UP Weather: आज बदलेगा यूपी का मौसम, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत – News18 हिंदी

Spread the love

अंजलि सिंह राजपूत/ लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आज अच्छी खबर है, क्योंकि भीषण गर्मी चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के साथ ही लू के थपेड़े झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को आज गर्मी से काफी हद तक राहत मिलने जा रही है. लखनऊ मौसम केंद्र की मानें  तो एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता हुआ नजर आ रहा है, जिस वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आज आंधी तूफान के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. धूल भरी हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ही गिरावट होगी.
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पिछले दो दिन उत्तर प्रदेश में बेहद गर्म रहे हैं, पारा अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया है. रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा था. लेकिन आज यानी मंगलवार और बुधवार को दो दिन उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. अचानक मौसम बिगड़ेगा और तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी होगी. जिससे तापमान में गिरावट होगी.
तप रहे हैं ये जिले
लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक वाराणसी, कानपुर देहात, कानपुर शहर, आगरा, प्रयागराज और लखीमपुर जैसे जिले उत्तर प्रदेश के सबसे गर्म हैं. जहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस चल रहा है.
आज ऐसा रहेगा मौसम
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather

पाई-पाई के लिए जब मोहताज हो गए थे यश चोपड़ा, 'सपनों के घर' में लगने वाला था ताला, 'आशा' बनकर आई हसीना, फिर…
फल तो फल, इसके बीज भी बेहद शक्तिशाली, सुखाकर किसी भी मौसम में खाएं, हड्डियों में आएगी जान, वजन भी होगा कंट्रोल
बिहार के इस शहर में फूल पत्तियों से सुसज्जित है कई सुंदर जगह, युवा पहुंच रहे रील बनाने
कैसी दिखती है पुणे एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग, कब से शुरू होगा फ्लाइट ऑपरेशन, क्‍या है आगे की योजना, जानें सबकुछ
क्‍या आपका भी मुंह बार-बार सूखता है? 5 बीमारियों में दिखते हैं ड्राई माउथ के लक्षण, जान लें आप भी
9 साल तक फ्लॉप पर फ्लॉप देती रही एक्ट्रेस, लेकिन रत्तीभर नहीं घटा स्टारडम, करारे अंदाज से आज भी थर्राता है बॉलीवुड
भूल जाएंगे देवप्रयाग-ऋषिकेश, जब आएंगे यहां जंगल के बीच, दिलकश नजारों के साथ मिलेगा भरपूर रोमांच, लोग करते हैं कैंप
ICSE-ISC Result: ICSE के रिजल्ट में दिखा लखनऊ का जलवा.. 5 छात्रों ने हासिल किया मेरिट लिस्ट में स्थान
घूम-घूम कर भजन गाने वाले के बेटे का भारतीय हॉकी टीम में हुआ चयन, अब यूरोप में दिखेगा सौरभ का जलवा

source

Previous post UP Weather Today: झांसी समेत पूरा बुंदेलखंड 44 डिग्री से झुलसा, अब यूपी में आंधी-बारिश और बिजली की चेतावनी – Zee News Hindi
Next post Lok Sabha Election 2024 Date: मणिपुर में एक सीट पर क्यों दो बार होगी वोटिंग? जानिए जब हुआ सवाल तो – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *