PM Modi Morena Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अप्रैल को आएंगे मुरैना, सभा की तैयारियां शुरू – Nai Dunia

Spread the love

PM Modi Morena Visit: नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अप्रैल को मुरैना में सभा करेंगे, इसके लिए भाजपा और प्रशासन ने अपने-अपने हिस्से की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के चलते कल यानी 19 अप्रैल को मुरैना में प्रस्तावित मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का दौरा स्थगित हो गया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय से भाजपा को बुधवार को ही यह संदेश मिला है, कि 25 अप्रैल की सुबह प्रधानमंत्री मुरैना आ रहे हैं। इस दौरान मोदी पुलिस परेड ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा कई और शीर्ष नेता आएंगे। मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के साथ बसपा भी त्रिकोणीय मुकाबले में है। यहां सात मई हो मतदान होना है।

naidunia_image

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर विदिशा के किलेंदर स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर पूजा अर्चना की और मंडली के साथ भजन भी गाए। ळउन्होंने कहा कि राम हमारे अस्तित्व हैं, हमारे आराध्य और प्राण हैं। राम हमारे रोम-रोम में रमें हैं। हर सांस में बसे हैं। मैं भगवान से सिर्फ मांगता हूं कि मुझे बार-बार इसी जनता के बीच पैदा करना ताकि सेवा कर सकूं।

कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा है। पार्टी की सबड़े बड़ी नेत्री सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। रायबरेली से कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव लड़ते थे, लेकिन वह भी अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए हैं, रणछोड़दास बन गए हैं। कांग्रेस के अच्छे विचारवान नेता कांग्रेस छोड़ देश के विकास के लिए भाजपा में शामिल हो रहें हैं।
विदिशा के हैदरगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी जी ने अद्भुत भारत बनाया है। उनके नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरु बनेगा। कांग्रेस कभी जनता का भला नहीं कर सकती है। नवमी पर एक संकल्प लेता हूं कि हर बहन की सालाना आय एक लाख रुपये से कर ही चैन की सांस लूंगा। उनके साथ उनकी पत्दी साधना सिंह भी मौजूद रहीं।

source

Previous post देश का मानना है कि लोकसभा चुनाव से भविष्य की नयी यात्रा शुरू होगी : प्रधानमंत्री मोदी – NDTV India
Next post लोकसभा चुनाव-2024: कांग्रेस की 17वीं लिस्ट में 4 प्रत्याशियों के नाम; मुरादाबाद में बीजेपी प्रत्याशी कुंवर … – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *