Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र के महापर्व पर उत्‍तराखंड में उत्‍सव का माहौल, तड़के से.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 News Updates उत्‍तराखंड की सभी पांचों सीटों पर शुक्रवार को प्रथम चरण में मतदान जारी है। राज्य की पांचों सीटों पर 83.37 लाख मतदाता 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे। आगामी चार जून को मतगणना की जाएगी। तड़के सात बजे राज्‍य की पांचों सीटों पर मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जमा है।
टीम डिजिटल, जागरण देहरादून। Uttarakhand Lok Sabha Election Date / Lok Sabha Election 2024 / Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। तड़के सात बजे राज्‍य की पांचों सीटों पर मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जमा है। तस्‍वीरों में देखें लोकतंत्र के महापर्व का नजारा…

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election 2024 Voting Live: हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्‍याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया मतदान, पत्‍नी व बेटी संग पहुंचे बूथ
मतदान के लिए मतदाता सात बजे से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे। मतदान के लिए केंद्रों पर लंबी लाइन लग चुकी थी। शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र में पहुंचने वालों को मतदान का मौका दिया जाएगा।

उत्‍तराखंड की सभी पांचों सीटों पर शुक्रवार को प्रथम चरण में मतदान जारी है। राज्य की पांचों सीटों पर 83.37 लाख मतदाता 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे। आगामी चार जून को मतगणना की जाएगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत जैसे चर्चित प्रत्‍याशी चुनाव में अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Voting: उत्तराखंड के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू, अलग-अलग रंगों से सजाए केंद्र

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत सील कर दिया गया है। सभी पोलिंग पार्टियां, पोलिंग बूथों तक पहुंच गई हैं। केंद्र के भीतर मोबाइल प्रतिबंधित है।

शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले माक पोल किया गया। इसके बाद मतदान शुरू किया गया। मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सभी मतदाता मतदान के लिए अपना फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र लाएं। यदि किसी के पास फोटो युक्त पहचान पत्र नहीं है, तो 12 अन्य दस्तावेजों को फोटो पहचान पत्र के विकल्प के रूप में प्रयोग कर मतदान कर सकते हैं।

मतदान के लिए लिए प्रदेश को 274 जोन और 1499 सेक्टर में बांटा गया है। प्रदेश के 11729 मतदान केंद्रों पर मत डाले जा रहे हैं।

प्रदेश में 809 अति संवेदनशील और 1365 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। 5865 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की जा रही है। आपात स्थिति के लिए दो हेलीकाप्टर भी तैनात किए गए हैं।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ खटीमा स्थित बूथ पर लाइन में लगकरी मतदान किया और इसके बाद जलपान किया।

वहीं राज्‍यपाल लेफ्टिनेंट सेनि जनरल गुरमीत सिंह और उनकी पत्‍नी प्रथम महिला गुरमीत कौर ने देहरादून में मतदान किया।

source

Previous post PM मोदी बोले- राहुल को वायनाड में संकट दिख रहा: नांदेड़ की रैली में कहा- जैसे अमेठी छोड़कर भागना पड़ा, वैसे… – Dainik Bhaskar
Next post UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम की उल्टी गिनती शुरू, इस जिले के 1.24 लाख .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *