42 minutes ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
8 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
9 hours ago
11 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
18 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
22 hours ago
1 day ago
1 day ago
1 day ago
1 day ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में खुला BJP का खाता, सूरत ने निर्विरोध चुने गए मुकेश दलाल
Edited By Yaspal,Updated: 22 Apr, 2024 04:44 PM
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का खाता खुल गया है। सूरत से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुना गया है। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुम्भाणी का नामांकन रद्द होने के बाद बसपा समेत सभी आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया
नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का खाता खुल गया है। सूरत से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुना गया है। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुम्भाणी का नामांकन रद्द होने के बाद बसपा समेत सभी आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने मुकेश दलाल को विजेता घोषित किया।
इससे पहले सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभाणी का नामांकन पत्र रविवार को खारिज कर दिया गया। जिला चुनाव अधिकारी ने प्रथम दृष्टया प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में विसंगतियां पाईं। सूरत से कांग्रेस के वैकल्पिक उम्मीदवार सुरेश पडसाला का नामांकन पत्र भी अमान्य करार दिया गया, जिससे विपक्षी पार्टी इस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव मैदान से बाहर हो गई।
चुनाव अधिकारी सौरभ पारधी ने अपने आदेश में कहा कि कुंभाणी और पडसाला द्वारा सौंपे गए चार नामांकन फॉर्म को प्रस्तावकों के हस्ताक्षरों में प्रथम दृष्टया विसंगतियां पाए जाने के बाद खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ये हस्ताक्षर असली नहीं लग रहे हैं। आदेश में कहा गया कि प्रस्तावकों ने अपने हलफनामों में कहा है कि उन्होंने फॉर्म पर खुद हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस
इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कांग्रेस के वकील बाबू मंगुकिया ने कहा, ‘‘नीलेश कुंभाणी और सुरेश पडसाला के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। चार प्रस्तावकों ने कहा है कि फॉर्म पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं।'' उन्होंने कहा कि अब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मुकेश दलाल के चुनाव एजेंट दिनेश जोधानी ने शनिवार को नामांकन पत्र पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने कांग्रेस उम्मीदवार को अपना पक्ष रखने के लिए रविवार सुबह उपस्थित होने का समय दिया था।
कुंभाणी ने अपने जवाब में कहा कि प्रस्तावकों ने उनकी मौजूदगी में अपने हस्ताक्षर किए थे और उनके हस्ताक्षरों की जांच लिखावट विशेषज्ञ से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्याय के हित में उनसे भी पूछताछ की जानी चाहिए। निर्वाचन अधिकारी ने प्रस्तावकों द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र और संबंधित साक्ष्यों पर विचार करने, प्रस्तावकों की पहचान और यह सुनिश्चित करने के बाद नामांकन पत्र खारिज करने का आदेश दिया कि उन्हें धमकी नहीं दी गई थी या वे दबाव में नहीं हैं। आदेश में कहा गया है कि कांग्रेस उम्मीदवार के वकील के अनुरोध पर जांच किये गए वीडियो फुटेज में भी प्रस्तावकों की उपस्थिति नहीं पाई गई।
भाजपा ने सूरत लोकसभा सीट पर मुकेश दलाल को मैदान में उतारा है। दलाल (63) भाजपा शासित सूरत नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष हैं और वर्तमान में पार्टी की सूरत शहर इकाई के महासचिव हैं। वहीं, भावनगर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार उमेश मकवाणा और अमरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जेनी थुम्मर के नामांकन दोनों पक्षों को सुनने के बाद संबंधित चुनाव अधिकारियों द्वारा स्वीकार कर लिए गए। भाजपा ने दोनों उम्मीदवारों के फॉर्म पर आपत्ति जताते हुए दावा किया था कि उन्होंने अपने फॉर्म के साथ जमा किए गए हलफनामे में कुछ विवरण छिपाए हैं। गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन है। कांग्रेस ने 26 में से 24 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि आप भावनगर और भरूच सीट पर चुनाव लड़ रही है
‘आपके भी छह भाई हैं’, PM नरेंद्र मोदी के मुस्लिमों को संपत्ति बांटने वाले बयान पर ओवैसी ने कसा तंज
कर्नाटक हत्याकांड: माता-पिता और भाई की हत्या करने के लिए बेटे ने दी थी 65 लाख की सुपारी
MP: भोपाल में MBBS की छात्रा ने किया सुसाइड, पंखे पर लटका मिला शव
लाहौर में भारतीय सिख तीर्थयात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत
लाहौर में भारतीय सिख तीर्थयात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत
सीवर में सफाई के दौरान दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, पंजाब और बिहार के…
CM केजरीवाल को झटका, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टर से परामर्श की याचिका खारिज
लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, पंजाब-बिहार में घोषित किए नए…
PM मोदी 24 अप्रैल को मप्र दौरे पर जाएंगे, 1 रोड शो और दो चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित
CAD $
23/04/2024 03:30 IST
USD $
23/04/2024 03:30 IST
AUD $
23/04/2024 03:30 IST
EUR €
23/04/2024 03:30 IST
NZD $
23/04/2024 03:30 IST
AED د.إ
23/04/2024 03:30 IST
GBP £
23/04/2024 03:30 IST
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी
वृष – आज वृष राशि के जातक हार काम को बेहद ही सावधानी से करें नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता
मिथुन- आज मिथुन राशि के जातक काफी खुश रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाने का मौका
कर्क- आज ऑफिस के काम से अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान की तरफ से खुशखबरी
सिंह- आज ऑफिस के काम में वृद्धि देखने को मिलेगी। माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनी बीमारी
कन्या- आज ऑनलाइन काम करने वालों को काम में मनचाहा लाभ मिलने की सम्भावना है। इस राशि के युवा अपने करियर
तुला- आज आय तो होगी लेकिन खर्चे बढ़ने की भी सम्भावना है। अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए पिता जी
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक अपने करियर को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। ऑफिस में आपका कोई
धनु- धनु राशि के जातक अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। जो
मकर- आज मकर राशि के जातक कार्यक्षेत्र में हर काम को बेहद ही सावधानी से करें। रुके हुए कार्य भी पूरे हो
कुंभ- आज बेवजह पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। छात्र पढ़ाई के अलावा घूमने-फिरने में
मीन- आज बिन मांगे किसी को सलाह न दें। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। जमीन-जायदाद को लेकर
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
1800 137 6200
Jalandhar
Address : Civil Lines, Pucca Bagh Jalandhar Punjab
Ph : 0181-5067200, 2280104-107
Email : support@punjabkesari.in
Copyright © 2023 PUNJABKESARI.IN All Rights Reserved.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes
