लोकसभा चुनाव 2024: विवादित पोस्ट केस में कर्नाटक पुलिस ने जेपी नड्डा को तलब किया; भाजपा ने पंजाब में 3 प्रत… – Dainik Bhaskar

Spread the love

लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक पुलिस ने बुधवार को एक विवादित पोस्ट मामले में बीजेपी चीफ जेपी नड्डा और आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को समन किया है।
यह पोस्ट 4 मई को भाजपा कर्नाटक ने @BJP4Karnataka ट्विटर हैंडल से पोस्ट की थी। इसके बाद कर्नाटक कांग्रेस ने नड्‌डा, मालवीय और कर्नाटक भाजपा यूनिट के प्रमुख बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए SC-ST समुदाय के लोगों को डराने की कोशिश की है, ताकि वे एक खास कैंडिकेट के लिए वोट न करें। इसके बाद चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया X से इसे हटाने को कहा था। X ने बुधवार को उसे हटा दिया।
जेपी नड्‌डा, अमित मालवीय और बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ FIR…पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी के अडानी-अंबानी वाले बयान पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, ‘वे रोटी, कपड़ा और मकान के मुद्दे से हटना चाहते हैं, क्योंकि यह उनकी असफलता है। इसलिए वे गैर जरूरी मुद्दा उठा रहे हैं। असली मुद्दों से ध्यान हटा रहे हैं। उनके पास सीबीआई, ईडी है। अगर अडाणी-अंबानी ने किसी को पैसा दिया है तो वे जांच करा लें।’
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 8 मई को तेलंगाना के करीमनगर में पहली बार अडाणी-अंबानी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शहजादे दिन-रात एक ही माला जपते थे। अब अंबानी-अडाणी को गाली देना बंद कर दिया है…क्यों? PM ने कहा- मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अडाणी और अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के बोरे भर के रुपए मारे हैं? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना माल मिला? क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है?
अमित शाह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज और लखीमपुर खीरी में सभा की। कन्नौज में उन्होंने कहा- अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (SP) परिवारवादी पार्टी है। इनको परिवार के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता है। मुलायम सिंह यादव (नेता जी) गए तो अखिलेश जी आ गए। इसके बाद डिंपल जी को ले आए। ये यादव समाज के खैरख्वाह नहीं हैं।
शाह ने कहा- समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपने परिवारवालों को ही 5 टिकट दिए हैं। कन्नौज से अखिलेश यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से भतीजा अक्षय यादव, बदायूं से आदित्य यादव और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हें अपने परिवार के आगे कुछ नहीं दिखता।
वहीं, लखीमपुर खीरी की रैली में शाह ने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि हम सरकार में आएंगे, तो धारा 370 और तीन तलाक वापस लाएंगे। मैं आपको बताता हूं कि गलती से भी ये राहुल बाबा और अखिलेश सत्ता में आ गए, तो ये दोनों शहजादे अयोध्या के राम मंदिर पर ‘बाबरी ताला’ लगा देंगे।
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा, ‘अब तक मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ही चुनाव लड़ती थी, लेकिन अब एक पाकिस्तानी नेता ने कहा है कि स्मृति ईरानी को हराना चाहिए। एक पाकिस्तानी नेता अमेठी के चुनाव में इंट्रेस्ट ले रहा है। आज मैं पूछना चाहती हूं कि राहुल जी का पाकिस्तान के साथ रिश्ता क्या कहलाता है?’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 8 मई को आरामबाग की सभा में कहा कि भाजपा लोगों को पैसे देकर वोट खरीद रही है। ममता ने मंगलवार 7 मई को पुरुलिया की सभा में कहा था कि थर्ड फेज के दौरान UP में अल्पसंख्यकों को वोट डालने से रोका गया। ये भी कहा कि आदर्श आचार संहिता को मोदी आचार संहिता में बदल दिया गया है। वे केवल भाजपा का पक्ष ले रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने रायबरेली में भाई राहुल को जिताने के लिए कमान संभाल ली है। बुधवार को उन्होंने बछरावां में रैली को संबोधित किया। कहा- हमारी मां ने राहुल गांधी को आपके पास भेजा है।
अब रायबरेली को 2 सांसद मिलने वाले हैं। राहुल को जिताइए, वो तो आपके सांसद होंगे ही। मैं भी यहां के लिए काम करूंगी। मैं आपके साथ रहूंगी।
प्रियंका ने पीएम मोदी के भाषण का भी जिक्र किया। कहा-आज नरेंद्र मोदी ने कहा- राहुल अडानी का नाम नहीं ले रहे हैं। सच्चाई ये है- राहुल हर दिन अडाणी की बात करते हैं, वे रोज अडाणी की सच्चाई आपके सामने रखते हैं, उसका खुलासा करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

महाराष्ट्र पुलिस ने EVM से छेड़छाड़ करने के लिए ढाई करोड़ रुपए की मांग करने वाले सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शिवसेना (UBT) के नेता अंबादास दानवे की शिकायत पर की गई है। दानवे ने बताया कि मारुति दखने नाम के सेना के जवान ने EVM से छेड़छाड़ करने और एक विशेष उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए ढाई करोड़ रुपए की मांग की।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार (7 मई) को आरोपी ने दानवे के छोटे भाई राजेन्द्र दानवे को एक होटल में बुलाकर डेढ़ करोड़ में डील तय करते हुए 1 लाख रुपए टोकन मनी के रूप में लिए।
घटना के दौरान पुलिस की टीम सादे कपड़ों में होटल में मौजूद थी। जिसने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए पैसों की मांग की थी, साथ ही वह EVM के बारे में कुछ भी नहीं जानता है।
आरोपी जवान महाराष्ट्र के अहमदनगर का रहने वाला है और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में पहली बार अडाणी-अंबानी का नाम लेते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शहजादे दिन-रात एक ही माला जपते थे। 5 उद्योगपति, अंबानी, अडाणी। लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी-अडाणी को गाली देना बंद कर दिया है…क्यों?
प्रधानमंत्री ने कहा- मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्हें अडाणी और अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के बोरे भर के रुपए मारे हैं? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना माल मिला? क्या वे बताएंगे? पूरी खबर पढ़ें …
महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने एक रैली के दौरान कहा कि भाजपा के लिए भारत का संविधान एक बोझ की तरह है। उनका मानना ​​है कि एक दलित द्वारा लिखित संविधान को वे क्यों मानें? वे 400 से ज्यादा सीटें चाहते हैं ताकि बीआर अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान को बदल सकें।
महाराष्ट्र के बीड में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस समय पूरा देश हमारे साथ है, लेकिन INDI गठबंधन पाकिस्तान के साथ है। उन्होंने पाकिस्तान की भाषा बोलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार जब शिवसेना के साथ थे तो ठीक थे लेकिन कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी हालत खराब हो गई। जो भी इस देश में रहकर पाकिस्तान की भाषा बोलेगा, उसे जनता सबक सिखाएगी।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज से रायबरेली में चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। वह पिछले दो दिन से रायबरेली और अमेठी में कार्यकर्ताओं की बैठक कर रही हैं।
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद से सभी जिम्मेदारियां छीन ली हैं। बसपा प्रमुख ने मंगलवार रात करीब 10 बजे आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया। मायावती ने स्पष्ट किया कि आकाश के पिता आनंद कुमार पार्टी में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।
यह एक्शन तीसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद लिया गया। आकाश ने पिछले दिनों एक के बाद एक भाजपा पर बयान दिए थे। इस एक्शन को उससे जोड़कर भी देखा जा रहा है।
मायावती ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘पूर्ण परिपक्वता ना होने की वजह से उन्हें दोनों पदों की अहम जिम्मेदारी से हटाया जाता है।’ पूरी खबर पढ़ें …
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Uddhav Thackeray On PM Narendra Modi | मोदींच्या वक्तव्याचा उद्धव ठाकरे यांच्याकडून खरपूस समाचार – News18 लोकमत
Next post पीएम मोदी ने बताया- 400 पार सीटें क्यों चाहिए: सागर में कहा-कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण चाहती है; ये खे… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *