Lok Sabha Election 2024: सूरत लोस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुम्भणी का नामांकन पत्र खारिज – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Spread the love

Breaking News: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे गुलाम नबी आजाद, अनंतनाग सीट से वापस लिया नाम
West Bengal : पीएम मोदी ने कहा, पूरा बंगाल कह रहा है, 4 जून 400 पार
West Bengal : संदेशखाली कांड मामले में आरोपी शेख शाहजहां को 14 दिन की जेल हिरासत में भेजा गया
Breaking News Live: के कविता की याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस
West Bengal : लोकसभा चुनाव के बाद कार्शियांग के विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है भाजपा
Trending Tags:
Lok Sabha Election 2024: सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भानी का नामांकन खारिज हो गया है. उन्होंने चुनाव अधिकारी के सामने अपने तीन में से एक भी प्रस्तावक को मौजूद नहीं रख पाए. जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया.
Lok Sabha Election 2024: सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भणी का नामांकन पत्र रविवार को खारिज कर दिया गया. उनके तीन प्रस्तावकों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को हलफनामा सौंपते हुए कहा था कि नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर उनके नहीं हैं. सूरत से कांग्रेस के वैकल्पिक उम्मीदवार सुरेश पडसाला का नामांकन पत्र भी अवैध करार दिया गया है जिससे गुजरात का मुख्य विपक्षी दल शहर में चुनावी मुकाबले से बाहर हो गया है.
निर्वाचन अधिकारी सौरभ पारधी ने अपने आदेश में कहा कि कुम्भणी और पडसाला द्वारा सौंपे गए तीन नामांकन पत्रों को प्रस्तावकों के हस्ताक्षरों में प्रथम दृष्टया विसंगतियां पाए जाने के बाद खारिज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि ये हस्ताक्षर असली नहीं दिखते. पारधी ने आदेश में कहा कि अत: कुम्भणी के नामांकन पत्र को खारिज किया जाता है.
आदेश में कहा गया कि प्रस्तावकों ने अपने हलफनामों में कहा है कि उन्होंने फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कांग्रेस के अधिवक्ता बाबू मंगुकिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए नीलेश कुम्भणी और सुरेश पडसाला के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं. चार प्रस्तावकों ने कहा है कि फॉर्म पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अब हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का रुख करने पर विचार किया जा रहा है.
Also Read: Lok Sabha Election 2024: मुरादाबाद में बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, दिल का दौरा पड़ने से मौत
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: PM मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे में कैसी तगड़ी नोकझोंक हुई ? – IndiaTimes
Next post दिल्ली: महावीर जयंती कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी- 'चुनाव न होता, तो मैं भी कुछ और मिजाज में होता' – Nai Dunia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *