लोकसभा चुनाव 2024: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, कहा- अभी मेच्योर नहीं – Dainik Bhaskar

Spread the love

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने मंगलवार (7 मई) को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी के पद से हटा दिया।
मायावती ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया X पर दी। कहा, ‘मूवमेंट के व्यापक हित से पूर्ण परिपक्वता ना होने की वजह से उन्हें दोनों पदों के अहम जिम्मेदारी पद पर से हटाया जाता है।’
5 महीने पहले घोषित किया था उत्तराधिकारी
10 दिसंबर 2023 को बसपा ने UP-उत्तराखंड के नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में मायावती ने अपने सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश आनंद को उत्तराधिकारी घोषित किया था। पार्टी की विरासत और राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए अपने भतीजे पर विश्वास जताया। बैठक डेढ़ घंटे चली थी।
आकाश ने 2017 में राजनीति में की थी एंट्री
उत्तराधिकारी घोषित होने से 6 साल पहले, यानी 2017 में आकाश आनंद सहारनपुर की जनसभा में मायावती के साथ दिखे थे। इसके बाद वह लगातार पार्टी में रहकर कार्य कर रहे थे। 2019 में उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। यह फैसला तब लिया गया जब सपा और बसपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव के बाद टूटा। 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार आकाश आनंद का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आया था।
लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ें…
मायावती ने लगातार एक के बाद एक X पर तीन पोस्ट किए। पहला- देश में सात चरणों में हो रहे लोकसभा आमचुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग में पहले की तरह आज भी ’पहले मतदान फिर जलपान’ के संकल्प को नहीं भूलना है और अपने वोट की हर प्रकार से रक्षा करते हुए मतदान ज़रूर करके अपना भविष्य खुद संवारने का यह लोकतांत्रिक अवसर कतई नहीं गंवाना है।
दूसरा- चुनाव आयोग से भी विशेष आग्रह है कि विरोधी पार्टियों में भी खासकर रूलिंग पार्टी द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का लगातार किए जा रहे उल्लंघन पर सख्ती से अंकुश लगाए ताकि चुनाव सही, स्वतंत्र व निष्पक्ष होे।
तीसरा- जबकि इनके पिता श्री आनन्द कुमार पार्टी व मूवमेंट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेेंगेे। अतः बीएसपी का नेतृत्व पार्टी व मूवमेंट के हित में एवं बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है।
चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ से कथित तौर पर ‘ BJP4कर्नाटक’ हैंडल से मुसलमानों पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट को तुरंत हटाने को कहा है।
वीडियो में दिखाया गया है कि एक घोंसले में SC,ST, OBC समुदाय नाम के अंडे हैं। राहुल गांधी मुस्लिम समुदाय नाम का एक बड़ा अंडा इस घोंसलें में रख रहे हैं। वीडियो में ऐसा दिखाने की कोशिश की गई है कि सारे फंड्स मुस्लिम समुदाय वाले अंडे से निकले चूजे को खिलाए जा रहे हैं, और यह चूजा बाद में SC, ST और OBC समुदाय को घोंसले से बाहर कर रहा है। इस वीडियो से जुड़ी पूरी खबर यहां पढ़ें…

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं। पुरुलिया की सभा में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा नेताओं के खिलाफ आंखें बंद किए हुए है। वे (भाजपा नेता) प्रचार के दौरान नफरती भाषण दे रहे हैं। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (आदर्श चुनाव संहिता), मोदी कोड ऑफ कंडक्ट (मोदी आचार संहिता) में बदल गई है।
ममता ने ये भी कहा कि पीएम मोदी और भाजपा के शीर्ष नेता केवल खुद को हिंदू मानते हैं, वे किसी और समुदाय के बारे में नहीं सोचते। प्रधानमंत्री और भाजपा नेता अपने भाषणों में निचली जाति के हिंदुओं, अल्पसंख्यकों और हाशिए पर रह रहे समुदायों पर निशाना साधते हैं, लेकिन चुनाव आयोग खामोश है।
गुजरात के गिर के जंगलों में एक जगह है, बनेज, यहां 100% वोटिंग हुई। यहां सिर्फ एक ही वोटर हैं। इनका नाम स्वामी हरिदास उदासीन है। हरिदास कहते हैं कि सिर्फ एक वोटर के लिए 10 लोगों की टीम आई है, ये बताता है कि हर वोट कितना जरूरी है।
रायबरेली में मंगलवार को प्रियंका गांधी ने कहा-5 किलो राशन देकर लोगों को बड़े सपने दिखाए जा रहे हैं। हम आपको यह दिखाएंगे की अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत हो रही है। आपके जीवन में यह सच्चाई नहीं दिख रही है। लोकतंत्र को मजबूत करने वाले संस्थानों को कमजोर किया गया है। चाहे वह मीडिया हो या न्यायपालिका। इनकी कोशिश रही है कि संसद भी मजबूत न रह पाए।
प्रियंका ने कहा-एक तरफ लोकतंत्र है। सत्य है। सच्चाई है। दूसरी तरफ किसी न किसी तरह का आतंक है। आज जो स्थिति है वह ब्रिटिश साम्राज्य में हुआ करती थी। आज देश के गरीब व किसान को नकारा जा रहा है। पिछले 10 साल में नरेंद्र मोदी सरकार में उनको ध्यान में रखकर नीतियां नहीं बनाई गई। बल्कि बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए बनाई गई। देश का किसान पिस रहा है। मेहनत कर रहा है। लेकिन मेहनत की कमाई उसकी पूरी नहीं हो रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब के फिरोजपुर लोससभा क्षेत्र से शेर सिंह घुबाया को पार्टी उम्मीदवार बनाया है।
हैदराबाद में मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, कांग्रेस की एक ही आदत है और वह है झूठ। कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है। वे ऐसी घोषणाएं करते हैं जो आज तक पूरी नहीं की। कांग्रेस देश में भ्रष्टाचार, नक्सलवाद आतंकवाद की जननी है।
छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा बीजेपी में शामिल हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में विवाद के बाद रविवार (5 मई) को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके बाद सोमवार को उन्होंने सुशील आनंद शुक्ला समेत कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे।
सोमवार देर शाम सुशील आनंद शुक्ला ने भी उन्हें मानहानि का नोटिस भेज दिया है। राधिका खेड़ा ने कहा कि, राहुल गांधी की यात्रा के दौरान मुझे सुशील आनंद शुक्ला ने शराब ऑफर की। पढ़ें पूरी खबर…
अभिनेता शेखर सुमन मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई। नई दिल्ली में बीजेपी में शामिल होने के बाद ने शेखर ने कहा, कल तक मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां बैठूंगा क्योंकि जीवन में बहुत सी चीजें जाने-अनजाने में होती हैं। मैं यहां बहुत सकारात्मक सोच के साथ आया हूं और चाहूंगा कि भगवान का शुक्र है कि उसने मुझे यहां आने का आदेश दिया।
लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को मुस्लिम आरक्षण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को पूरा रिजर्वेशन मिलना चाहिए। इसके साथ ही राजद सुप्रीमो ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं ये बात जनता समझ गई है।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आई तो देश में जंगलराज हो जाएगा’ वाले बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इतना डर गए हैं कि वह सभी को भड़का रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post UP: कांग्रेस नेता बोले- जनता भाजपा की हर चाल समझ चुकी है, महंगाई में बदल गया अच्छे दिनों का नारा – अमर उजाला
Next post Lok Sabha elections: West Bengal records about 16% polling till 9 am; minor scuffle between BJP, TMC leaders in Jangipur – The Indian Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *