Narendra Modi In Jalore: 'आपके दुख-दर्द को मिटाने के लिए दौड़ रहा हूं', जालौर की चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी – Lokmat Hindi

Spread the love

Latest News | Lokmat Hindi Newspaper | Live Hindi News | Latest News | Lokmatnews.in
By धीरज मिश्रा | Published: April 21, 2024 03:00 PM2024-04-21T15:00:04+5:302024-04-21T15:02:01+5:30
Narendra Modi In Jalore: लोकसभा चुनाव के मद्दनेजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजस्थान दौरे पर थे। पीएम ने राजस्थान के जालौर में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। आज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है, उसकी गुनहगार वो खुद है। कांग्रेस ने देश पर 60 वर्षों तक राज किया।

#WATCH | Addressing a public rally in Rajasthan's Jalore, PM Modi says, "You sent Former PM Manmohan Singh to Rajya Sabha from Rajasthan. But did you see him in the state again? Another leader from the party has gone to Rajya Sabha from the state now. Those who can't fight and… pic.twitter.com/673G3b85l5
इसी कांग्रेस ने हमारी माताओं बहनों को शौचालय, गैस, बिजली, पानी, बैंक अकाउंट जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया। इसी कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया। इन्हीं पापों की सजा देश उनको दे रहा है। कांग्रेस की कमजोर सरकार को आते-जाते लोग भी धमकाते थे, हर कोई देश को लूटने में जुटा था। प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था, सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी। पीएम ने आगे कहा कि कैबिनेट से पास हुए अध्यादेश को उनकी पार्टी के ही एक नेता मीडिया की मीटिंग बुला कर फाड़ कर फेंक देते हैं।

#WATCH | Rajasthan: Prime Minister Narendra Modi addresses a public gathering in Jalore. #LokSabhaElections2024pic.twitter.com/nJBtjqgbS2
अस्थिरता की प्रतीक कांग्रेस पार्टी और उनका कुनबा, देश को चला सकता है क्या। देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश को 2014 के पहले जो हालात थे, वो हालात दोबारा नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा और जालोर सिरोही की रिश्ता बहुत खास है। आपने हर बार भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस बार भी जालोर सिरोही यही कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार। 
300 सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है उसकी जिम्मेदार वह खुद है। देश का युवा कांग्रेस का मुंह नहीं देखना चाहता है। इस पार्टी ने कभी 400 सीट जीती थी। आज वो 300 सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। उनको उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इन्होंने अवसरवादी इंडी अलायंस बना लिया है। इनकी हालत देखिए, कई राज्य में आपस में लड़ रहे हैं। देश 25 फीसदी सीटें ऐसी हैं जहां गठबंधन के लोग एक दूसरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, चुनाव से पहले यह हाल है चुनाव के बाद लूट के लिए कितनी लड़ाई लड़ेंगे।

PM Modi Live | Public meeting in Jalore, Rajasthan | Lok Sabha Election 2024 https://t.co/UHnxHFfWXd
ऐसे लोगों को इतना बड़ा देश दे सकते हैं क्या। पीएम ने कहा कि मैं भी सामान्य परिवार से आता हूं, घर में बिजली पानी नहीं रहता था। आज जब यहां पहुंचा तो हूं बचपन में जो कठिनाई में मैंने अपनी मां को देखा मैं किसी और को यह तकलीफ में नहीं देखना चाहता हूं। आपके दुख दर्द को मिटाने के लिए दौड़ रहा हूं। पीएम ने अपने संबोधन में 10 साल का कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया। 
FOLLOW US :

Copyright © 2024 Lokmat Media Pvt Ltd

source

Previous post झारखंड की हॉट सीटें जिन पर पूरे देश की रहेगी नजर, जानें कौन-सा कद्दावर कहां से ठोंकेगा ताल, कब होगा .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Lucknow Lok Sabha Election: लखनऊ में कब डाले जाएंगे वोट? राजनाथ सिंह के सामने सपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *