कोरबा| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 अप्रैल को शहर के प्रवास पर रहेंगे। वे लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में दोपहर 1:30 बजे सीएसईबी फुटबॉल मैदान कोरबा पूर्व में आम सभा को संबोधित करेंगे। हेिलकॉप्टर में उनके साथ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी पहुंच रहे हैं। उद्योग मंत्री देवांगन सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राजनांदगांव के खुज्जी से कोरबा पहुंचेंगे। यहां आमसभा को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजे हेिलकॉप्टर से बेल्थरा के लिए रवाना होंगे। योगी आदित्यनाथ के प्रवास को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
