West Bengal : चुनाव आयोग ने डायमंड हार्बर और आनंदपुर के ओसी को हटाया
West Bengal : भर्ती भ्रष्टाचार मामले में राज्य के मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट से मांगा 7 हफ्ते का समय
West Bengal : अमित शाह ने कहा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और कम्युनिस्ट 70 साल तक राम मंदिर के मामले को अटकाते रहे
West Bengal : ममता बनर्जी का कटाक्ष, मोदी बाबू महंगाई क्यों बढ़ी, हम फ्री राशन दे रहे हैं, आप फ्री भाषण’
Big Accident: यूपी में बड़ा हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में छह लोगों की मौत
पीएम नरेंद्र मोदी 12 मई को पटना में रोड शो करने वाले हैं. जानिए क्या है प्रधानमंत्री के रोड शो का रूट..
लोकसभा चुनाव 2024 मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो पटना में होने जा रहा है. पीएम मोदी 12 मई को पटना में रोड शो करेंगे. इस रोड शो को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए भाजपा पूरी तैयारी कर रही है. वहीं प्रशासन की ओर से भी इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री का पटना में यह पहला रोड शो होगा. वहीं पीएम मोदी के रोड शो को लेकर पटना के लोग भी बेहद उत्साहित हैं. पीएम मोदी पटना में ही रात्रि विश्राम भी इस दिन करेंगे.
पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन से चार किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. इस दौरान खुली गाड़ी पर सवार प्रधानमंत्री जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे. इस रोड शो को भाजपा अभूतपूर्व बनाना चाहेगी और इसके लिए जोर-शोर से तैयारी जारी है. इसे लेकर मंगलवार को भाजपा के पटना स्थित कार्यालय में संगठन की बैठक भी हुई. बीजेपी के प्रदेश स्तर के दिग्गज नेताओं ने पूरी तैयारी को लेकर मंथन किया.
ALSO READ: पूर्णिया की RJD प्रत्याशी बीमा भारती की गाड़ी में JCB ने मारी टक्कर, फरार हो रहे ड्राइवर को पीछा करके पकड़ा
पीएम का रोड शो पटना में किस रूट से गुजरेगा. इसकी जानकारी के लिए लोगों में काफी जिज्ञासा है. मिल रही जानकारी के अनुसार, अभी पीएम मोदी के रोड शो का जो संभावित रूट है वो पटना हाईकोर्ट के पास से आंबेडकर मूर्ति से ये रोड शो निकलेगा जो कदमकुंआ तक जाएगा. हालांकि पीएमओ के स्तर से अभी इसपी स्वीकृति मिलनी बाकी है.
गौरतब है कि पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान पिछले दिनों झारखंड की राजधानी रांची में भी रोड शो किए हैं. बड़ी तादाद में लोग अपने घरों से बाहर आए और प्रधानमंत्री का अभिवादन किया था. यूपी में भी पीएम रोड शो कर चुके हैं. अब पटना में रोड शो करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि 12 मई को रोड शो के बाद पीएम पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन बिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे और वाराणसी जाकर जाकर अपना नामांकन करेंगे.
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.
