लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है. तपती दोपहर में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं. तो वहीं रात के समय भी तापमान बढ़ने से लोग बेचैन हैं. अब मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.
राजधानी लखनऊ में बुधवार यानी 8 मई से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि पश्चिमी के सक्रिय होने की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं. इसके साथ ही तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. लखनऊ आईएमडी ने 8 मई से लेकर 12 मई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.
यह भी पढ़ेंः मुख्तार अंसारी के चालीसवें में शामिल हो सकेगा बेटा अब्बास, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत
यहां बारिश की संभावना
उत्त प्रदेश में अगले 4 दिनों तक आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान प्रदेश के
खैरी, सीतापुर, पीलीभीत, हरदोई, बहराइच, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा बस्ती, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज गोरखपुर, अम्बेडकर नगर, अयोध्या, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, मैनपुरी, आगरा, महामाया नगर, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, प्रतापगढ़ समेत अन्य जिलों में 12 मई को आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
कहां कैसा रहा मौसम
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा. तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरदोई में अधिकतम तापमान 37.5 न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कानपुर में अधिकतम तापमान 37.8 न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस, इटावा में अधिकतम तापमान 41 न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 38 न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
Tags: Mausam News, Rainfall Update, Weather Report, Weather Update
नवाबों के शहर लखनऊ में घूमने की ये हैं 5 खूबसूरत जगहें, घर लौटने का नहीं करेगा मन
क्या लोकसभा चुनाव से पहले कोई खेलना चाहता है खूनी खेल, MP के इस जिले में मिले खतरनाक हथियार, देखें Photos
World’s Wealthiest Cities : दुनिया में इस शहर में बसते हैं सबसे ज्यादा अमीर, हर 24वां आदमी है करोड़पति
झुग्गी और अथाह गरीबी, 20 रुपये में देखा औरत का सौदा, बड़े होकर पलट दी कायनात, 61 की उम्र में है प्रेमिका का इंतजार
यहां बेटी पढ़ेगी तो बढ़ेगी, प्लस टू में एडमिशन के लिए परफेक्ट स्कूल, हर साल निकलते हैं टॉपर, इस बार तो रिकॉर्ड
'आप पंजाबी नहीं हो..' 26 साल के रैपर ने दिलजीत दोसांझ से कहा, फिर अमर सिंह चमकीला ने अपने जवाब से किया मुंह बंद
औषधीय गुणों का भंडार है तुलसी का तेल, जानिए इसके पांच महत्वपूर्ण फायदे
'काम छोड़कर परिवार चुनना आसान नहीं', 90s की सुपरस्टार, दी 6 ब्लॉकबस्टर, पीक पर रचाई शादी, 9 साल रहीं एक्टिंग से दूर
बिहार के दबंग IPS ऑफिसर, जिसने अपराधियों के छुड़ा दिए छक्के, लोगों की जुबां पर रहता है नाम
