लखनऊ/अंजलि सिंह राजपूत: उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर शाम से लेकर रात तक रुक-रुककर बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से भीषण गर्मी और लू झेल रहे प्रदेशवासियों को राहत मिली. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी मंगलवार देर रात हुई बारिश की वजह से आज सुबह यानी बुधवार को भी मौसम सुहावना नजर आ रहा है. ठंडी हवाएं चल रही हैं और बादलों की आवाजाही लगी हुई है?.
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक मौसम केंद्र ने पहले ही दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया था. जिसके मुताबिक मंगलवार को बारिश हो चुकी है. आज बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में रुक-रुककर कहीं कहीं पर बारिश हो सकती है. प्रदेश के आधे हिस्से में 25 से 36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, तो कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा बादलों की आवाजाही से आज भी प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी. कल से मौसम फिर करवट लेगा और तापमान बढ़ेगा. उन्होंने बताया कि अचानक हुई प्रदेश में इस बारिश की वजह से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया है.
आज ऐसा रहेगा मौसम
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा. जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather
Photo: सोने से जरा भी कम नहीं है ये ईको फ्रेंडली आभूषण, आर्ट का है शानदार नमूना
Loksabha Election: भोपाल में मतदाताओं की चमकी किस्मत, वोट डालने पर 4 लोगों को मिली डायमंड रिंग
अमिताभ बच्चन से करवाई एक महीने तक शूटिंग, फिर किया फिल्म से बाहर, कुछ न कर पाईं रेखा
अनार और सेब का बाप है ये अनोखा फल! बाजार में सिर्फ दो महीने होती है बिक्री, बुढ़ापे में भी दिखेंगे जवान
पहला वोट डालने वाले वोटरों का बैच से किया गया सम्मान, 96 साल की महिला नें भी किया मतदान, देखें फोटों
अपनी जमीन नहीं देंगे…'खजाना' वाली भूमि नहीं छोड़ेंगे गांववाले, अफसरों की बड़ी टीम मनाने में जुटी, जानिये माजरा
पितृ दोष से हैं परेशान तो वैशाख अमावस्या पर करें ये 5 उपाय, पितर प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद, दूर होगा दुख
एक्ट्रेस का सहेली के पति पर ही फिसल गया दिल, फिर तुड़वा दी 22 साल की शादी, 1 बच्चे के पिता को बना लिया हमसफर
सामान्य नहीं है ये शादी, मूक-बधिर दुल्हन, फिट-फाट दूल्हा, पुलिस की मौजूदगी और जेल के मंदिर में सात फेरे
