PM मोदी आज गुजरात और यूपी में करेंगे चुनावी रैली :Live Breaking News Headlines & Updates, April 22, 2024 – LatestLY हिन्दी

Spread the love

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ यहां मानहानि के एक मामले की सुनवाई अब 2 मई को होगी. राहुल गांधी इस मामले में फिलहाल जमानत पर हैं। एमपी एमएलए अदालत के जज के तबादले के कारण सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी. अब सुनवाई के लिए 2 मई की तारीख तय की गई है.
लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सोमवार क पार्टी के लिए रोड शो किया. जिस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.


#WATCH उज्जैन (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मोहन यादव ने रोड शो किया। pic.twitter.com/ssgqCQwAUZ— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2024
गुजरात के सूरत लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल ने निर्विरोध चुने जाने के बाद अपना विजयी प्रमाण पत्र प्राप्त किया. कांग्रेस उम्मीदवार का फॉर्म कैंसिल होने और 8 निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद यहां बीजेपी ने पहली जीत दर्ज की है.


#WATCH गुजरात: सूरत लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल ने निर्विरोध चुने जाने के बाद अपना विजयी प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

कांग्रेस उम्मीदवार का फॉर्म रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया और इस सीट के अन्य 8 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/onwJQd61Ax— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2024
गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत लोकसभा सीट से उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल साइट एक्स के जरिए ये शुभकामनाएं दी हैं.


Gujarat BJP president CR Paatil tweets “Congratulations and best wishes to Mukesh Dalal, candidate for Surat Lok Sabha seat, for being elected unopposed”#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/d0RgyQ8rtz— ANI (@ANI) April 22, 2024
समाजवादी पार्टी ने कन्नौज से तेज प्रताप और बलिया से सनातन पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है.


समाजवादी पार्टी ने कन्नौज से तेज प्रताप को चुनावी मैदान में उतारा#TejpratapYadav #UttarPradesh #ElectionOnNews24 pic.twitter.com/1st7roKCfr— News24 (@news24tvchannel) April 22, 2024
आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की.


आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की। pic.twitter.com/RJKTW3pouB— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2024
कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी को लखनऊ के बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई.


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी सरदार सिंह, अशोक सिंह, पहलवान सिंह, बीएसपी नेता करुणाकर पांडे, गोंडा से सुशीला देवी, बहराइच से मुन्नी देवी, अरविंद कुमार पांडेय, बृजेश कुमार यादव, शरद श्रीवास्तव, सरिता सिंह आदि… pic.twitter.com/2RsFgOEnuV— UP Tak (@UPTakOfficial) April 22, 2024
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा गाजीपुर लैंडफिल साइट पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यहां के आस-पास के जितने लोग हैं उनका जीवन नर्क हो गया है. जब नगर निगम का चुनाव था, तब AAP ने घोषणा की थी कि वे दिसंबर 2023 तक इसे खत्म कर देंगे. लेकिन, अब यहां एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है. यहां भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है.


#WATCH दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “यहां के आसपास के जितने लोग हैं उनका जीवन नर्क हो गया है… जब नगर निगम का चुनाव था तब AAP ने घोषणा की थी कि वे दिसंबर 2023 तक इसे खत्म कर देंगे लेकिन अब यहां एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है। यहां भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है।… https://t.co/qYMYrKXMQE pic.twitter.com/JztOtyVhKf— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2024
NIA आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 9 स्थानों पर छापेमारी कर रही है.


#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: NIA आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में श्रीनगर में 9 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। pic.twitter.com/Egi5tlpumu— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2024
Live Breaking News Headlines & Updates, April 22, 2024: आपका स्वागत है हमारी हिंदी लाइव ब्लॉग में, जहां हम आप तक देश-दुनिया की ताजा खबरें पहुंचाएंगे. राजनीति से लेकर अपराध, मनोरंजन, वायरल और खेल जगत तक, हर क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें यहीं मिलेंगी. तो पल पल की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए…
PM मोदी आज गुजरात के राजकोट में करेंगे चुनावी रैली 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात में चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले हैं. वह राजकोट में एक बड़ी रैली कर जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी यूपी का दौरा करेंगे. यहां वे आज अलीगढ़, हाथरस में रैलियां और जनसभा करेंगे.
राहुल गांधी आज केरल में करेंगे चुनाव प्रचार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केरल में चुनाव प्रचार करने वाले हैं. वह केरल के अलाप्पुझा में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. बता दें, केरल की सभी लोकसभा सीटों पर दूसरे फेज में मतदान होना है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज छत्तीसगढ़ दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. यहां वे कांकेर में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे. वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की छत्तीसगढ़ में तीन जगहों पर चुनावी सभाएं होंगी. इसके तहत वो बिलासपुर लोकसभा सीट के लोरमी में सुबह 10.45 बजे, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भिलाई में दोपहर 12.30 बजे और रायपुर लोकसभा सीट के चंद्रखूरी में दोपहर 2 बजे चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.
Copyright © Latestly.com All Rights Reserved.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 Live: आंध्र प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सूची, 38 नामों का एलान – अमर उजाला
Next post Manipur re-polling: मणिपुर में आज 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा हो रही वोटिंग, पहले चरण में हिंसा के कारण लिया गया फैसला – Zee Business हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *