Search
First India News- Digital Desk
Date: 21-04-24 08:43
जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान में हुंकार भरेंगे. जालोर के भीनमाल और बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 1:45 बजे विजय शंखनाद सभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद 4:15 बजे बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जालोर दौरा:
बांसवाड़ा के गुरु गोविंद कॉलेज ग्राउंड पर सभा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जालोर दौरा है. आज भीनमाल आने का प्रस्तावित कार्यक्रम है. भीनमाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को सम्बोधित करेंगे. भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे. बड़ी संख्या में लोकसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता जनसभा में पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में ज़बरदस्त उत्साह है.
PM नरेंद्र मोदी का आज बांसवाड़ा दौरा प्रस्तावित:
PM नरेंद्र मोदी का आज बांसवाड़ा दौरा प्रस्तावित है. शहर के कॉलेज मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से खेल स्टेडियम पहुंचेंगे. प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पीएम की अगवानी करेंगे. बांसवाड़ा-डूंगरपुर जिले के सभी बीजेपी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
