Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: यहां कांग्रेस प्रत्‍याशी के बूथ पर हुई मतों की वर्षा, वोटों का .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैंद हो चुका है। पार्टियां वोटों का हिसाब लगाने में जुट गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के खेमपुर गैबुआ स्थित बूथ पर 601 में से 443 यानी 73.71 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। नेताओं के गढ़ का यह सर्वाधिक मत प्रतिशत रहा। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के मतदेय स्थल पर 53.30% लोगों ने वोट किया।
सुमित जोशी, जागरण जासं, हल्द्वानी: Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र का महापर्व संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैंद हो चुका है। पार्टियां वोटों का हिसाब लगाने में जुट गई हैं। जनप्रतिनिधियों के लिए भी चुनाव किसी परीक्षा से कम नहीं है। ऐसे में जिले में नेताओं के गढ़ की स्थिति देखें तो कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी के बूथ पर वोटों की वर्षा हुई है। दूसरी ओर, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के मतदेय स्थल पर अन्य नेताओं के बूथों की तुलना में सबसे कम वोट पड़े।

loksabha election banner

नैनीताल जिला प्रदेश की सियासत का केंद्र

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र में नैनीताल जिले की पांच विधानसभा सीट हैं। राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो देहरादून के बाद नैनीताल जिला प्रदेश की सियासत का केंद्र भी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में यहां के नेताओं के क्षेत्र से हुए मतदान स्थिति का आकलन काफी अहम हो जाता है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के खेमपुर गैबुआ स्थित बूथ पर 601 में से 443 यानी 73.71 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। नेताओं के गढ़ का यह सर्वाधिक मत प्रतिशत रहा।

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के कैड़ागांव स्थित मतदेय स्थल पर 272 मतदाता थे। इनमें से 145 यानी 53.30 प्रतिशत लोगों ने ही वोट किया। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बूथ पर कुल 1017 मतदाता थे। इनमें से 550 लोग वोट डालने पहुंचे।
कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के बूथ पर 666 में से 408 वोट पड़े। इधर, नैनीताल विधायक सरिता आर्य के बूथ पर 1140 में से 743 ने वोट डाले। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के बूथ पर 738 में से 413 और लालकुआं विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट के मतदेय स्थल पर 670 में से 415 वोट पड़े।

जिले में विधायकों के बूथ पर मतदान की स्थिति :

  • प्रकाश जोशी – 73.71
  • सरिता आर्य – 65.17
  • डा. मोहन सिंह बिष्ट – 61.94
  • बंशीधर भगत – 61.26
  • सुमित हृदयेश – 55.96
  • यशपाल आर्य – 54.08
  • राम सिंह कैड़ा – 53.30

source

Previous post Khabron Ke Khiladi: आखिर किन मुद्दों पर लड़ा जा रहा है 2024 का लोकसभा चुनाव, बता रहे हैं खबरों के खिलाड़ी? – अमर उजाला
Next post Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: प्रदेश की पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान, चार जून को आएंगे नतीजे – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *