई ट्रेनें रद्द 
Rajasthan News Live: उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर किसान आंदोलन चला रहा है. मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, 04744 लुधियाना-चूरू आज रद्द रहेगी.  04745 चूरू-लुधियाना कल रद्द रहेगी. इसके अलावा पंजाब व हरियाणा क्षेत्र की 11 ट्रेनें रद्द रहेंगी. 
 
सरदारशहर में बूथ नंबर 138 पर हुआ 100% मतदान 
Lok Sabha Chunav 2024 Live: सरदारशहर में लोकतंत्र के पर्व की खूबसूरत तस्वीर सामने आई. शहर के बूथ नंबर 138 पर 100% मतदान हुआ. सभी 423 मतदाताओं ने 100 प्रतिशत मतदान कर रिकॉर्ड बनाया. 222 पुरुष एवं 201 महिला मतदाताओं ने मतदान किया. 
 
सीएम योगी का राजस्थान दौरा
Lok Sabha Chunav 2024 Live: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मरुधरा आएंगे. योगी आदित्यनाथ दोपहर 12.45 बजे निंबाहेड़ा में रोड शो करेंगे. सीएम योगी माल गोदाम से शेखावत सर्किल तक करीब एक किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. इसके बाद दोपहर 2.30 बजे भीम के मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम 4.20 बजे जोधपुर में रोड शो करेंगे.
किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर 
Rajasthan News Live: उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर किसान आंदोलन चल रहा है, जिसके चलते 12414 जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस का मार्ग बदला. आज जम्मू से चलकर परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी. लुधियाना-गिल्ल-धुरी-जाखल-दिल्ली होकर चलेगी. 12413 अजमेर-जम्मूतवी पूजा भी बदले मार्ग से चलेगी. अजमेर से चलकर दिल्ली-जाखल-धुरी-लुधियाना होकर चलेगी.
केन्द्रीय मंत्री शाह का राजस्थान दौरा
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विजय संकल्प महासभा की तैयारियां पूरी हो गई है. शाह भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में शक्करगढ खेल मैदान में सभा को सम्बोधित करेंगे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी सहित पुलिस व प्रशासनिक आला अधिकारी मौके पर तैनात रहेंगे.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सरवाड दौरा प्रस्तावित 
Lok Sabha Chunav 2024 Live: सीएम भजनलाल के दौरे को लेकर शुक्रवार देर रात विधायक शत्रुघ्न गौतम ने सरवाड़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की.  सीएम अजमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार भागीरथ चौधरी के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे. 
 
 
पूर्व सीएम गहलोत का बारां दौरा 
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बारां के छीपाबडौद में कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया के समर्थन में जनसभा करेंगे. छीपाबड़ौद के ढोलम चौराहे पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी कई नेता भाग लेंगे. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  21 अप्रैल को सुबह 11 बजे भीनमाल में और दोपहर 1 बजे बांसवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 
किसानों को समर्थन मूल्य पर राहत
राजस्थान के किसानों को अब बेचान के लिए सरसों और चना का बढ़ी हुई पंजीयन सीमा का लाभ मिलेगा. विभाग ने सरसो और चना पर 10 प्रतिशत पंजीयन सीमा बढ़ाई है. उपज पर बढ़ी हुई पंजीयन सीमा राजस्थान में लागू हो गई है. ऐसे में अब सरसों और चने का बेचान करने वाले किसानों को लाभ मिल सकेगा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा
Lok Sabha Chunav 2024 Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 12 बजे निंबाहेड़ा में और दोपहर 2 बजे ब्यावर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे जोधपुर में रोड शो करेंगे. 
अमित शाह का दौरा
Lok Sabha Chunav 2024 Live: गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 10 बजे शक्करगढ़ भीलवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे कोटा में आमसभा को संबोधित करेंगे. 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device and the processing of information obtained via those cookies (including about your preferences, device and online activity) by us and our commercial partners to enhance site navigation, personalise ads, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. More information can be found in our Cookies and Privacy Policy. You can amend your cookie settings to reject non-essential cookies by clicking Cookie Settings below.

Manage Consent Preferences
These cookies are necessary for the website to function and cannot be switched off in our systems. They are usually only set in response to actions made by you which amount to a request for services, such as setting your privacy preferences, logging in or filling in forms. You can set your browser to block or alert you about these cookies, but some parts of the site will not then work or you may not be able to login.
These cookies enable the website to provide enhanced functionality and personalisation. They may be set by us or by third party providers whose services we have added to our pages. If you do not allow these cookies then some or all of these services may not function properly.
These cookies may be set through our site by our advertising partners. They may be used by those companies to build a profile of your interests and show you relevant adverts on other sites. They are also used to limit the number of times you see an advert as well as help measure the effectiveness of an advertising campaign. They do not store directly personal information, but are based on uniquely identifying your browser and internet device. If you do not allow these cookies, you will experience less targeted advertising.
These cookies allow us to count visits and traffic sources so we can measure and improve the performance of our site. They help us to know which pages are the most and least popular and see how visitors move around the site. All information these cookies collect is aggregated and therefore anonymous. If you do not allow these cookies we may not know when you have visited our site, and may not be able to monitor its performance.

source

Previous post LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 20 अप्रैल 2024 : पीएम मोदी ने बेल से की कांग्रेस की तुलना, AAP का आरोप- धीरे-धीरे की जा रही अरविंद केजरीवाल की हत्या – Times Now Navbharat
Next post PM मोदी बोले- राहुल को वायनाड में संकट दिख रहा: नांदेड़ की रैली में कहा- जैसे अमेठी छोड़कर भागना पड़ा, वैसे… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *