UP Lok Sabha Election 2024: 5 मई को थम जाएगा आगरा में तीसरे चरण का चुनावी शोर, केवल घर-घर दी जा सकेगी दस्तक – ABP न्यूज़

Spread the love

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अपने पूरे दम के साथ चुनावी मैदान में नजर आ रहे हैं और जनसंपर्क में जुटे हुए हैं. ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने के लिए प्रत्याशी लगातार चुनावी कैंपेन कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और अब लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के मतदान की ओर आगे बढ़ रहा है. तीसरे चरण में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर मतदान होना है. यानी कि 7 मई को आगरा और फतेहपुर सीकरी के मतदाता सरकार और अपने सांसद के चुनाव के लिए मतदान करेंगे.
तीसरे चरण को लेकर चुनाव प्रचार में चंद रोज बाकी हैं.  प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंचता जा रहा है, क्योंकि तीसरे चरण के मतदान को लेकर 5 मई को शाम 6:00 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. तो अब कुछ दिन ही चुनाव प्रचार के लिए बाकी रह गए हैं और राजनीतिक दल और सभी प्रत्याशी अब कोई भी कोर कसर छोड़ने को तैयार नहीं है.
चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी 
आने वाले दिनों में चुनाव को लेकर बड़ी जनसभा और रोड शो और चुनावी रैली देखने को मिलेगी. प्रत्याशी चुनावी मैदान में जमे हुए हैं और जनता को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम तरह के वादे कर रहे हैं. धीरे-धीरे तीसरे चरण का चुनाव प्रचार अपने अंतिम मोड पर पहुंच रहा है. 7 मई को मतदान होना है और 5 मई शाम 6:00 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा, जिसको लेकर अब सभी प्रत्याशी और राजनीतिक दल अपने पूरे दम के साथ चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं. प्रचार को लेकर अब बड़ी रैली और बड़े रोड शो करने की तैयारी में प्रत्याशी नजर आ रहे हैं.
आगरा में प्रियंका गांधी की चुनावी रैली 
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल और सभी प्रत्याशी अब अपने चुनाव प्रचार के अंतिम दौर के बीच में हैं. आगरा में 3 मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो करने के लिए फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के फतेहाबाद पहुंचेंगी और वहां कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी करीब 2 किलोमीटर से ज्यादा लंबा रोड शो करेंगी. जिसको लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है.
बसपा सुप्रीमो मायावती भरेंगी हुंकार
इससे पूर्व 2022 की विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी रोड शो करने आई थीं तो वहीं बसपा की ओर से 4 मई को बड़ी रैली की तैयारी की जा रही है. 4 मई को बसपा अध्यक्ष मायावती बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में पहुंचेंगी. लोकसभा चुनाव के लिए बसपा अध्यक्ष मायावती की रैली अहम मानी जा रही है, जिसको लेकर बसपा पदाधिकारी और नेता जनसभा की तैयारी में जुटे हुए हैं.
ये भी पढ़ें: Raebareli Lok Sabha Candidate: रायबरेली से कौन होगा BJP का उम्मीदवार? रेस में ये नाम, अमित शाह करेंगे बैठक

source

Previous post Uttar Pradesh Lok Sabha Election Schedule 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए बुंदेलखंड की सभी सीटों पर कब … – Aaj Tak
Next post मुस्लिम आरक्षण पर PM नरेंद्र मोदी के पलटवार के बाद लालू यादव ने दी सफाई – TV9 Bharatvarsh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *