Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने की तारीफ तो इकबाल अंसारी बोले- 'हमने हमेशा सच कहा' – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024: भगवान राम की नगरी में आज उत्साह का माहौल है, वजह भी खास है कि अयोध्या गंगा जमुना तहजीब की नगरी है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या निवासी बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का संबोधन में नाम लिया. उन्होंने अपने मंच से संबोधन में कहा कि पिछले कई पीढियों से रामलला के विरोध में मुकदमा लड़ने वाले इकबाल अंसारी भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए. भूमि पूजन में सपरिवार शामिल हुए और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने रामलला के मंदिर निर्माण को सहर्स स्वीकार किया. 
प्रधानमंत्री के द्वारा मंच से इकबाल अंसारी का नाम लिए जाने के मामले को लेकर इकबाल और उनका परिवार खासा उत्साहित है. इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो विकास अयोध्या में हुआ है. वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है और हमने हमेशा सच कहा है जो सच है. उसी का साथ दिया शायद यही वजह है कि प्रधानमंत्री ने आज मंच से संबोधन किया है. आज का दिन हमारे लिए बहुत ही बड़ा दिन है और हम इसके लिए देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनको धन्यवाद देते हैं.
Lok Sabha Election 2024: मंत्री JPS राठौर ने इंडिया गठबंधन को बताया कौवों का झुंड, कहा- ‘मोदी-योगी हंस हैं, जोड़े में रहते हैं’

क्या बोले प्रधानमंत्री
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपने संबोधिन में कहा- एक तरफ इकबाल अंसारी हैं, जिन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण खुशी-खुशी स्वीकार किया, तो दूसरी तरफ कांग्रेस और इंडी गठबंधन है, जिसने वोट बैंक के चलते इसे ठुकरा दिया. हालांकि इससे पहले बीते दिनों ही इकबाल अंसारी ने पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी. 
तब उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें. बता दें कि इकबाल अंसारी अयोध्या के बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि विवाद में मस्जिद कमेटी के ओर से पक्ष रखते रहे हैं. वह जनवरी महीने में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल हुए थे. वह कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं. 

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: Empty Chairs on Stage for Jailed Soren, Kejriwal at INDIA Bloc's Ranchi Rally; Raj – News18
Next post Lok Sabha Elections 2024: '400 पार का संकल्प मुश्किल', BJP के दिग्गज नेता ने PM मोदी को लिखा पत्र, इस बात – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *